Tanay Chaitanya

Tanay Chaitanya Breaking comfort with truth ⚡
देवरिया से दुनिया तक की खबरें 🌍
Science | Society | Reality 🧠
News सिर्फ दिखाई नहीं, समझाई जाती है
Instagram:

18/07/2026

I Support Sonam Wangchuk Sir

Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk News, Hunger Strike, NEET, NEET Paper Leak, Paper Leak, Education System, Students, Education Reform, Competitive Exams, Ladakh, Ice Stupa, Environment, Current Affairs, India News, Viral News




13/07/2026

देवरिया के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के एक विवाद ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 💔

30 वर्षीय राजू विश्वकर्मा उर्फ चंदन की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया और महज 2 साल की बेटी से उसके पिता का साया छिन गया।

परिवार को आर्थिक सहायता और कई आश्वासन मिले, लेकिन कोई भी मदद इस बच्ची को उसके पिता वापस नहीं दे सकती।

अब परिवार को उम्मीद है कि अदालत से न्याय मिलेगा और आरोप साबित होने पर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी।

क्या आपको लगता है कि इस परिवार को न्याय मिलेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

05/07/2026

गौरब हिन्दू एक नाबालिग से बलात्कार करने की धमकी दे रहा है। और वह अंत में इस तरह भगवान का नाम ले रहा है जैसे उसे इसकी अनुमति मिली हो? हमें इन धमकियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।




03/07/2026

शिवानंद चौरसिया
देवरिया, उत्तर प्रदेश
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमले में जान गंवाई ।

राकेश चौहान
देवरिया, उत्तर प्रदेश
वेनेजुएला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ।

02/07/2026

17 साल की नौकरी चली गई... फिर हाई कोर्ट ने जो फैसला सुनाया, वो हर किसी को देखना चाहिए।

21/06/2026

भारत तिवारी, जिसे भुलाया नहीं जाएगा।

मैं पंडित हूँ...
मैं दलित हूँ...
मैं राजपूत हूँ...
मैं जाट हूँ...
मैं हिन्दू हूँ...
मैं मुसलमान हूँ...

शायद यही सोचकर हम वर्षों से आपस में लड़ते रहे।

लेकिन सच ये है कि जब इंसाफ, अधिकार और आम आदमी की ज़िंदगी की बात आती है...

तब नेता हमारा धर्म, जाति या पहचान नहीं देखते।

कोई भी सरकार सिर्फ इसलिए आपकी नहीं हो जाती क्योंकि वो आपके धर्म, जाति या विचारधारा की बात करती है।

असली सवाल ये है कि क्या वो आपके अधिकारों, आपकी सुरक्षा और आपके विकास के लिए खड़ी है?

भारत तिवारी के मामले में सच क्या है, ये जांच बताएगी।

लेकिन एक बात तय है...

सवाल पूछना अपराध नहीं होना चाहिए।

जागिए, सोचिए और हर सत्ता से सवाल पूछिए।

16/06/2026

🚨 देवरिया के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हंगामा

तत्काल टिकट की लाइन में खड़े एक युवक रोहित कुशवाहा के साथ कथित तौर पर टिकट दलालों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लाइन छोड़ने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमले में युवक का हाथ भी टूट गया। मामला इतना बढ़ गया कि रेलवे पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान दूसरे आरोपी ने रेलवे पुलिसकर्मी के हाथ पर काट लिया और दोनों वहां से फरार हो गए।
फिलहाल जीआरपी भटनी ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
क्या रेलवे स्टेशनों पर अब आम आदमी के लिए लाइन में खड़ा होना भी सुरक्षित नहीं? 🤔

07/06/2026

एक पिता ने बेटी का अंतिम संस्कार किया ,4 दिन बाद आया ये मैसेज

फाजिलनगर क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग निवासी जयप्रकाश प्रजापति जी की इकलौती बेटी राजनंदनी प्रजापति को 23 मई 2026 को पथरी के ऑपरेशन के लिए गोरखपुर के गोलघर स्थित शीतला केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही हुई, जिसके बाद राजनंदनी की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनकर परिवार गहरे सदमे में चला गया और 24 मई को बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…

परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार के लगभग 4 दिन बाद आयुष्मान भारत योजना की तरफ से एक मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है
“हमें खुशी है कि आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।”
मैसेज में राजनंदनी प्रजापति का नाम दर्ज था। साथ ही PMJAY ID, पंजीकरण संख्या, भर्ती तिथि 23/05/2026 और डिस्चार्ज तिथि 27/05/2026 दिखाई गई। मैसेज में यह भी लिखा था कि मरीज 5 दिन अस्पताल में भर्ती रही और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक देने �

04/06/2026

🚨 सोशल मीडिया पर जो दिख रहा है… क्या वो वाकई पूरा सच है?
खोड़ा (गाज़ियाबाद) के सूर्या चौहान केस की जो कहानी इंटरनेट पर वायरल हुई, जमीनी हकीकत उससे कुछ अलग सवाल खड़े करती है। लेकिन बात सिर्फ सूर्या की नहीं है…
इसके पीछे 3 मौतों की एक ऐसी कहानी छिपी है, जिसे समझना ज़रूरी है।
सूर्या का सच आपने इस वीडियो में देख लिया… लेकिन चिराग त्यागी और अरबाज़ केस की ग्राउंड रियलिटी इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली है।
📌 PART 2 — कल शाम ठीक 6 बजे।
Miss मत करना… क्योंकि कहानी अभी बाकी है। 👇
⚠️ निवेदन: इस वीडियो का उद्देश्य किसी धर्म, समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ नफ़रत फैलाना नहीं है। कृपया facts और ground reality के आधार पर respectfully अपनी राय रखें।





Address

Deoria
274001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tanay Chaitanya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category