Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt. College, Sonkatch

  • Home
  • India
  • Dewas
  • Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt. College, Sonkatch

Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt. College, Sonkatch Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt College Sonkatch, a premier educational Institution of Dewas Dist.

अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिना...
28/02/2026

अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक तहसील सोनकच्छ के ग्राम दुदलाई मैं आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम दुदलाई के सरपंच श्री सालेग्राम मालवीय के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना श्रीवास्तव के की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।शिविर स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण थीम पर आधारित रहा। शिविर के दौरान सात दिवसों में मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता,साइबर सिक्योरिटी, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं जल संरक्षण पर आधारित बौद्धिक सत्र आयोजित किये गए। योगाभ्यास के साथ प्रतिदिन श्रम गतिविधियां एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक (सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन) श्री शेखर मेदमवार द्वारा शिविरार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान शिविरर्थियों द्वारा जल संरक्षण को लेकर सर्वे कार्य भी किया गया। समापन सोनकच्छ थाना टी आई श्री अर्जुन गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा तैयार शिविर दर्पण का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। अंत में मंचासीन अतिथियों द्वारा शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल शासकीय महावि‌द्यालय सोनकच्छ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वय से संचालित रेडरिबन क्लब द्वा...
10/01/2026

अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल शासकीय महावि‌द्यालय सोनकच्छ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वय से संचालित रेडरिबन क्लब द्वारा "एचआईवी, एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला दिशा क्लस्टर की जिला नोडल अधिकारी व जिला क्षय अधिकारी जिला चिकित्सालय देवास की डॉ. अमरीन शेख के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई ।

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन
23/12/2025

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ द्वारा विकासखण्ड में स्थित हायर सेकंडरी स्कूलों में महाविद्यालय के प्...
22/12/2025

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ द्वारा विकासखण्ड में स्थित हायर सेकंडरी स्कूलों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया , शासन की विभिन्न योजनाओं, नवीन शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी विद्यार्थियों अभिभावकों एवं स्टॉफ सदस्यों को दी जा रही है ।

15/12/2025
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्थान को तंबाकू मुक्त किये जाने हेतु  विशेष अभियान के तहत तंबाकू के सभ...
13/12/2025

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्थान को तंबाकू मुक्त किये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत तंबाकू के सभी रूपों का सेवन ना करने और तंबाकू मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने हेतु शपथ का आयोजन।

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में दिनांक 21 अगस्त 2025 को ईको क्लब द्वारा ग्रीन गणेश जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाल...
22/08/2025

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में दिनांक 21 अगस्त 2025 को ईको क्लब द्वारा ग्रीन गणेश जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला आयोजित की गई। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मूर्ति निर्माण का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के...
14/08/2025

अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंतरिक गतिविधियों में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा बाहय गतिविधियों में तिरंगा रैली निकाली गई ।

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में दिनांक 5 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ...
07/08/2025

शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में दिनांक 5 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत की सेना के शौर्य पर आधारित लघु फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई

अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश जी सोनकर द्वारा नवीन शैक्षणिक क्षेत्र ...
09/07/2025

अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश जी सोनकर द्वारा नवीन शैक्षणिक क्षेत्र की शुरुआत के साथ विद्यार्थियों को सशक्त बनाने व कौशल विकास की दिशा में नवसज्जित कंप्यूटर लैब एवं ओपन जिम का शुभारंभ किया गया।
कंप्यूटर लैब में जहां 25 कंप्यूटर से तकनीकी ज्ञान को मिलेगा नया आयाम, वही ओपन जिम से विद्यार्थियों को मिलेगा फिटनेस के साथ स्वास्थ्य ऊर्जा का संबल।
यह पहल हमारे युवाओं को शिक्षा और सेहत दोनों मोर्चो पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी।

26/06/2025
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
26/06/2025

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Address

NEAR BABAI Road, SONKATCH
Dewas
455118

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Telephone

+917270299155

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt. College, Sonkatch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Amar Shahid Rajabhao Mahakal Govt. College, Sonkatch:

Share