Collector Dewas

Collector Dewas Official handle of Collector Dewas ,Government of Madhya Pradesh
(1)

06/06/2026
रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को करें जागरूक - कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह-------------प्रस्फुटन समित...
05/06/2026

रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को करें जागरूक - कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह
-------------
प्रस्फुटन समिति की महिलाएं बच्‍चों के सही पोषण के प्रति माताओं को जागरूक करें
--------------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में पंख कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
-------------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पंख कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों पर्यावरण जल, ऊर्जा, वन, जैविक कृषि, प्राकृतिक कृषि, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, ग्राम व महिला सशक्तिकरण स्वदेशी, रोजगार एवं नागरिक कर्तव्य में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संस्‍थाओं के कार्यों एवं उनके क्रियान्वयन पद्धति को विस्तार प्रदान करने पर चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा, डीएफओ श्री अमित सिंह, संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद श्री शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक डॉ सुप्रीति यादव सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्‍थाओं के सदस्‍य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद का जनसंवाद और पहुंच बहुत मजबूत और प्रभावी है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव के अनेक बड़े कार्य किए जा सकते हैं। वर्तमान में जन अभियान परिषद द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसे और बेहतर उपयोग में लाने के लिए हमें सुनियोजित तरीके से आगे कार्य करना होगा।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह वर्ष में 'कृषि वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। 'कृषि वर्ष' अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा किसानों को जैविक खेती की ओर लाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेतों में यूरिया का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे कम करने के लिए किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। हमें किसानों को समझाना होगा कि रासायनिक खेती से जैविक खेती की ओर बढ़ना केवल भूमि के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे स्वयं के स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद जरूरी है।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि यदि किसी किसान के पास 10 बीघा जमीन है, तो उसे शुरुआती तौर पर कम से कम 2 बीघा जमीन में जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए। धीरे-धीरे इसके दायरे को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जैविक फसल का दाम बाजार में ज्यादा मिलता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। जन अभियान परिषद के सदस्‍य गांव-गांव जाकर किसानों को रासायनिक खेती के नुकसान और जैविक खेती के फायदों के प्रति जागरूक करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी सीजन में किसान भाइयों को खेतों में नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करें। किसानों को बताये कि नरवाई जलाने से मिट्टी के जरूरी पोषक तत्व और मित्र कीट पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं, जिसका सीधा असर जमीन की उपजाऊ क्षमता पर पड़ता है। नरवाई प्रबंधन उपकरणों को खरीदने के लिए किसानों को प्रेरित करें। नरवाई प्रबंधन उपकरणों पर शासन द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार कोई सा भी नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीद सकते हैं। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा बरसात में पौधा रोपण किया जाये और पौधों का बड़े होने तक ध्यान रखा जाये। उन्‍होंने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधे की फोटो पोर्टल पर भी अपलोड करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए प्रस्फुटन समिति की महिलाएं गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें। ग्रामीण महिलाओं और माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और सही पोषण के प्रति जागरूक करें। उन्‍होंने कहा कि अक्सर बच्चे को भूख लगने पर बाजार के चिप्स, कुरकुरे या अन्य जंक फूड खिला देते हैं। इससे बच्चों का पेट तो भर जाता है, लेकिन उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते। नतीजा यह होता है कि बच्चे मुख्य भोजन नहीं खा पाते हैं और धीरे-धीरे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। महिलाओं को जागरूक करें कि वे बच्चों को भूखा न रखें और उन्हें बाजार की हानिकारक चीजों की बजाय घर का बना हुआ पौष्टिक खाना खिलाएं। समिति की महिलाएं गांव के सरकारी स्कूलों जाकर बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दें।

संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद श्री शिवप्रसाद मालवीय ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी ‘’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ अंतर्गत जिले में जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन के कार्य किये जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि जिले में जन अभियान परिषद की 172 संस्‍थाएं है, जो पूरी सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्‍होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम स्तर पर विशेष नर्सरियां तैयार की जा रही हैं। इन स्थानीय नर्सरियों के माध्यम से आगामी वर्षा ऋतु में किए जाने वाले वृहद पौधारोपण अभियान के लिए पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्‍होंने पंख कार्यक्रम का उद्देश्य भी बताया।

महिला समूहों को सिखाए गए दीपक, गणेश प्रतिमा, राखी, मोमेंटो सहित कई आकर्षक उत्पाद बनाने के गुर------------  निदेशक आरसेटी...
05/06/2026

महिला समूहों को सिखाए गए दीपक, गणेश प्रतिमा, राखी, मोमेंटो सहित कई आकर्षक उत्पाद बनाने के गुर
------------
निदेशक आरसेटी देवास ने बताया कि मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला समूहों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवास द्वारा छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। महिला समूहों द्वारा संचालित गौशालाओं की महिलाओं को गाय के गोबर से विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती दुर्गा डाबी एवं बलराज सिंह डाबी द्वारा महिलाओं को गोबर से दीपक, गणेश प्रतिमा, राखी, मोमेंटो, माला, लक्ष्मी चरण, ओम, श्री, स्वस्तिक, तोरण सहित अनेक धार्मिक एवं सजावटी वस्तुएं बनाना सिखाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया आरसेटी संस्थान वरिष्ठ संकाय सदस्य चेतन सोलंकी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं से आई महिलाओं को न केवल उत्पाद निर्माण की तकनीक बताई गई, बल्कि इन उत्पादों की पैकेजिंग, विपणन (मार्केटिंग) और ग्रामीण स्तर पर इनके विक्रय के प्रभावी तरीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि कम लागत और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से किस प्रकार आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर गौशालाओं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षकों ने महिलाओं को समझाया कि गौशालाएं केवल गौसेवा का केंद्र ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी बन सकती हैं। गोबर आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह क्षेत्र महिलाओं के लिए आय का स्थायी स्रोत बन सकता है। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया तथा उत्पाद निर्माण की बारीकियों को सीखकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (R-SETI) देवास द्वारा आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। यह संस्थान भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संरक्षण में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और गौशालाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

 #विश्व_पर्यावरण_दिवस  पर देवास में एकेवीएन पार्क में हुआ वृहद  पौधारोपण------------ राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व प...
05/06/2026

#विश्व_पर्यावरण_दिवस पर देवास में एकेवीएन पार्क में हुआ वृहद पौधारोपण
------------
राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवास में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एकेवीएन पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्र‍ितिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्‍थाओं, नागरिकगणों ने सहभागीता कर पौधा रोपण किया। सभी ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए विभिन्‍न कार्य किये जा रहे हैं। हम सभी को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़ा होने तक उसकी पूर्ण रूप से देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि वह एक मजबूत वृक्ष बन सके। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल और नगर निगम सभापति श्री रवि जैन ने भी नागरिकों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखरेख और संरक्षण का जिम्मा भी उठाएं।पौधारोपण के दौरान जिला अध्‍यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्र‍तिनिधिगण, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन सहित अन्‍य अधिकारीगण, सामाजिक संस्‍थाएं और नागरिकगण उपस्थित थे।
ंगा_संवर्धन_अभियान

#देवास

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Ujjain Commissioner
Department of Environment, Madhya Pradesh

 #विश्व_पर्यावरण_दिवस पर हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी की उपस्थिति में हुआ पौधरोपण, कलश यात्रा भी निकली-----------वि...
05/06/2026

#विश्व_पर्यावरण_दिवस पर हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी की उपस्थिति में हुआ पौधरोपण, कलश यात्रा भी निकली
-----------
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन कर पौधारोपण किया गया। पर्यावरण चेतना जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों के संरक्षण और प्रकृति संतुलन को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वर्षा जल को भूमि के भीतर पहुंचाकर भू-जल स्तर को बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें केवल पौधा लगाना ही नहीं है, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।
ंगा_संवर्धन_अभियान

ंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#देवास

विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि सांदीपनि विद्यालय बागली में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया=====राज्‍य शासन के ...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि सांदीपनि विद्यालय बागली में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
=====
राज्‍य शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मुरली भंवरा की उपस्थिति में महर्षि सांदीपनि विद्यालय बागली में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुरली भंवरा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी/कर्मचारी ने विद्यालय परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक श्री मुरली भंवरा ने कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज लगाया गया एक पौधा कल की पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वस्थ जीवन देगा। हम सभी को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके बड़ा होने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
#देवास


Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Ritu Raj
Ujjain Commissioner
Dr Mohan Yadav Department of Environment, Madhya Pradesh

🌳विश्व पर्यावरण दिवस🪴--➡️आओ मिलकर करें एक संकल्प, धरती को रखें स्वच्छ, हरित और सुरक्षित।Jansampark Madhya Pradesh Dr Moh...
05/06/2026

🌳विश्व पर्यावरण दिवस🪴
--
➡️आओ मिलकर करें एक संकल्प, धरती को रखें स्वच्छ, हरित और सुरक्षित।
Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Department of Environment, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
Ritu Raj
CM Madhya Pradesh

#देवास

05/06/2026
05/06/2026

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला देवास (म. प्र. )
Dewas
455001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Dewas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Dewas:

Share