Jai Hind Sakhi Mandal

Jai Hind Sakhi Mandal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jai Hind Sakhi Mandal, Social service, Dewas.

राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस क्विज 2024 प्री-टेस्ट के परीक्षा पारिणाम |प्राथम 06 टीमें क्विज राउंड हेतु चयनित है , जो की क्वि...
23/02/2024

राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस क्विज 2024 प्री-टेस्ट के परीक्षा पारिणाम |
प्राथम 06 टीमें क्विज राउंड हेतु चयनित है , जो की क्विज प्रातियोगित्ता में भाग लेंगी |
छात्र टीमों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा , चयनित टीमों को शुभकामनाए | जो टीमें चयनित नहीं हुई है वे भी बधाई की पात्र है दृढ विश्वास एवं तईयारी के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए |

20/02/2024

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्विज 2024 प्री-टेस्ट के कुछ द्रश्य |

06/02/2024

Glimpse of the Multi Media Quiz 2024

जय हिन्द सखी मंडल द्वारा शहीद दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एक पुस्तक नहीं, बलिदानों क...
30/01/2024

जय हिन्द सखी मंडल द्वारा शहीद दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एक पुस्तक नहीं, बलिदानों का सजीव चित्रण है
पहले भारत विश्व की ओर देखता था अब विश्व भारत की ओर देखता है- यादव
देवास। आज हम सौभाग्यशाली हैं कि हम स्वतंत्रता के वातावरण में श्वास ले रहे हैं। हम आभारी हैं अपने उन महान पूर्वजों के जिन्होंने हजार वर्ष की दासता में भी संघर्ष की ज्योति को जाग्रत रखा। हम नमन करते हैं पीढ़ियों के बलिदानों को जिन्होंने कटना स्वीकार किया किंतु झुकना नहीं। प्रणाम है उन शहीदों को जिन्होंने कांटों पर चलकर हमारे लिए फूलों का मार्ग तैयार किया। स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एक पुस्तक नहीं, बलिदानों का सजीव चित्रण है। हमें अपने इतिहास को कभी भुलाना नहीं है। इतिहास ही भविष्य का निर्माता है। भाग्यशाली थी वह पीढ़ी जिसने स्वतंत्रता का सूरज देखा। सौभाग्यशाली है हमारी पीढ़ी जिन्होंने तिरंगे को चंद्र्रमा पर कदम रखते देखा। पाठ्यक्रम के अन्य विषय हम मन से पढ़े किंतु इतिहास को आत्मा से पढ़ें। लोगो के प्रति हमारी भावना बदलती रहे किंतु राष्ट्र के प्रति हमारी भावना चिर स्थाई हो। राष्ट्रीयता ही हमारा धर्म हो राष्ट्रीयता ही हमारा कर्म हो। देश में अनेक धर्म हैं, भाषाएं अनेक हैं, आचार विचार अनेक हैं, रहन सहन अनेक हैं, किंतु राष्ट्र एक है। जिसने हमको तोड़ने का प्रयास किया वह स्वयं टूट गया। 2014 के पहले भारत विश्व की ओर देखता था अब विश्व भारत की ओर देखता है। विकास की जो कल्पनाएं थीं वे अब साकार हो रही हैं। हमारी प्रत्येक उपलब्धि हमें विश्व गुरू के मुुकुुट के एक कदम नजदीक ला रही है। जय हिन्द सखी मंडल द्वारा शहीद दिवस पर महारानी चिमनाबाई शा.क.उ.मा.वि में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीयता विषय पर आधारित एक मल्टी मीडिया क्विज के पुरस्कार वितरण के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त करते हुए देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सखी मंडल ने विगत सात महीनों में सामाजिक और राष्ट्रीयता से जुड़े अनेक कार्यक्रमों को संपन्न किया है। मल्टी मीडिया क्विज में उत्कृष्ट विद्यालय देवास, सीएम राइज स्कूल देवास, श्री ना.वि.मंदिर क्रमांक 1, नूतन उ.मा.वि., महारानी राधाबाई और महारानी चिमनाबाई शा.क.उ.मा.वि. देवास की 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड थे जो इस प्रकार थे, उपनाम, नारे, जन्म स्थान, ऐतिहासिक इमारतें, प्रतीक चिन्ह ओर राष्ट्रीय गीत। प्रत्येक राउंड में दर्शकों के लिए भी प्रश्न थे। पहला स्थान उत्कृष्ट विद्यालय के चेतन झाडे़ और मुस्कान शेख ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राधाबाई स्कूल की रेणुका सोलंकी और हर्षिता कुमावत रहीं। तीसरे स्थान पर श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1के लोकेश लोधी ओर युवराज ठाकुर रहे। कुल 6 एंकर्स अजय सोलंकी बीईओ देवास, मोनिका शर्मा, ललिता भिडे, अनुभव मिश्रा, आयुषी पंड्या और रविन्द्र वर्मा ने एक एक राउंड का संचालन किया। स्कोरर जयंत कुमार लोधी और इमदाद शेख थे। अतिथि स्वागत आदिल पठान और रूपचंद यादव ने किया। तकनीकि सहयोग आयुष खत्री एवं संजय जोशी का था। संकल्पना ज्ञानेश्वरी पटले की थी। उद्देश्य स्नेहा ठाकुर और भूमिका तनुश्री विश्वकर्मा ने प्रस्तुत की। संचालन शबाना शाह और वैशाली शर्मा ने किया। आभार मनीष तेजवानी ने माना। इस अवसर पर पूनम तंबोले ओर नीलू दुबे भी उपस्थित थीं।

Address

Dewas

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Hind Sakhi Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jai Hind Sakhi Mandal:

Share

Category