MPJAP DEWAS BLOCK

MPJAP DEWAS BLOCK Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad vikaskhand Dewas block Dewas aapka Hardik Swagat karta hai aapki

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला देवास में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के मार्...
26/07/2025

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला देवास में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के मार्गदर्शन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हरियाली अमावस्या के दिन ग्राम खटांबा और राजोदा में शुरू की गई। देवास जिले के सभी विकासखंडों में सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज के कार्यक्रम में अतिथियों ने श्री महाकाल भगवान और मां सरस्वती का पूजन करके नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलश यात्रा, बेलपत्र बीज और पौधे वितरण, और एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुश्री सुनीता गुप्ता ने बताया कि नवांकुर सखी कार्यक्रम मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड में चल रहा है और इसका उद्देश्य प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। विशेष अतिथि अजीता परमार ने बीजारोपण से पौधे की नर्सरी तैयार करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के बारे में बताया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता और संस्था संकल्प कायाकल्प द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह राजपूत द्वारा और आभार ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीलम सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

इसी क्रम में विकासखंड बागली, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, कन्नौद, और खातेगांव में भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिसमें जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Address

Dewas
455001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MPJAP DEWAS BLOCK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category