Aam Aadmi Party Dhamnod

Aam Aadmi Party Dhamnod Official page of Aam Aadmi Party Dhamnod

धामनोद नगर के मतदाता भाईयों व बहनों 20 जनवरी 2023 के नगर पंचायत के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को आपका आशीर...
16/01/2023

धामनोद नगर के मतदाता भाईयों व बहनों 20 जनवरी 2023 के नगर पंचायत के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को आपका आशीर्वाद, आपका वोट, आपका सहयोग मिले ऐसी अपील करते हुए आपको विश्वास दिलाती है, अगर आम आदमी पार्टी को आपका आशीर्वाद मिला तो
1. हम धामनोद में नगर पंचायत कार्यालय जो शहर के एक कोने में स्थित हैं उसे हम पुनः पुराने स्थान वर्तमान टप्पा कार्यालय के पास शिफ्ट कराएंगे ताकि धामनोद के नागरिकों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े ।
2. मतदाता साथियों, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि हम धामनोद नगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए गुलझरा, टप्पा कार्यालय के पास अस्पताल भवन मे व सुंद्रेल फाटे पर मोहल्ला क्लीनिक खुलवायेंगे ।
3. धामनोद नगर के मतदाता साथियों, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि हमें अगर आपका आशीर्वाद मिला तो हम शुक्रवार के बजाय रविवार के दिन हाट बाजार को लगवाएंगे, और जो बाजार सकरी गलियों में लगता है जहां हमारी माता बहने धक्का-मुक्कियों का सामना करती है साथ ही जेब कतरों व मनचले अपने उद्देश्यों में सफल होते हैं हम यह बाजार जनता जीन में या मण्डी मे शिफ्ट कराएंगे ताकि असामाजिक तत्व इस भीड़ भाड़ का फायदा ना उठा सके।
4. धामनोद नगर के मतदाता बंधुओं, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि धामनोद में ए बी रोड के अलावा धामनोद के गुलझरा से सुंद्रेल फाटे तक आने जाने का दूसरा वैकल्पिक मार्ग नहीं है, हम आपको बताना चाहते हैं कि यह दूसरा वैकल्पिक मार्ग कुंदा तालाब की नहर जो मंगलम जीन के पास से आदर्श स्कूल के पीछे, मछली बाजार होती हुई गुरुकुल के पीछे से दक्षिण की तरफ जा रही है, इस नहर के दोनों तरफ 45 45 फीट नहर को मेंटेनेंस करने की एप्रोच रोड है इसे पक्का कर बनायेगे व इस नहर में रंग-बिरंगे फुव्वारे लगाकर इसको एक सुंदर लिंक रोड में तब्दील करेंगे।साथियों इस नहर को फूड जोन व बच्चे बुजुर्गों के लिए एक मनोरंजक स्थल के रूप में निर्मित करेंगे ।
5. धामनोद नगर के मतदाता साथियों, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि हम बूटी नदी जिसके माथे पर नाला रूपी शब्द का कलंक लगा है उसे नर्मदा मैया की नहर के जल से धोकर कोवा स्पिनींग के पीछे से इसमें नर्मदा की नहर का पानी लाकर पुनर्जीवित करेंगेऔर न्याति जी की जीन के पास इस नदी के ऊपर सुंदर घाट बनायेंगे। बुटी नदी गहरीकरण व चौड़ीकरण करा कर इसमें धामनोद के नागरिकों को नौका विहार का आनंद दिलायेंगे ।
6. नगर के मतदाता बंधुओं, अगर आपका आशीर्वाद मिला तो आम आदमी पार्टी कुमार गड्ढे में जनता जिन के प्लाट पर एक सुंदर बगीचे का निर्माण करेगी, जिसमें नगर के बुजुर्ग ,महिला व बच्चे सुरक्षित माहोल में प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे ।
7. धामनोद नगर के मतदाता साथियों आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है की हम धामनोद नगर पंचायत कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर चालू करेंगे जिससे आप घर बैठे बैठे ही अपनी समस्याओं को नगर पंचायत तक पहुंचा सकते हैं ताकि उन समस्याओं का समाधान शीघ्र आपको मिल सके ।
8. धामनोद नगर के मतदाता साथियों आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि धामनोद नगर में पानी की कोई किल्लत नहीं है, कमी है तो बस नेक नियत कि, हम आपको विश्वास के साथ कहते हैं कि हम हर एक दिन छोड़कर आपको पानी पहुंचाएंगे ।
9. धामनोद नगर के मतदाता साथियों, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को दिल्ली की तर्ज पर ही शासन व आप सब के सहयोग से मिलजुल कर उचित शिक्षा व स्कूलों में खेलकूद की सुविधाओं का निर्माण किया जावेगा ।
10. नगर के मतदाता साथियों, आम आदमी पार्टी आपको विश्वास दिलाती है कि नगर में नियमित साफ-सफाई, दवाई का छिड़काव , स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था व कचरा मुक्त कर धामनोद नगर को स्वच्छ नगर का दर्जा दिलाएंगे ।
11. धामनोद के मतदाता साथियों, अगर आपका आशीर्वाद मिला तो हम धामनोद, जो एक उभरता हुआ व्यवसायिक नगर बन रहा है परंतु हमारे धामनोद नगर में सुलभ शौचालय नहीं होने से हमारे नगर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, हम विश्वास दिलाते हैं कि नगर में विभिन्न स्थानों पर सुलभ शौचालय बनवाकर इस समस्या का समाधान देंगे ।
12 मतदाता साथियों, जनसंख्या की दृष्टि से धामनोद नगर को नगर पंचायत परिषद की बजाय नगरपालिका का दर्जा दिलवाऐंगे ।
13. मतदाता साथियों, धामनोद नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने से जब भी कोई दुर्घटना घटती है घायलों को धामनोद लाया जाता है, मतदाता साथियों, अगर धामनोद में ट्रामा सेंटर हो जाए तो हम इन घायलों की बहुत अच्छे से चिकित्सा कर इनकी जान बचा सकते हैं, वर्तमान में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा कर इंदौर के लिए रेफर कर दिया जाता, कई बार तो रास्ते में ही अनहोनी हो जाती है। दोस्तों हम इस ट्रामा सेंटर को शीघ्र से शीघ्र धामनोद में लाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे ।
14. मतदाता साथियों, धामनोद नगर में कचरे के 3 स्थान पहला बालाजी मंदिर के पास, दूसरा टप्पा कार्यालय के सामने ,तीसरा आईसीआईसीआई बैंक के सामने, ये नगर के चेहरे पर बदनुमा दाग है हम विश्वास दिलाते हैं इन कचरे रूपी दाग को साफ कर देंगे ।
मतदाता साथियों हम इन बिंदुओं पर भी मजबूती से कार्य करेंगे ।
स्थाई पानी के प्याऊ ।
जहा गली मोहल्लों में रोड नही हे वहा रोड़ बनायेंगे ।
नगर को हरित क्रांति में पर्यावरण हेतु सुरक्षित पौधारोपण ।
वाटर हार्वेस्टिंग प्लान करना , जिससे नगर में कुओं व ट्यूबवेल में पर्याप्त पानी हो ।
फुटकर फल सब्जी बाजार वालो की व्यवस्था ।
पुराने सार्वजनिक मंदिरों का , बस स्टेंड व चौराहो का सौन्दर्यकरण ।
स्वच्छ ,शांत व सुरक्षित वातावरण ।
पूर्ण नगर कैमरे की नजर में होगा ।

15/01/2023

"मैं धामनोद हूं" के मंच से शिरु काका ने अपनी बात रखी।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक छः के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्म...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक छः के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार शिरु काका पाटीदार को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार श्रीमती सुमन धर्मेंद्र लिमनपुरे को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक तेरह के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक तेरह के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार श्रीमती रिंकी यशवंत शर्मा को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक दस के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्म...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक दस के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार श्री प्रशांत मधुकर को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक चार के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक चार के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार श्री प्रकाश मेड़ा को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक नौ के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्म...
15/01/2023

नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक नौ के पार्षद पद हेतु आम आदमी पार्टी के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू, ऊर्जावान एवं योग्य उम्मीद्वार श्रीमती सुलोचना विकास पटेल को आने वाली बीस तारीख को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

एक मौका आप को।
10/01/2023

एक मौका आप को।

Address

Dhamnod
454552

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Dhamnod posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share