Dhamtari District

Dhamtari District Official account of Chhattisgarh's Dhamtari District. Public Relation Department, Dhamtari

आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं किसानों की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में नैनो यूरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नैनो ...
02/06/2026

आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं किसानों की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में नैनो यूरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नैनो तकनीक आधारित यह उर्वरक पौधों को नाइट्रोजन की बेहतर उपलब्धता प्रदान करता है, जिससे फसलों की वृद्धि, गुणवत्ता एवं उत्पादकता में सुधार होता है।

कम मात्रा में अधिक प्रभाव, उर्वरक लागत में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक लाभों के साथ नैनो यूरिया किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बनकर उभरा है।

02/06/2026

ग्राम पंचायत लोहर्सी के किसान श्री देवनाथ गजेन्द्र ने बताया कि उन्हें सहकारी समिति से समय पर खाद प्राप्त हुआ है, जिससे खेती के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे। समिति द्वारा छोटे, मध्यम एवं बड़े किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद का वितरण किया जा रहा है तथा पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसान बेहतर उत्पादन की ओर अग्रसर हैं। श्री गजेन्द्र ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

#किसान_हित #सहकारिता #खादवितरण #कृषिसमृद्धि #धमतरी

01/06/2026

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस अभिनव पहल से किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशकों के सटीक छिड़काव, कम लागत, समय की बचत और बेहतर उत्पादन का लाभ मिलेगा। साथ ही CSC के सहयोग से समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

सुशासन सरकार कृषि में नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है, इसी क्रम में कृषि में नैनो यूरिया ...
01/06/2026

सुशासन सरकार कृषि में नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है, इसी क्रम में कृषि में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिल रही है।

#सुशासन_सरकार



31/05/2026
31/05/2026

सच-सच बताना… अंगारमोती माता जी के दर्शन करने कौन-कौन बहाना बनाकर घर से निकलता है? 🙏

कॉमेंट में बताओ आपका बहाना क्या होता है? 👇

#̊i̊n̊s̊t̊åg̊år̊m̊

सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैस...
31/05/2026

सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नवाचार खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक साबित हो रहे हैं।

कम लागत, बेहतर उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के साथ किसान अब उन्नत कृषि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

30/05/2026

छत्तीसगढ़ के गांव अब पर्यटन, संस्कृति और आजीविका के नए केंद्र बन रहे हैं। हमारी समृद्ध जनजातीय परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य, लोकसंस्कृति और आत्मीय ग्रामीण जीवनशैली देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विजन स्पष्ट है, विरासत भी सुरक्षित रहे, प्रकृति भी संरक्षित रहे और गांवों में समृद्धि के नए द्वार भी खुलें। जहाँ सरकार की होम-स्टे नीति के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, युवाओं और महिला समूहों को आय एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, वहीं टूरिज्म विलेज, ट्रायबल कल्चर और स्थानीय अनुभवों पर आधारित यह अभिनव मॉडल छत्तीसगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिला रहा है।

30/05/2026

प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज (POP) कार्यक्रम के तहत बीर, हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक यात्रा से लौटे धमतरी जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से मुलाकात की।इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों, सीख और कार्यक्रम से प्राप्त प्रेरणाओं के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान विकसित नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल से जुड़ी अपनी सीख साझा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों के अनुभवों को सराहते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए।

Address

Dhamtari
493776

Website

https://www.instagram.com/dhamtaridistrict.official?igsh=MXB3cnJ6d2NkeDdlZQ%3D%3D&utm_source=qr

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhamtari District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dhamtari District:

Share