D.A.V Public School,Sindri

D.A.V Public School,Sindri D.A.V. Public School, Sindri is an English Medium, Co-Educational, Senior Secondary Institution affiliated to CBSE Board

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में तुलसीदास जयंती का आयोजन*आज डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्...
19/08/2026

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में तुलसीदास जयंती का आयोजन*
आज डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने संत शिरोमणि तुलसीदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन संगीता कुमारी ने किया। उन्होंने तुलसीदास जी के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
कक्षा पंचम ‘अ’ के अंश तिवारी ने तुलसीदास जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। लघु नाटिका में कृष्णा वस्तल, अनिकेत रवानी, आराध्या प्रसाद, आराध्या महतो, देवश्री कुमकुम (कक्षा पंचम ‘अ’ ) रौनक (कक्षा पंचम ‘ब’) एवं विहान प्रमाणिक (कक्षा चतुर्थ ‘अ’) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से तुलसीदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
नृत्य प्रस्तुति में पायल कुमारी, सायना बास्की, सुचिता कुमारी सोरेन एवं ज्योति कुमारी (कक्षा षष्ठ ‘अ’ )ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिव्येंदु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसीदास जी का जीवन हमें भक्ति, मर्यादा, सदाचार और मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तुलसीदास जी की शिक्षाओं को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाएँ तथा अच्छे संस्कारों और आदर्श आचरण को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाएँ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग से भर दिया। कार्यक्रम का समापन तुलसीदास जी के आदर्शों एवं संदेशों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Happy Independence Day! 🇮🇳​On this glorious occasion of our nation's Independence Day, DAV Public School, Sindri extends...
15/08/2026

Happy Independence Day! 🇮🇳

​On this glorious occasion of our nation's Independence Day, DAV Public School, Sindri extends warm greetings to all students, parents, teachers, and staff.
​As we honor the valour and supreme sacrifices of the brave freedom fighters who built our great nation, let us reaffirm our commitment to Vedic values, academic excellence, and responsible citizenship. May our youth lead India toward greater innovation, unity, and progress.

​Jai Hind! Vande Mataram!
— Principal & Staff, DAV Public School, Sindri

14/08/2026

One nation, countless stories, infinite pride. Celebrating the spirit of unity, resilience, and progress. 🇮🇳🕊️

आज स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दिवस भ...
12/08/2026

आज स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दिवस भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
प्राचार्य श्री दिव्येंदु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने तथा पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रंजन कुमार रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दी गईं। डॉ. एस. आर. रंगनाथन के कथन पर हमारे नन्हे प्रतिभाशाली विद्यार्थी नमन ने प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉ. एस. आर. रंगनाथन के “Five Laws of Library Science” पर प्रस्तुति प्रस्तुत की गई, जिसमें कृतिका लायक, अर्पिता, रेयांश, जयेश, अभिजीत, दिव्यांशु, सृजन आदि ने भाग लिया।
कहानी वाचन में दीप भट्टाचार्जी ने प्रस्तुति दी। ‘प्रिय पुस्तक’ की प्रस्तुति में आकांक्षा और अराध्या ने भाग लिया। ‘कहानी के पात्रों से रूबरू’ कार्यक्रम में पीहू और अदिति ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्रेरणादायक कहानी वाचन रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों एवं पुस्तकालय के प्रति रुचि तथा पढ़ने की आदत का विकास करना रहा। समारोह का समापन मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेखा कुमारी का विशेष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की।

Honoring the brave souls who stood united on August 8, 1942, answering Mahatma Gandhi's call to "Do or Die." The Quit In...
10/08/2026

Honoring the brave souls who stood united on August 8, 1942, answering Mahatma Gandhi's call to "Do or Die." The Quit India Movement was the ultimate battle cry for a free nation. Today, we remember the strength, unity, and unwavering spirit of our freedom fighters who shaped the destiny of India. 🇮🇳

Coming together is the start; keeping together is progress; working together is success." Thank you to all parents who j...
10/08/2026

Coming together is the start; keeping together is progress; working together is success." Thank you to all parents who joined us!

A Strong Step Towards Digital Safety: Successful Cyber Security Awareness Campaign Organized in School Junior Wing.In to...
06/08/2026

A Strong Step Towards Digital Safety: Successful Cyber Security Awareness Campaign Organized in School Junior Wing.

In today's digital age, smartphones and the internet have become an integral part of our daily lives. While the online world offers endless opportunities for learning and connecting, the threat of cyber fraud and digital scams is also continuously rising. A little caution and the right knowledge can protect us and our families from significant financial and mental harm.
Keeping this objective in mind, a special Cyber Security Awareness Campaign was organized today in the junior wing of the school.
The organizer of the event was the school's computer teacher, Mr. Rahul Kumar Verma, who alerted the children to the dangers of the digital world in a simple and engaging manner.
During the program, the respected Principal of the school, Mr. Divyendu Tripathi, also joined the students to guide them. He shared practical tips for staying safe in the online environment and inspired them to practice digital discipline.

Key Highlights and Information Shared:
* Strong Password Creation:
* 2FA (Two-Factor Authentication):
* Avoiding Unknown Links & Phishing:
* Malware & Virus Protection:
*Privacy of Personal Information:
* Cyber Helpline:

At the conclusion of the session, students shared their learnings with all the parents present at the school. The children explained online safety rules to all the parents and conducted a brief awareness campaign to spread the message of building a cyber-safe society.
Principal Mr. Divyendu Tripathi and organizer Mr. Rahul Kumar Verma appreciated the enthusiasm of the students and parents, pledging to conduct similar sessions in the future.

*डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी धनबाद में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत द्वितीय जागरूकता शिविर का आयोजन*डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदर...
29/07/2026

*डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी धनबाद में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत द्वितीय जागरूकता शिविर का आयोजन*

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी धनबाद में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत द्वितीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं बुनियादी कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। लीगल लिटरेसी क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा आम जनता को कानूनी जानकारी प्रदान करना, विधिक जागरूकता फैलाना, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करना तथा समाज के कमजोर वर्गों को सरकारी योजनाओं और न्याय व्यवस्था से अवगत कराना है।

कार्यक्रम में धनबाद जिला न्यायालय से आए विधिक न्याय विभाग के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दीं। उपस्थित प्रतिनिधियों में श्री अजय भट्ट, डिप्टी चीफ, LADCS, जिला न्यायालय धनबाद; श्री नीरज गोयल, असिस्टेंट LADCS, जिला न्यायालय धनबाद; श्री हेमराज चौहान, PLV, जिला न्यायालय धनबाद; तथा श्री आनंद चक्रवर्ती, PLV, जिला न्यायालय धनबाद शामिल थे।

विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने अपने कथन में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। हिंदी शिक्षक अमित महतो ने भी अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक संदीप कुमार, अभिजीत दत्ता एवं कालीचरण बनर्जी का विशेष सहयोग रहा।
इसी अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
तृतीय स्थान: गौरव प्रसाद, कक्षा X-A
द्वितीय स्थान: प्रियांशु चौधरी, कक्षा IX-E
संयुक्त प्रथम स्थान: अलिशा वर्मा, कक्षा XII तथा संजोज कुमार महतो, कक्षा X

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों ने इस शिविर से कानून और अधिकारों के प्रति नई जानकारी प्राप्त की।

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Remembered at DAV Public School, SindriSindri, Dhanbad: DAV Public School, Sindri observed the de...
28/07/2026

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Remembered at DAV Public School, Sindri
Sindri, Dhanbad: DAV Public School, Sindri observed the death anniversary of Dr. A.P.J. Abdul Kalam, the former President of India and the "Missile Man of India," with great respect and reverence. A special programme was organised to pay tribute to his remarkable life, achievements, and invaluable contributions to the nation.
Addressing the gathering, Principal Mr. Divyendu Tripathi said, “Dr. A.P.J. Abdul Kalam was not only a distinguished scientist but also a visionary leader and an inspiration to millions of young minds. His life teaches us the values of hard work, humility, discipline, and dedication. Students should dream big and work sincerely to achieve their goals while contributing to the progress of the nation.”
On the occasion, Shambhavi Dwivedi, a student of Class X, spoke about the inspiring life, achievements, and ideals of Dr. Kalam. She encouraged her fellow students to follow his vision of knowledge, innovation, and national development.
Mr. Prajesh Chaubey, a teacher of the school, also addressed the students and highlighted Dr. Kalam's lifelong commitment to education, science, and nation-building. He urged students to cultivate scientific temper, moral values, and a spirit of service towards society.
The programme concluded with a heartfelt tribute to Dr. A.P.J. Abdul Kalam, as the school community reaffirmed its commitment to uphold his ideals and strive for excellence in every sphere of life.

Address

Rangamati Sindri
Dhanbad
828116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D.A.V Public School,Sindri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to D.A.V Public School,Sindri:

Shortcuts

Share

Category