22/11/2025
देश के 12 राज्यों में SIR के ऐलान के बीच BLOs की मौत की ख़बरें पीड़ादायक हैं। अब मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु में एक BLO की जान चली गई। उन पर SIR का काम जल्दी पूरा करने का भारी दबाव था।
• मध्य प्रदेश के रायसेन में जिन BLO रामाकांत पांडेय जी की मौत हो गई, उनकी पत्नी रेखा पांडेय जी ने बताया कि 'उनके पति चार रात से ठीक से सोए नहीं थे। हर रात फोन पर अधिकारी दबाव डालते थे और सस्पेंशन की धमकी देते थे।'
• वहीं, दमोह में भी एक BLO सीताराम गोंड जी की मौत हो गई। साथी शिक्षकों के अनुसार, 'उन्हें टारगेट न पूरा होने पर लगातार धमकी मिल रही थी।'
• तमिलनाडु में BLO जहिता ने SIR का वर्कलोड बढ़ने के कारण आत्महत्या कर ली। जहिता के पति के मुताबिक, सीनियर अधिकारी जहिता पर काम जल्दी करने और टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहे थे।
ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात और तमिलनाडु से भी BLOs की मौत से जुड़ी खबरें आई हैं।
नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार ने SIR को 'वोट चोरी' का नया हथियार बना लिया है, लेकिन शायद वे भूल गए हैं कि ये हथियार लोगों की जान ले रहा है।
मृतकों के परिजन नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेंगे।