27/09/2026
दिनांक 26.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। धनबाद स्थित ‘पम्पू तालाब’ की तथा स्टेशनों के गार्डन एरिया की विशेष साफ-सफाई की गई । साथ ही, यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित वॉटर बूथ एवं वाटर टैप की गहन साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया।