Hak ki Awaz

Hak ki Awaz Hak ki baat karne wala

08/10/2024

JMM सरकार मैं
1)राशन साल मैं 8–9 बार मिलता है पर यूनिट 1 kg काट कर
2)ब्लॉक मैं कोई काम बिना पैसे का नही होता कोई भी योजना हो 30–40%कमीशन
3)जमीन संबंधित काम पैसा दो तब होगा और co,कर्मचारी को कोई मतलब नहीं की जमीन संबंधित काम सुधार हो
4)स्वास्थ केंद्र मैं डॉक्टर ,नर्स दवाई सभी जांच नही
5) उप स्वास्थ केंद्र उद्घाटन कर ताला लगा कर चाभी तालब मैं फेक दिया गया खुलने का नाम नहीं
6)शिक्षा स्कूल मैं शिक्षक पूरे नही बच्चो को शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है
7)थाना मैं बिना पैसे कई कोई काम नहीं जनता परेशान है
8)रोजगार कुछ है नही युवा पलायन के लिए मजबूर है

हैंडपंप उखाड़कर पूरे पाकिस्तान को पीटने वाला बंबईया हीरो एक भारतीय बैंक को तो मुट्ठियों में ही मसल सकता है न? सनी देओल क...
24/08/2023

हैंडपंप उखाड़कर पूरे पाकिस्तान को पीटने वाला बंबईया हीरो एक भारतीय बैंक को तो मुट्ठियों में ही मसल सकता है न?

सनी देओल की यह तस्वीर ज्यादा पुरानी नहीं. बस पिछले साल यानि 2022 की है. तीन करोड़ की पोर्शे कार के साथ पोज़ देते सनी देओल की हालिया रिलीज़ फिल्म "गदर 2" बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ कमा चुकी है.

कहने का मतलब यह कि बंबईया राष्ट्रवाद का हीरो 56 करोड़ का लोन आराम से चुका सकता है. उसने लोन तो नहीं ही चुकाया, बैंक ऑफ बड़ौदा को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया.

इधर बैंक ने नीलामी का नोटिस वापस लिया, उधर सनी पाजी के प्रवक्ता ने कहा कि मुद्दे को सुलझाया जा रहा है इसलिए अब और अटकलबाजी नहीं की जानी चाहिए. बकौल सनी पाजी नीलामी की ख़बर अटकलबाजी थी.

अब सनी पाजी की लोन कथा के बरक्स एक दूसरा उदाहरण देखिए.

NCRB के दो साल पुराने आंकड़े बताते हैं कि इस मुल्क में हर दो घंटे में एक किसान या खेती किसानी से जुड़ा मजदूर आत्महत्या कर लेता है.

किसानों का लोन भी 2 लाख, 4 लाख से ज्यादा नहीं होता लेकिन बैंक इतना प्रताड़ित करते हैं कि किसानों को जीने के बजाय मर जाना बेहतर लगने लगता है. वही बैंक जो सनी पाजी से 56 करोड़ का लोन नहीं वसूल कर पाते, 56 हज़ार के लिए किसानों की जान ले लेते हैं.

सनी पाजी परम राष्ट्रवादी पार्टी के सांसद भी हैं. इस बात को अलग से रेखांकित करने की जरूरत नहीं. बंबइया राष्ट्रवाद को राजनीतिक सत्ता की ताकत मिल जाए तो फिर रिजर्व बैंक भी अपना नियम बदल सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा की क्या हैसियत!

Address

Dhanwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hak ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share