पंडरिया पंचायत लोक शिकायत केन्द्र

  • Home
  • India
  • Dhanwar
  • पंडरिया पंचायत लोक शिकायत केन्द्र

पंडरिया पंचायत लोक शिकायत केन्द्र

जनता की आवाज़ – राशन, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान।"

10/01/2026
08/09/2025

आपकी आवाज़ ही आपकी ताकत है – शिकायत करें, हक़ पाएँ!"
@पंडरिया पंचायत लोक शिकायत केन्द्र

#किन-किन मामलों की शिकायत कर सकते हैं?
1. मजदूरों से जुड़ी समस्याएँ
काम पूरा करने के बाद भी मज़दूरी न मिलना।
ठेकेदार द्वारा मजदूरी रोक लेना या कम देना।
ओवरटाइम का पैसा न मिलना।
मनरेगा मजदूरी का भुगतान लटकना।
काम पर सुरक्षा साधनों की कमी।
2. सरकारी स्कूल से जुड़ी समस्याएँ
बच्चों की पढ़ाई सही से न होना।
स्कूल में टीचर का समय पर न आना।
मिड-डे मील (खाना) में गड़बड़ी या घटिया खाना।
बच्चों से स्कूल के काम के बजाय निजी काम करवाना।
3. राशन से जुड़ी समस्याएँ
डीलर द्वारा राशन में कटौती करना।
डीलर का गाली-गलौज या दुर्व्यवहार करना।
समय पर राशन न देना या कम मात्रा में देना।
पात्र होने के बावजूद राशन कार्ड में नाम न जुड़ना।
4. सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएँ

प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना आदि का लाभ न मिलना।

योजना में नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत माँगना।

फाइल आगे न बढ़ाना और लोगों को चक्कर कटवाना।

पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित करना।

5. बैंक से जुड़ी समस्याएँ (⚠️ सबसे ज़रूरी)

खाते से पैसा निकालने में देरी / लाइन में घंटों इंतज़ार।

बैंक कर्मचारी का रिश्वत या बिना वजह परेशान करना।

पेंशन, DBT, छात्रवृत्ति, मनरेगा का पैसा समय पर खाते में न आना।

बैंक से लोन लेने में दिक़्क़त या अनावश्यक दस्तावेज़ माँगना।

ATM से पैसा कटना लेकिन हाथ में पैसा न निकलना।

खाते में ग़लत ट्रांजैक्शन या पैसा फँस जाना।
6. बिजली से जुड़ी समस्याएँ

बिजली बिल ज़्यादा आना।

बिना मीटर के बिल लगाना।

गाँव में बिजली कटौती / खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत न होना।

7. पानी से जुड़ी समस्याएँ

हैंडपंप खराब होना और मरम्मत न होना।

जल नल योजना में गड़बड़ी।

पीने के पानी की किल्लत।

8. स्वास्थ्य विभाग / अस्पताल

सरकारी अस्पताल / उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न आना।

दवाई समय पर न मिलना।

इलाज में रिश्वत माँगना।
9. पेंशन / सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ

वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन समय पर न मिलना।

पात्रता होते हुए भी नाम न जुड़ना।

10. गाँव की विकास से जुड़ी समस्याएँ

सड़क खराब होना / निर्माण अधूरा रह जाना।

पुल, नाली, जलनिकासी की समस्या।

पंचायत भवन या आंगनवाड़ी का काम अधूरा रह जाना।.

∆अब अन्याय सहना नहीं – शिकायत दर्ज करना है सही!"

यह केन्द्र CSC द्वारा प्रदत्त सेवा के अंतर्गत, नागरिकों की शिकायतों को PGPortal पर दर्ज करने के लिए संचालित है।”

Address

Panchayat Pandriya Village Pandriya Dhanwar
Dhanwar
825412

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पंडरिया पंचायत लोक शिकायत केन्द्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share