05/09/2026
2023 के चुनाव से पहले 9,300 जनसेवा मित्रों को नियुक्त कर काम करवाया गया और चुनाव के बाद उन्हें पदों से हटा दिया गया। जनसेवा मित्र लगातार अपनी सेवा बहाली की मांग कर रहे हैं।
अब मोहन सरकार अलग-अलग योजनाओं के नाम पर फिर इसी तरह की अस्थायी नौकरियां देने की बातें कर रही है।
यह युवाओं के साथ कैसा मजाक है? क्या चुनाव आते ही युवाओं को नौकरी का सपना दिखाना और चुनाव बाद उन्हें हटा देना ही भाजपा सरकार की नीति है?
सरकार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाना बंद करे। युवाओं को चुनावी फायदे का जरिया नहीं, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाले रोजगार का अधिकार समझे।
सरकार को युवाओं से किए गए अपने वादे याद करने चाहिए और जनसेवा मित्रों की तत्काल सेवा बहाली करनी चाहिए।
जनसेवा मित्रों की सेवा बहाली और उनके भविष्य के लिए स्पष्ट नीति की मांग का हम पूर्ण समर्थन करते हैं।
Dr Mohan Yadav Shivraj Singh Chouhan BJP Madhya Pradesh
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh