DFO Dhar

DFO Dhar Its an Official Page of DFO Dhar, Mp Forest Department

मुख्यमंत्री जन अभियान योजना–2026 के अंतर्गत ग्राम सूलीबर्डी में जनजागरूकता बैठक आयोजितआज दिनांक 07.08.2026 को श्री विजया...
08/08/2026

मुख्यमंत्री जन अभियान योजना–2026 के अंतर्गत ग्राम सूलीबर्डी में जनजागरूकता बैठक आयोजित
आज दिनांक 07.08.2026 को श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार द्वारा वन परिक्षेत्र धार के ग्राम सूलीबर्डी में ग्रामीणों के साथ जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा एवं कौशल उन्नयन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य शिक्षण योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि, बोनस वितरण, तथा कृषि वानिकी एवं वृक्षारोपण से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
वन मंडल अधिकारी ने ग्रामीणों से वनों को अग्नि, अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं शिकार से सुरक्षित रखने तथा वन संपदा संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी, धार एवं वन परिक्षेत्र धार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*Awareness meeting held at Sulibardi village under Mukhyamantri Jan Abhiyan Yojana–2026*

On 7 August 2026, Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, conducted a public awareness meeting with villagers at Sulibardi village under the Dhar Forest Range as part of the Mukhyamantri Jan Abhiyan Yojana–2026.
During the meeting, he shared information about various public welfare schemes of the Government of Madhya Pradesh and guided villagers on how to avail their benefits. He also highlighted opportunities related to education and skill development, explained the financial assistance available to the children of tendupatta collectors under the Eklavya Shikshan Yojana, and discussed the benefits of bonus distribution.
The DFO emphasized the economic and environmental advantages of agro-forestry and tree plantation, and urged villagers to actively participate in protecting forests from fire, illegal felling, encroachment, and poaching, while safeguarding valuable forest resources.
The meeting was attended by the Range Forest Officer, Dhar, along with the staff of the Dhar Forest Range.
T.R. Vejayanantham
Collector Office Dhar
Jansampark Madhya Pradesh

वन मंडल अधिकारी धार श्री विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में ईको सेंटर, धार में 07–08 अगस्त 2026 को वन अमले के प्रथम बैच ...
07/08/2026

वन मंडल अधिकारी धार श्री विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में ईको सेंटर, धार में 07–08 अगस्त 2026 को वन अमले के प्रथम बैच का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
श्री संजय ठाकुर (WCT), मुंबई द्वारा वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीव अपराधों की रोकथाम, मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस पहल का उद्देश्य वन अमले की कार्यकुशलता बढ़ाकर वन्यजीव सुरक्षा एवं वन अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Under the guidance of Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, a special training program for the first batch of frontline forest staff was conducted at Eco Centre, Dhar on 7–8 August 2026.
The training was delivered by Mr. Sanjay Thakur, Wildlife Crime Law Enforcement (WCT) Coordinator & Senior Trainer, Mumbai, focusing on wildlife conservation, prevention of wildlife crimes, human–wildlife conflict management, and effective implementation of the Wildlife (Protection) Act, 1972.
This initiative aims to strengthen the technical knowledge, practical skills, and enforcement capabilities of frontline forest personnel, thereby enhancing wildlife protection and effective wildlife crime control.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh
Mp forest department

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के अवसर पर वन मंडल धार द्वारा श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी धार के मार्गदर्शन...
30/07/2026

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के अवसर पर वन मंडल धार द्वारा श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी धार के मार्गदर्शन में विभिन्न वन परिक्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूली छात्र-छात्राओं को वन, वन्यजीव संरक्षण एवं बाघों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

On the occasion of International Tiger Day (29 July), the Dhar Forest Division, under the guidance of Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, organized a series of awareness programs across various forest ranges.
School students were sensitized about forests, wildlife conservation, and the importance of tiger conservation through interactive sessions and educational activities. To promote awareness and encourage participation, painting and quiz competitions were conducted with enthusiastic involvement from students.
The winners securing first, second, and third positions were felicitated and awarded for their outstanding performances.
Jansampark Madhya Pradesh
United Nations Biodiversity
Department of Forest, Madhya Pradesh

दिनांक 26.07.2026 को श्रीमती बिंदु शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) द्वारा वन मंडल धार अंतर्गत नगर वन धार एवं नट...
27/07/2026

दिनांक 26.07.2026 को श्रीमती बिंदु शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) द्वारा वन मंडल धार अंतर्गत नगर वन धार एवं नटनागरा रोपणी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार के साथ नगर वन के विकास एवं रोपणी के बेहतर प्रबंधन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

On 26.07.2026, Mrs. Bindu Sharma, Principal Chief Conservator of Forests (Production), inspected Nagar Van Dhar and Natnagara Nursery under Dhar Forest Division, accompanied by Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar.
During the inspection, the development of Nagar Van and the management of the nursery were reviewed. PCCF (Production) provided necessary guidance and directions for further development and effective management.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh

वन मंडल धार के ईको सेंटर में दिनांक 22.07.2026 को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।श्री...
22/07/2026

वन मंडल धार के ईको सेंटर में दिनांक 22.07.2026 को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी धार, श्री सुनील सुलिया, उप वन मंडल अधिकारी धार/सरदारपुर एवं समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में कुल 54 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। समारोह में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण (Pipping Ceremony) कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी द्वारा पदोन्नत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवीन पद के अनुरूप अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

A felicitation and pipping ceremony for promoted employees was organized at the Eco Centre of Dhar Forest Division on 22 July 2026.
In the gracious presence of Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, Mr. Sunil Suliya, SDO Dhar/Sardarpur, and all Range Forest Officers, a total of 54 employees were promoted. On the occasion, the promoted employees were honored through a Pipping Ceremony.
The Divisional Forest Officer encouraged the promoted employees and motivated them to discharge their duties and responsibilities in accordance with their new positions with dedication, discipline, integrity and commitment.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh


दिनांक 21 जुलाई 2026 को Bombay Natural History Society (BNHS) की टीम ने श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार से भ...
22/07/2026

दिनांक 21 जुलाई 2026 को Bombay Natural History Society (BNHS) की टीम ने श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार से भेंट कर खरमोर (Lesser Florican) के संरक्षण तथा खरमोर अभयारण्य, सरदारपुर से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पश्चिमी मध्यप्रदेश के परिदृश्य में खरमोर के संरक्षण, वैज्ञानिक निगरानी एवं आवास संरक्षण के लिए संचालित की जा रही परियोजना—
“Saving the Critically Endangered Lesser Florican from Possible Extinction through Intensive Surveys and In-situ Conservation Approaches in Madhya Pradesh”
के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

On 21 July 2026, the team from the Bombay Natural History Society (BNHS) met with Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, for detailed discussions on the conservation of the Lesser Florican (Kharmor) and the management of Kharmor Sanctuary, Sardarpur.
The discussions focused on ongoing efforts for the conservation, scientific monitoring, and protection of the Lesser Florican in the landscape of Western Madhya Pradesh under the project:
“Saving the Critically Endangered Lesser Florican from Possible Extinction through Intensive Surveys and In-situ Conservation Approaches in Madhya Pradesh.”
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh

दिनांक 19.07.2026 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति में धार एवं सरदारपुर के माननीय न्यायाधीशगण तथा ...
20/07/2026

दिनांक 19.07.2026 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति में धार एवं सरदारपुर के माननीय न्यायाधीशगण तथा वन विभाग, जेल विभाग एवं पुलिस विभाग (सरदारपुर-अमझेरा) के संयुक्त सहयोग से विभिन्न पर्यावरणीय एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अमझेरा एवं सरदारपुर न्यायालय परिसरों में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीड बॉल (Seed Ball) का वितरण किया गया। साथ ही, माता आमका-जमका मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं समन्वित प्रयासों की माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उपस्थित माननीय न्यायाधीशगण द्वारा सराहना की गई।

On 19.07.2026, in the gracious presence of the Hon’ble District and Sessions Judge, a series of environmental conservation and public participation activities were organized through the joint cooperation of the Hon’ble Judges of Dhar and Sardarpur and the Forest, Jail and Police Departments (Sardarpur–Amjhera).
As part of the programme, plantation activities were carried out at the Amjhera and Sardarpur Court premises. Seed Balls were also distributed with the objective of promoting environmental conservation and creating awareness regarding ecological sustainability. The Hon’ble District and Sessions Judge and the accompanying Hon’ble Judges also paid obeisance at the Mata Amka-Jamka Temple.
The Hon’ble District and Sessions Judge and the Hon’ble Judges expressed their appreciation for the well-organized arrangements and coordinated efforts made by the Forest Department
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh

वन संरक्षण में उनके योगदान को सम्मानित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से वन मंडल धार अंतर्गत विभिन्न वन परिक...
16/07/2026

वन संरक्षण में उनके योगदान को सम्मानित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से वन मंडल धार अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को वर्दी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभी सुरक्षा श्रमिकों को निर्देशित किया गया कि वे वर्दी का नियमित एवं गरिमापूर्ण उपयोग करते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण के दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन, सतर्कता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

To recognize their contribution in forest protection and to motivate them, the Dhar Forest Division distributed uniforms to Forest Watchers serving across its various forest ranges. On this occasion, all forest watchers personnel were instructed to wear the uniform with pride and dignity while carrying out their responsibilities for the protection of forests and wildlife with integrity, discipline, vigilance, and unwavering commitment.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh


दिनांक 14.07.2026 को श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी, धार द्वारा ग्राम...
15/07/2026

दिनांक 14.07.2026 को श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी, धार द्वारा ग्राम वन समिति चाकल्या, घोडाबाव एवं कोकलझिरी में बैठकों का योजन किया गया।
बैठकों में बीट चाकल्या के कक्ष क्रमांक 132 में फेंसिंग पोल गिराए जाने की घटना पर चर्चा की गई। संबंधित क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण किया गया तथा क्षतिग्रस्त फेंसिंग पोलों को पुनः स्थापित कराया गया। साथ ही, इस प्रकार की शासकीय वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई कि ऐसे असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराकर शासन का सहयोग करें।
बैठक में ग्राम वन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को वन संरक्षण, अवैध कटाई, अवैध चराई, वनाग्नि एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने तथा वन संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा एवं अपने खेतों और मेड़ों पर पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।

On 14 July 2026, under the guidance of Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, meetings were conducted by the Range Forest Officer, Dhar with the Village Forest Committees of Chakalya, Ghodabav, and Kokaljhari.
During the meetings, villagers were appealed to assist the Forest Department and the Government by providing information about the individuals responsible for damaging the fencing poles in Compartment No. 132 of Beat Chakalya.
The affected area was also inspected through drone monitoring, and the damaged fencing poles were reinstalled to restore the protective infrastructure. A stern warning was issued against those involved in the vandalism, and it was emphasized that strict legal action would be taken against anyone found responsible for damaging forest property.
Members of the Village Forest Committees and local residents were sensitized about the importance of forest conservation and encouraged to immediately report any incidents of illegal tree felling, illegal grazing, forest fires, or other unlawful activities to the Forest Department while actively participating in the protection of forests.
Participants were also encouraged to undertake large-scale tree plantation during the monsoon season, ensure the protection and maintenance of planted saplings, and plant trees along their farmland boundaries and field bunds to promote environmental conservation.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh

दिनांक *07 जुलाई 2026* को श्री विजयानंथम टी.आर., वनमंडल अधिकारी धार द्वारा वन परिक्षेत्र कुक्षी का निरीक्षण किया। निरीक्...
08/07/2026

दिनांक *07 जुलाई 2026* को श्री विजयानंथम टी.आर., वनमंडल अधिकारी धार द्वारा वन परिक्षेत्र कुक्षी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान *नर्मदा नदी के कैचमेंट* क्षेत्र में स्थित बीट धरमराय एवं अजगांव में संचालित *अविरल निर्मल नर्मदा योजना* अंतर्गत किए जा रहे कार्य, वृक्षारोपण, भूजल संरक्षण, बीज बुवाई, वृक्षारोपण क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु सलाई कटिंग से प्राकृतिक जैविक फेंसिंग तैयार करने तथा अन्य वानिकी कार्यों की समीक्षा की गई। नर्मदा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक से अधिक हरित आवरण विकसित करने, स्थानीय प्रजातियों के वृक्षारोपण तथा भूजल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति देने के निर्देश दिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, अविरल और *जीवनदायिनी माँ नर्मदा* का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

On 07 July 2026, Mr. Vejayanantham T.R., DFO Dhar, inspected the Kukshi Forest Range. During the visit, he reviewed the ongoing activities being implemented under the *Aviral Nirmal Narmada Yojana* in the Dharmaraya and Ajgaon beats, located within the *Narmada River catchment area.*
The inspection covered plantation activities, groundwater conservation measures, direct seed sowing, preparation of natural bio-fencing using Salai cuttings to protect plantation sites, and other forestry operations.
DFO directed field staff to accord the highest priority to expanding the green cover across the Narmada catchment, promoting plantation of native tree species, and accelerating groundwater conservation initiatives. These efforts are aimed at ensuring the long-term conservation of the clean, perennial, and life-sustaining *Narmada River* for future generations while strengthening the ecological health of the catchment area.
T.R. Vejayanantham
Jansampark Madhya Pradesh


Address

Dhar
454001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DFO Dhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share