25/04/2023
हमारा विरोध जिला पंचायती राज् कांगड़ा के अधिकारियों व कुछ कर्मचारियों से है ।
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा मे जिला परिषद बजट 2022=2023 का आवंटन आज तक आबंटन न करने और सप्लीमेंट्री 2020=2021व 2022 बजट को पंचायतों को आज तक ना देने पर ।
मेरे और मेरे सहयोगी जिला परिषद सदस्य धर्मशाला छोटे भाई जी की अगुवाई में जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया गया है और यह धरना तब तक रहेगा जब तक जिला परिषद का बजट एवं सप्लीमेंट्री बजट पंचायत विकास कार्यों को नहीं दिया जाएगा तब तक यह आंदोलन लगातार रहेगा ।
कुछ कर्मचारियों की गलती के कारण हमें समाज में लोगों से कार्य के बारे में बातें सुननी पड़ती है किंतु इस सभी गलती के जिम्मेदार जिला पंचायती राज कार्यालय के कुछ कर्मचारी है जिनका यह गलत रवैया लगभग 2 साल से हम सहन कर रहे हैं और आज अंता दुखी होकर यहां तक हड़ताल करने की जरूरत पड़ गई है ।
इसके साथ साथ कुछ पंचायतों में जिला परिषद बजट व उनके द्वारा अन्य योजनाओं से दिए गए बजट को पंचायतों द्वारा समय पर ना खर्चने पर उन पंचायत के प्रतिनिधि पर कार्रवाई करने की मांग साथ में की गई है ।