NSS Government Degree College Dharamshala

NSS Government Degree College Dharamshala Not me But you
(1)

05/05/2026
15/04/2026

Drill program organized at the police ground on the occasion of HIMACHAL DAY

Report ♦️On the occasion of Himachal Day, NSS volunteers participated in the drill program organized at the Police Groun...
15/04/2026

Report ♦️

On the occasion of Himachal Day, NSS volunteers participated in the drill program organized at the Police Ground. All NSS volunteers, along with participants from other organizations, assembled at 9:30 AM

The Chief Guest arrived at 10:30 AM. The flag hoisting ceremony was conducted at 10:15 AM, marking the formal commencement of the event. Following this, the drill program began, where NSS volunteers performed with discipline and enthusiasm.

At around 11:15 AM, the Chief Guest delivered an inspiring speech, appreciating the efforts and participation of the students. After the speech, various cultural performances were presented by students from different schools showcasing the rich cultural diversity of Himachal Pradesh.

The event concluded with the distribution of refreshments to all participants. The program ended successfully with great coordination and active involvement of NSS volunteers.

With Regards
Nss unit
Gc dharamshala🇮🇳

Report ♦️Date: 4th April 2026Venue: Police Ground, DharamshalaA rally was organized by District Disaster Management Auth...
04/04/2026

Report ♦️

Date: 4th April 2026
Venue: Police Ground, Dharamshala

A rally was organized by District Disaster Management Authority Kangra (H.P) to mark the 121st anniversary of the 1905 Kangra earthquake.

All volunteers gathered at the DC Office at 10:00 AM, where officials and the Chief Guest, DC Officer Mr. Hemraj Bairwa, guided us about safety precautions and first aid. The rally started at 10:40 AM from the DC Office to the Police Ground, where awareness was spread among the public.
At the Police Ground, the DDMA team provided training in CPR for both adults and children and advised everyone not to panic during emergencies. A Nukkad Natak was also performed to spread awareness effectively.

Our college teachers supported and motivated us, and many organizations like NSS, NCC, and Rover Rangers participated actively.
The rally concluded successfully with a message of disaster awareness and preparedness.

With regards
NSS Unit
GDC Dharamshala

रिपोर्ट 🔶23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर बी.एड. कॉलेज में “SAMVEDANA-2: A Little Step to Save Lives” अभियान के तहत एक ...
25/03/2026

रिपोर्ट 🔶
23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर बी.एड. कॉलेज में “SAMVEDANA-2: A Little Step to Save Lives” अभियान के तहत एक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कई स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया, जिससे उनके सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का परिचय मिला।
इसके साथ ही, कई स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सभी स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और कुशलता से निर्वहन किया, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुचारू और सफल रहा।
यह शिविर एक सार्थक पहल साबित हुआ, जो एनएसएस छात्रों के बीच सेवा, समर्पण और टीमवर्क की भावना को दर्शाता है।
सादर,
एन.एस.एस यूनिट
जी.सी धर्मशाला

तृतीय दिवस आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एन.एस.एस इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय शिविर का तीसर...
27/12/2024

तृतीय दिवस

आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एन.एस.एस इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय शिविर का तीसरा दिवस था। आज के दिवस की शुरुआत सुबह 8 बजे प्रार्थना एवं ध्वजारोहन के साथ हुई । तत्पश्चात सभी समूहों के नये लीडरों का चयन किया गया । आज के को- लीडर स्वयंसेवी मेघा रही। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयों को एन.एस.एस इकाई धर्मशाला द्वारा गोद लिए गए गांव पास्सु पन्तेहर ले जाया गया । जिसमें सभी स्वयंसेवकों को वहाँ पर स्थित एक पार्क में एकत्रित किया गया। तत्पशात सभी स्वयंसेवकों को पांच समूहों में विभाजित किया गया जिसमें गांव में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गयी । सबसे पहले सभी स्वयंसेवक कार्यक्रम अधिकारी प्रो निशेष कुमार एवं प्रो पूजा संदल के साथ मिलकर गांव की पंचायत के प्रधान और गांव के कुछ लोगों से पंचायत घर में मिले । गांव में स्वयंसेवकों द्वारा कुछ अभियान चलाये गए ।

आज की गतिविधियाँ कुछ इस प्रकार रही-

समूह 1-
आज विभाजित किये गए पहले समूह ने गांव में स्थित पार्क में साफ सफाई की । जिसमें वहाँ पर प्लास्टिक एवं कूड़ा उठाया गया और सारे पार्क की अच्छे से सफाई की गयी ।

समूह 2 -
इस समूह द्वारा गांव में बावड़ी को साफ करके उसको दोबारा उपयोग में लाया गया । उसके सारे पानी को साफ किया एवं आस पास की सारी जगह को सन किया गया ।

समूह 3-
पंचायत घर में जागरूकता अभियान: कुछ स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जैसे कि सर्व शिक्षा अभियान, हिमाचल प्रदेश मुख्य मंत्री ज्ञान दीप योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट्ठ, नेशनल स्कोलार्शिप प्रोटोकॉल, सुकन्या समृधि योजना ।

समूह 4-
घर-घर संपर्क: इस समूह ने 3-4 लोगों का समूह बनाकर ग्रामीणों के घरों पर जाकर उनसे संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी।

समूह 5-
नुक्कड़ नाटक: इस समूह ने स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया । जहाँ पर हमारे कार्यक्रम अधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित किया ।

अंत में, सभी स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर के पास सामुदायिक भोजन तैयार किया और मिलकर खाया। फिर बेठकर राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया गया । दिन का समापन कॉलेज लौटकर एनएसएस का झंडा उतारने के साथ हुआ। इस तरह से आज का दिन हमारे कार्यक्रम अधिकारी इकाई 1 प्रो निशेष कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी इकाई 2 प्रो पूजा संदल की उपस्थति में सफलतापूर्वक रहा ।

एन.एस.एस राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला
#मेरी_माटी_मेरा_देश #जय #मानवसेवा #रक्तदान Government College Dharamshala DC Kangra CMO Himachal PMO India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS India NSS Himachal Pradesh

एनएसएस सात दिवसीय मुख्य शिविरदिनांक: 25 दिसंबर 2024दैनिक गतिविधियों की रिपोर्टआज एनएसएस सात दिवसीय मुख्य शिविर का दूसरा ...
25/12/2024

एनएसएस सात दिवसीय मुख्य शिविर

दिनांक: 25 दिसंबर 2024

दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट

आज एनएसएस सात दिवसीय मुख्य शिविर का दूसरा दिन था। दिन की शुरुआत उत्साह और अनुशासन के साथ हुई।

08:00 बजे: प्रार्थना सत्र और राष्ट्रीय गान
सभी स्वयंसेवक सुबह 8:00 बजे बास्केटबॉल ग्राउंड पर एकत्रित हुए।
प्रार्थना सत्र आयोजित किया गया जिसमें NSS गीत और राष्ट्रगान गाया गया।
इसके बाद, एनएसएस का ध्वज फहराया गया।

10:00 बजे से 12:00 बजे: ड्रिल और पीटी सत्र
प्रार्थना सत्र के बाद, सभी स्वयंसेवकों ने ड्रिल और पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) सत्र में भाग लिया।
इस सत्र में दौड़, कदमताल, जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।
प्रशिक्षकों ने हमें अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के महत्व को समझाया।
सभी स्वयंसेवकों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया।

12:00 बजे से 1:15 बजे: सफाई अभियान
सभी समूहों को कॉलेज के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई के लिए भेजा गया l

01:15 बजे से 02:00 बजे: आपातकालीन प्रबंधन सत्र (प्रयास हॉल)
सफाई अभियान के बाद, सभी स्वयंसेवकों को प्रयास हॉल में बुलाया गया।
यहां हमें आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों में क्या करना चाहिए, यह बताया गया।
इस सत्र में आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग और प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

2:30 बजे: सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भोजन किया।

3:30 बजे: खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्ची खोजने की गतिविधि लंच के बाद, सभी स्वयंसेवकों को बास्केटबॉल ग्राउंड पर बुलाया गया।
यहां हमें एक रोमांचक गतिविधि "पर्ची खोजो" में भाग लेने का मौका मिला। प्रत्येक समूह को 5 पर्चियां खोजने का कार्य सौंपा गया।

5:30 बजे :राष्ट्रीय गान तथा ध्वज आरोहण के साथ दिन का समापन किया l इसी प्रकार इस शिविर के दुसरे दिन का समापन हुआ तथा सभी अपने घर को चले गए।

धन्यवाद

जय हिंद जय भारत
जय एनएसएस
#मेरी_माटी_मेरा_देश #जय #जय #मानवसेवा DC Kangra Government College Dharamshala NSS Himachal Pradesh NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India CMO Himachal

Address

Dharamsala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Government Degree College Dharamshala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share