Onkar Singh Nehria

Onkar Singh Nehria Social worker

अत्यंत दुःख और भारी मन के साथ यह लिख रहा हूँ कि मेरी चचेरी बहन की 14 वर्षीय पुत्री दिक्षिता का सड़क यात्रा के दौरान उनकी...
06/07/2026

अत्यंत दुःख और भारी मन के साथ यह लिख रहा हूँ कि मेरी चचेरी बहन की 14 वर्षीय पुत्री दिक्षिता का सड़क यात्रा के दौरान उनकी कार पर चट्टान गिरने की दुःखद दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया।

यह हृदय विदारक घटना पूरे परिवार को गहरे सदमे और शोक में छोड़ गई है। दिक्षिता एक बेहद प्यारी, विनम्र और जीवंत व्यक्तित्व वाली बच्ची थी। उसकी मासूम मुस्कान, स्नेहिल स्वभाव और जीवन के प्रति उत्साह ने हर मिलने वाले के दिल में अपनी एक विशेष जगह बनाई थी। इतनी कम उम्र में उसका यूँ अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और अविश्वसनीय है।

यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उसके माता-पिता और पूरे परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और साहस प्रदान करें।

ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

06/07/2026

परम पावन 14th Dalai Lama जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मेरे बेटे आकाश नैहरिया Akash Nehria ने "Dharamshala Anthem" की रचना की है।

यह गीत धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक विरासत, विभिन्न संस्कृतियों के सुंदर संगम और हमारी बहुसांस्कृतिक पहचान को समर्पित एक विनम्र प्रयास है। धर्मशाला केवल एक शहर नहीं, बल्कि विविधता में एकता, आपसी सम्मान और विश्वभर से आए लोगों को अपनाने की भावना का प्रतीक है।

मुझे अपने बेटे के इस प्रयास पर गर्व है। आप सभी से अनुरोध है कि इस गीत को सुनें, अपना स्नेह और आशीर्वाद दें तथा इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करें।

जय धर्मशाला।

परम पूज्य परम पावन 14वें दलाई लामा जी के पावन जन्मोत्सव पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।करुणा, शांति, ...
06/07/2026

परम पूज्य परम पावन 14वें दलाई लामा जी के पावन जन्मोत्सव पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

करुणा, शांति, प्रेम और सह-अस्तित्व का आपका संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। आपका तप, त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्व में सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करता रहे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपका प्रकाश मानवता का मार्ग आलोकित करता रहे।

जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ओंकार नेहरिया
पूर्व महापौर धर्मशाला

28/06/2026

भागसू नाग देवता भजन

आज राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं रही। कई नेता अलग-अलग विचारधाराओं से आकर एक ही मंच पर खड़े दिखाई देते हैं।मेरा मा...
03/06/2026

आज राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं रही। कई नेता अलग-अलग विचारधाराओं से आकर एक ही मंच पर खड़े दिखाई देते हैं।
मेरा मानना है कि किसी भी दल की बढ़ती ताकत के साथ-साथ एक मजबूत विपक्ष का होना भी उतना ही जरूरी है। लोकतंत्र तब सबसे बेहतर काम करता है जब सत्ता और विपक्ष दोनों प्रभावी हों।
लोकतंत्र की असली खूबसूरती विकल्पों के जीवित रहने में है। 🇮🇳

31/05/2026

नगर निगम धर्मशाला चुनाव में आपने जो जनादेश दिया है, मैं उसका पूर्ण सम्मान करता हूँ। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और मैं इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ।

मैं उन सभी मतदाताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, मेरा साथ दिया और इस पूरे चुनाव अभियान में दिन-रात मेहनत की। आपके स्नेह, विश्वास और सहयोग का मैं सदैव ऋणी रहूँगा।

चुनाव एक प्रक्रिया है, लेकिन समाज और क्षेत्र की सेवा मेरा संकल्प है। चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, भगसूनाग, धर्मकोट और दसलणी के विकास, जनहित के कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास पहले की तरह निरंतर जारी रहेगा।

मैं विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

एक बार फिर आप सभी का हृदय से धन्यवाद। आपका प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

सादर,
ओंकार सिंह नैहरिया

बहन रक्षा वडजातिया जी को वार्ड पंच निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।जय भागसू नाग जय नाग छतरी
30/05/2026

बहन रक्षा वडजातिया जी को वार्ड पंच निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
जय भागसू नाग
जय नाग छतरी

16/05/2026

प्रिय वार्ड नंबर 2 के साथियों,

कुछ लोग चुनाव हारने के डर से आधे-अधूरे वीडियो वायरल करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जिस सड़क को लेकर विवाद दिखाया जा रहा है, वही सड़क पिछले लंबे समय से स्थानीय लोगों, होटल व्यवसायियों और पर्यटकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी। हमारे प्रयास केवल इतने थे कि किसी तरह रास्ता चालू हो ताकि जनता को राहत मिल सके।

मैं राजनीति महलों में बैठकर नहीं करता। मैं उन्हीं गलियों में रहता हूँ जहाँ जनता रहती है। हर सुख-दुख, हर परेशानी, हर शिकायत सीधे सुनता हूँ। छोटे जनप्रतिनिधि 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं, इसलिए कभी-कभी विवादों के बीच भी समाधान निकालना पड़ता है।

वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह पूरी सच्चाई नहीं है। पहले शांति से बात करने की कोशिश की गई, अधिकारियों का सम्मान रखते हुए मामला संभालने की कोशिश हुई, लेकिन जानबूझकर माहौल बिगाड़ा गया। अगले ही दिन परिवार और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत से मामला शांत भी हो गया और जनता की परेशानी को देखते हुए दूसरे रास्ते से सड़क का काम आगे बढ़ाया गया।

मेरा उद्देश्य कभी किसी व्यक्ति को परेशान करना नहीं था, बल्कि उन दर्जनों परिवारों और व्यवसायों की मदद करना था जिनकी रोज़ी-रोटी सड़क बंद होने से प्रभावित हो रही थी।

जनता समझदार है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन विकास और आपसी भाईचारा सबसे ऊपर होना चाहिए।

आपका अपना
ओंकार सिंह नैहरिया

Address

Dharamsala

Telephone

9418130383

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Onkar Singh Nehria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category