Explore Chaudas Valley Dharchula Uttrakhand

Explore Chaudas Valley Dharchula Uttrakhand Chaudas Valley is a amazingly beautiful valley. Join us to explore the hidden or unseen places which are beyond people or tourist reach.

गर्व का क्षण!कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखंड पुलिस नैनीताल के इंस्पेक्टर श्री जितेंद्र सिंह बुढाथौकी (ग्राम सोसा, पस्ती – चौदास ...
08/08/2025

गर्व का क्षण!
कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखंड पुलिस नैनीताल के इंस्पेक्टर श्री जितेंद्र सिंह बुढाथौकी (ग्राम सोसा, पस्ती – चौदास घाटी) को उनके अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्य के लिए 2025 शौर्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि न केवल हमारी चौदास घाटी बल्कि पूरे सीमांत तहसील धारचूला, जिला पिथौरागढ़ का गौरव बढ़ाने वाली है।

हम सभी की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 💐💐

चौदास घाटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री नारायण आश्रम का एक अद्भुत और विहंगम दृश्य।शांति, साधना और प्राकृतिक सौंदर्य का ...
10/06/2025

चौदास घाटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री नारायण आश्रम का एक अद्भुत और विहंगम दृश्य।
शांति, साधना और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम। 🌿🙏📸

स्कूल में शिक्षक नहीं और मोबाइल में नेटवर्क नहीं...धारचूला के जयकोट गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे ह...
06/06/2025

स्कूल में शिक्षक नहीं और मोबाइल में नेटवर्क नहीं...

धारचूला के जयकोट गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। डिजिटल युग में जहां देश तकनीकी तरक्की की बातें कर रहा है, वहीं यह गांव अब तक संचार सेवा से भी पूरी तरह नहीं जुड़ पाया है।

गांव के स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, मोबाइल नेटवर्क की कमी के चलते न तो ऑनलाइन पढ़ाई संभव है और न ही किसी आपात स्थिति में सही समय पर मदद मिल पाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विकास की दौड़ में ये गांव हमेशा पीछे छूटे रहेंगे?

सरकार और प्रशासन से गुज़ारिश है कि जयकोट गांव की समस्याओं पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए, ताकि गांव के बच्चे भी एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें।

🌟 गर्व का पल 🌟हमारे प्यारे गाँव जयकोट (मरमालसों) के लोगों की कंग्डाली महोत्सव 2023 की झलक अब उत्तराखंड के लोकप्रिय यूट्य...
16/05/2025

🌟 गर्व का पल 🌟

हमारे प्यारे गाँव जयकोट (मरमालसों) के लोगों की कंग्डाली महोत्सव 2023 की झलक अब उत्तराखंड के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल Pandavaas के गाने में नजर आई है!

वीडियो के 1:05 मिनट पर जरूर देखिए — ये भले ही कुछ सेकंड की क्लिप हो, लेकिन हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि और गौरव का क्षण है।

अपने गाँव की रं संस्कृति और पहचान को इतने बड़े मंच पर देखना, दिल को गर्व और खुशी से भर देता है।

जय जन्मभूमि जयकोट! जय उत्तराखंड 🙏🏻

पण्डौ बैण्ड : ईशान डोभाल, अनिरुद्ध चन्दोला, सुशान्त भट्ट, गौरव राजपूत, दीपक नैथानी, राकेश रावत, श्रेष्ठ शाह, अंजलि खर....

गस्कू- कुरीला सड़क का निर्माण पूरा नहींं करने पर आंदोलन की चेतावनी..
08/09/2024

गस्कू- कुरीला सड़क का निर्माण पूरा नहींं करने पर आंदोलन की चेतावनी..

चौंदास घाटी: तीन तीन अस्पतालों में एक भी चिकित्सक नहीं...
31/08/2024

चौंदास घाटी: तीन तीन अस्पतालों में एक भी चिकित्सक नहीं...

धारचूला समाचार: चौंदास घाटी के लोगों ने की समस्याओं के समाधान कि मांग..
30/08/2024

धारचूला समाचार: चौंदास घाटी के लोगों ने की समस्याओं के समाधान कि मांग..

Address

Narayan Ashram
Dharchula
262547

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Explore Chaudas Valley Dharchula Uttrakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Explore Chaudas Valley Dharchula Uttrakhand:

Share