Active Farmers Group

Active Farmers Group कुछ कर दिखाओ ऐसा कि दुनिया करना चाहे आप के जैसा

11/07/2023
आप सभी किसान साथियों व क्लब के पदाअधिकारीयों  को सुचित किया जाता है कि क्लब कि  मासिक किसान मिटिग 12 अप्रैल सुबह 10.30 प...
07/04/2023

आप सभी किसान साथियों व क्लब के पदाअधिकारीयों को सुचित किया जाता है कि क्लब कि मासिक किसान मिटिग 12 अप्रैल सुबह 10.30 पर होनी सुनिश्चत कि गई है जिसको एस, डी, एम बावल संजीव कौशल जी कि अध्यक्षता में डां गिरीश नागपाल डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग की मौजूदगी में कृषि विभाग माडल टाउन रेवाडी के मीटिंग हाल मे रखा गया है आप सभी से अनुरोध है की सही समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करे व अपने अनुभव, विचार, समस्याएं, व अपने सुझाव रखे। समय पर पहुचे व अपनी गंभीरता व अनुशासित होने का परिचय दे मुख्य बिंदू रहेंगे। 1.बैगर मौसम के कारण हुई बरसात व ओलावर्ष्टी से फसल नुकसान। 2. सब्जियों व फलदार पौधे के लिए बीमा योजना को सुचारु करना। 3. जिले में प्राकृतिक खेती का रक्बा कैसे बढे। 4. जो किसान एग्री बिजनेस की तरफ कदम रख रहे हैं ओर उनके सामने जो समस्याएं आ रही हैं। 5. अभी खाली खेतो का सद उपयोग, मिटटी जांच आदि। निवेदक किसान क्लब रेवाड़ी ✍️✍️🙏🙏 धन्यवाद

01/03/2023

रेवाडी फार्म

इस हफ्ते की तमाम एक्टिविटिज
01/03/2023

इस हफ्ते की तमाम एक्टिविटिज

कृषि विभाग रेवाड़ी ने किसान क्लब रेवाड़ी के सहयोग से जिलें कि महिलाओं को प्राकृतिक खेती का प्रक्षिक्षण कुरुक्षेत्र गुरुक...
24/02/2023

कृषि विभाग रेवाड़ी ने किसान क्लब रेवाड़ी के सहयोग से जिलें कि महिलाओं को प्राकृतिक खेती का प्रक्षिक्षण कुरुक्षेत्र गुरुकुल से दिलाया जल्द ही रेवाड़ी कि महिलाएं जो ट्रैनिंग लेकर के आई है वो अन्य महिलाओं को इसके बारे जानकारी दे करके गृह वाटिका में प्राकृतिक सब्जियां व फल उत्पादन करने कि पहल चलाते हुए अपना व अपनों का स्वास्थ्य सुरक्षित करेंगी। धन्यवाद 🙏💐

आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा द्वारा मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा जी के फार्म ढ़ाणी सुन्दरोज ...
21/02/2023

आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा द्वारा मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा जी के फार्म ढ़ाणी सुन्दरोज में आयोजित किया गया किसमें जिले भर से प्रगतिशील किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ओर प्राकृतिक खेती के नुक्से सिखे व प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी ली वहीं किसान क्लब रेवाड़ी ने ब्लाक बावल,खोल‌ व रेवाड़ी के ब्लांक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला कार्यकारिणी का गंठन किया हम सभी किसानों साथीयों व अधिकारीगण व मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश जी का धन्यवाद करते हैं इतना ज्ञानवर्धक जानकारी गोष्ठी का आयोजन रेवाड़ी जिले को दिया। धन्यवाद 🙏💐

आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को ब्लांक जाटूसांना के गांव पाहलावास में प्राकृतिक खेती पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन कृषि खंड अधि...
20/02/2023

आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को ब्लांक जाटूसांना के गांव पाहलावास में प्राकृतिक खेती पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन कृषि खंड अधिकारी डाक्टर सन्जूं जी कि अध्यक्ष्ता मे किया गया जिसमें ए,डी,ओ, डाक्टर रामपाल ने किसानों को कृषि क्षेत्र कि विभागीय सकिंमो के बारे बताया व प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर प्रगतिशील किसान यशपाल खोला ने किसानों को जीवामृत, धनजिवाअमृत बनाने के तरिको से अवगत करता हुएं इसकी महत्वत्ता किसानों को विस्तार से बताई व साथ साथ अनुरोध किया के फ़सल कटाई के बाद हरे खाद के रूप मे खेतों मे ढह्चे, मूंग,फ्रूट कच्चरे आदि कि बिजाई करके अपने खेत को ढक्क करके रखने का आवाहन किया वहीं गांव पाहलावास के प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के खेत का भम्रण करके सही दिशा निर्देश दिए वहीं एक किसान जयप्रकाश जी द्वारा तैयार कि जा रही कृषि सम्बन्धी मशीनरी के बारे में किसान से जानकारी ली व किसान जयप्रकाश जी को विभागीय बड़े मेलों में इनकी स्टाल लगाने के लिए आग्रह किया ताकी हमारे किसान साथी इनोवेशन के माध्यम से अपनी पहचान देश दूनिया को दिखा सके।वही अन्त मे जाटूसाना ब्लांक के किसानों को किसान क्लब की जानकारी देते हुए उन्हें क्लब से जुड़े का आग्रह किया।जिला रेवाड़ी ज़हर मुक्त खेती की राह पर अग्रसर होता नजर आने लगा है विभाग के अत्यंत परिहास व यहां के प्रगतिशील किसानों कि मेहनत धरातल पर नजर आने लगी है जय जवान जय किसान जय विज्ञान यही तीनों मिलकर के करेंगे राष्ट्र का नवनिर्माण 🙏🙏✍️✍️

18/02/2023

🌾खूशखबरी🌾 खूशखबरी किसान साथीयों 21 फरवरी 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा कि तरफ से प्राकृतिक खेती पर एक बड़ी किसान गोष्ठी का आयोजन मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा ढ़ाणी सुन्दरोज (रेवाड़ी) के फार्म पर किया गया है जिसके मुख्य अतिथि डॉ जसविंदर सिंह सैनी डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग रेवाड़ी रहेंगे। किसान साथीयों के लिए प्राकृतिक खेती प्रक्षिक्षण कराया जाएगा,फिल्ड विजि़ट, प्राकृतिक खेती सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहेंगी जिसमें विजेता किसानों को आकर्षित ईनाम दिये जाएंगे वहीं जिले के प्राकृतिक खेती के आठ मास्टर ट्रेनर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के सही तरीके व फ़ायदे बताएंगे व सभी किसान साथीयों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा कि तरफ से लंच का भी प्रबंध किया गया है अतः आप सभी जागरूक किसान साथीयों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान कोष्टी मे पहुंचे व प्राकृतिक खेती की जानकारियां ले। आयोजनकर्ता--कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा। सहयोगी संगठन-- किसान क्लब रेवाड़ी। नोट--( आने वाले किसान साथी कृपया इन नम्बर पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं)। डां अनिल कुमार 9813719455, मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा 9355020261, मास्टर ट्रेनर नितेश कुमार 8295806109, धन्यवाद 🙏🙏 जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान यही तीनों मिलकर के करेंगे राष्ट्र का नवनिर्माण 🌾🌾🥕🥕🍅🍅💐💐💐

आज दिनांक 18 फरवरी 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा ने ब्लांक धारुहेड़ा के गांव ततारपुर के किसान के खेत पर एक किसान ...
18/02/2023

आज दिनांक 18 फरवरी 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा ने ब्लांक धारुहेड़ा के गांव ततारपुर के किसान के खेत पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें गांव के लगभग 60 से 70 किसान साथीयों ने हिस्सा लिया वहीं इसमें डां अनिल कुमार ने किसानों को नेनो खादं व वैस्ट डि कम्पोज़र का प्रयोग करके कम खर्च में पोष्टिक फ़सल तैयार करने के नुक्शे बताएं तो डां राजकुमार ने किसानों को मार्केटिंग, प्रोसेसिंग व वेल्यू एडिशन करके अपने उत्पादों के अच्छे रेट लेने के लिए किसानों को जागरूक किया तो डां विश्वजित जी ने किसानों को फसलों में देशी बिज के प्रयोग व तापमान के कारण गेहूं, सरसों में आ रही बिमारियों से बचाव के उपाय बताए इसके साथ साथ प्रगतिशील किसान यशपाल खोला ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया व किसान क्लब का परिचय किसानों को देते हुए इससे जूडने का आह्वान किया।🙏🙏✍️✍️ धन्यवाद

आज दिनांक 16 फरवरी 2023 को कृषि विभाग के सानिध्य में किसान क्लब रेवाड़ी ने जिलें के 40 से ज्यादा किसानों को सुरजकुढ मेले...
16/02/2023

आज दिनांक 16 फरवरी 2023 को कृषि विभाग के सानिध्य में किसान क्लब रेवाड़ी ने जिलें के 40 से ज्यादा किसानों को सुरजकुढ मेले का भम्र कराया वहीं कृषि अनुसंधान केन्द्र बावल व कृषि विज्ञान केन्द्र बावल द्वारा आयोजित सरसों मेला में किसान क्लब ने अपनी स्टाल लगाने के साथ साथ सम्मानित मंच के माध्यम से किसानों को क्लब से जूडने का आह्वान किया व प्रोग्राम के मुख्य अतिथि डाक्टर बी,आर, कंम्बोज कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार को क्लब प्रधान भूपेन्द्र सिंह व सिनियर प्रधान उदमीराम धवाना ने पगड़ी पहनाकर के सम्मानित किया वहीं अन्य किसान साथीयों ने अथिति महोदय का फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं धारुहेड़ा एग्रो फार्म ने भी अपनी सहभागिता दिखाते हुए मेले में क्लब व विभाग के साथ स्टाल लगा करके किसानों को प्राकृतिक खेती का महत्व बताया व कुलपति महोदय को प्राकृतिक खेती से तैयार सब्जियों का बैंग भेट करके फार्म की गतिविधियों से अवगत कराया। जिले के किसानों ने भरपूर सहयोग व समर्थन क्लब को देने का आश्वासन दिया व किसानों मे एक आकर्षक उत्साह देखने को मिला। हम क्लब के सभी पदाधिकारियों व किसानों व धारुहेड़ा एग्रो फार्म कि पूरी टीम की तरफ से कृषि अनुसंधान केन्द्र बावल की टीम का तह दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने किसान क्लब को अपने प्रोग्राम में हर मूमेंट पर साथ रखा व हमारे पदाधिकारियों को मानसम्मान दिया ये सम्मान जिले के सभी सम्मानित प्रगतिशील किसान साथीयों का सम्मान है हम कृषि अनुसंधान केन्द्र बावल व कृषि विज्ञान केंद्र बावल के आभारी रहेंगे। धन्यवाद

Address

Dharuhera Agro Farm
Dharuhera
123106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Active Farmers Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category