09/06/2026
🩸❤️ खाखोली और झाड़ोद की धरती पर सेवा, समर्पण और इंसानियत का जुनून ❤️🩸
आज KKYB टीम ने खाखोली और झरोड़ पहुंचकर गांव के सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की तथा आगामी विशाल रक्तदान शिविर के लिए समर्थन और सहयोग का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान जो उत्साह, अपनापन और सेवा भाव देखने को मिला, उसने हमारे हौसलों को और भी मजबूत कर दिया।
🌹 खाखोली का वह ऐतिहासिक योगदान, ब्लड डोनेशन कैम्प जो 5 वर्ष पूर्व आयोजित हुआ था, आज भी हमारी यादों में ताज़ा है।
समाज सेवा और मानवता के लिए उस समय जो अद्भुत जुनून और समर्पण देखने को मिला था, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
हमारा विश्वास है कि खाखोली और Jharod के जागरूक युवा एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करेगी और रक्तदान के इस महाअभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करेगी।
🩸 एक यूनिट रक्त – कई जिंदगियों की उम्मीद
🤝 एक कदम सेवा का – समाज के लिए अनमोल योगदान
आइए, मिलकर यह संदेश दें कि हमारी पहचान केवल इतिहास से नहीं, बल्कि मानवता की सेवा से भी है।
“जुनून जब खिदमत-ए-इंसानियत का हो, तो हर बूंद रक्त किसी की जिंदगी में नई रोशनी बन जाती है।”
#रक्तदान_महादान