INC - Didwana Kuchaman

INC - Didwana Kuchaman जिला कांग्रेस कमेटी डीडवाना - कुचामन ( राजस्थान )
अध्य्क्ष - श्री जाकिर हुसैन गैसावत

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और मोदी सरकार की जनविरोधी, मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ  कांग्रेस कमेटी, डीडवाना-कुचामन द्व...
28/12/2025

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और मोदी सरकार की जनविरोधी, मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी, डीडवाना-कुचामन द्वारा जन-जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकाली गई।

इस दौरान मनरेगा को कमजोर करने, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने और गरीबों का हक छीनने वाली नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया।

📍 डीडवाना-कुचामन

Indian National Congress - Rajasthan

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नागरिकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक श...
28/12/2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नागरिकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आज Indian National Congress के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर उस गौरवशाली परंपरा को नमन, जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

कांग्रेस ने हर दौर में देश की एकता-अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और समावेशी विकास के मूल्यों को मजबूती दी है। आज भी महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक असमानता के विरुद्ध जनहित की आवाज़ को दृढ़ता से उठाते हुए कांग्रेस राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर अडिग है।

इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और हर नागरिक के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष।

जय कांग्रेस ✋
जय हिंद 🇮🇳

Indian National Congress - Rajasthan Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully Ashok Gehlot Sachin Pilot Zakir Hussain Gesawat

दिल्ली चलो - दिल्ली चलो - दिल्ली चलो ! ✊वोट चोर - गद्दी छोड़ महरौली ✌️🗓️ 14 दिसंबर 2025, रविवार 📍 रामलीला मैदान, दिल्लीआ...
11/12/2025

दिल्ली चलो - दिल्ली चलो - दिल्ली चलो ! ✊
वोट चोर - गद्दी छोड़ महरौली ✌️

🗓️ 14 दिसंबर 2025, रविवार
📍 रामलीला मैदान, दिल्ली

आप सभी युवा साथियों, कांग्रेस परिवार के साथियों और क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में महरौली पधारकर इस महत्वपूर्ण सभा में सम्मिलित हों।

वोट चोरी के खिलाफ अब अपनी आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है। लोकतंत्र की रक्षा, अपने अधिकारों की सुरक्षा और जनता की ताकत को साबित करने के लिए आपकी उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण है।

आइए, एकजुट होकर संदेश दें कि हम अपने वोट और अपने हक़ पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

Indian National Congress Indian National Congress - Rajasthan Govind Singh Dotasra Zakir Hussain Gesawat

09/12/2025

CPP चेयरपर्सन, राजस्थान से राज्यसभा सांसद तथा भारतीय राजनीति में शालीनता, संवेदना और दृढ़ नेतृत्व की अद्वितीय पहचान आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ !

सोनिया गांधी जी ने अपने नैतिक साहस, संतुलित नेतृत्व और लोकहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है। गरीब, वंचित, पीड़ित और हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बनकर उन्होंने न्याय और समानता के लिए नई दिशा स्थापित की है।

आपके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति लगातार सुदृढ़ हुई है, तथा संविधानिक मर्यादाओं और जनाधिकारों की रक्षा हेतु आपका योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु रहें और देशहित के लिए आपका प्रेरणादायी नेतृत्व यूँ ही आगे बढ़ता रहे।

Indian National Congress

आप सभी कल दोपहर 12 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर कांग्रेस परिवार की ताकत बढ़ाएँ 🙏📍 स्थान : डीडवाना जिला कलेक्ट्...
05/12/2025

आप सभी कल दोपहर 12 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर कांग्रेस परिवार की ताकत बढ़ाएँ 🙏

📍 स्थान : डीडवाना जिला कलेक्ट्रेट के आगे नागौर रोड
🕛 समय : कल दोपहर 12 बजे

कांग्रेस की नीतियों, विचारों और संगठन को मजबूत बनाने के इस संकल्प में आपकी उपस्थिति हमारा उत्साह बढ़ाएगी।
आइए, मिलकर जनआवाज़ को और बुलंद करें, संगठन को और सशक्त करें।

आपकी एक-एक मौजूदगी, लोकतंत्र को मजबूती देती है।
ज़रूर पधारें, आपका इंतज़ार रहेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी के डीडवाना - कुचामन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के पद...
04/12/2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी के डीडवाना - कुचामन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के पदभार ग्रहण समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

📍 स्थान: डीडवाना जिला कलेक्ट्रेट के आगे, नागौर रोड, डीडवाना
📅 दिनांक: 06 दिसंबर 2025
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे

आइए, मिलकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
आपकी उपस्थिति हमारे लिए महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक होगी।

निवेदक: जिला कांग्रेस कमेटी, डीडवाना–कुचामन

Indian National Congress Indian National Congress - Rajasthan Govind Singh Dotasra Zakir Hussain Gesawat

Address

Didwana
341303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INC - Didwana Kuchaman posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share