Rajesh Yadav Office

Rajesh Yadav Office Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajesh Yadav Office, Political Party, Dinara.

डिहरा–दिनारा में रामप्रवेश सिंह जी के भाई के श्राद्ध कर्म तथा दिनारा सिपाही जी की पत्नी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होक...
08/02/2026

डिहरा–दिनारा में रामप्रवेश सिंह जी के भाई के श्राद्ध कर्म तथा दिनारा सिपाही जी की पत्नी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav

युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं औरंगाबाद से सांसद माननीय अभय कुशवाहा जी का युवा प्रदेश कार्यालय में आगमन...
08/02/2026

युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं औरंगाबाद से सांसद माननीय अभय कुशवाहा जी का युवा प्रदेश कार्यालय में आगमन हुआ।
इस अवसर पर युवा राजद के साथियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

पटना मे राजद प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुआ...
08/02/2026

पटना मे राजद प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुआ।

Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

दिनारा विधानसभा में अपने परिवार के लोगों के दुःख में शामिल हुआ
30/01/2026

दिनारा विधानसभा में अपने परिवार के लोगों के दुःख में शामिल हुआ

28/01/2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार जी के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली है।

उनका जाना भारतीय राजनीति और महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जमीन से जुड़े एक कद्दावर नेता थे।ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके नेतृत...
27/01/2026

तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, युवा सशक्तिकरण और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई और अधिक मजबूत होगी।
— राजेश यादव
पूर्व प्रत्याशी, दिनारा विधानसभा
प्रदेश अध्यक्ष, युवा राजद (बिहार)
Tejashwi Yadav

18 Jan 2026 : दिनारा में राजद विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी, विधान पार्षद अशोक कुमार पा...
21/01/2026

18 Jan 2026 : दिनारा में राजद विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी, विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय जी और मेरे द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

यह कार्यालय समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह जी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की और कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राजद को बढ़ा हुआ जनसमर्थन जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने राज्य में बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था की स्थिति, धान खरीद में विफलता और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य ढांचे की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई।

मैं दिनारा की जनता की समस्याओं को माननीय सुधाकर सिंह जी एवं माननीय अशोक कुमार पाण्डेय जी के सहयोग से समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा।

दिनारा की जनता की आवाज को मजबूती देने और हर जरूरतमंद तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यालय सदैव सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौधरी जी ने की एवं संचालन सुभाष चौधरी जी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
07/01/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थबिहार कि बेटियों की रेट तय करने वालों पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की चुप्पी क्यों? - ...
05/01/2026

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
बिहार कि बेटियों की रेट तय करने वालों पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की चुप्पी क्यों? - राजेश यादव।
पटना 5 जनवरी 2026,
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के प्रति गिरधारी लाल का 20-25 हजार में खरीदने जैसा घृणित बयान भारतीय जनता पार्टी का बिहार की बेटियों के प्रति घृणित सोच को दर्शाता है। भाजपा और संघ हमेशा से ही बेटियों के बारे में इसी तरह का विचार प्रदर्शित करता रहता है। अभी तक बिहार की बेटियों के बारे में जिस घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया है, उस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तो छोड़िये भाजपा के नए-नए बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन की ओर से स्पष्टीकरण नहीं आया है।
बिहार की बेटियों के अपमान पर बिहार भाजपा, जेडीयू के तमाम नेता मौन धारण कर लिए हैं। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के ही रहने वाले नए नवेले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपने ही राज्य की बेटियों की अस्मिता पर हो रहे हमले पर न सिर्फ चुप्पी साधे हुए हैं, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई तक से बच रहे हैं।
भाजपा हमेशा ही महिलाओं को अपमानित करती रही है। जिस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ‘‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’’ जैसा बहुचर्चित बयान दे चुके हों वहाँ अगर किसी नेता द्वारा महिलाओं की कीमत 20-25 हजार लगा देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
बिहार युवा राजद न सिर्फ बिहार की बेटियों की कीमत लगाने और उनके खरीद-फरोख्त की बात करने वाले भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग करता है, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बिहार की बेटियों से सार्वजनिक माफी की भी मांग करता है।

(राजेश यादव)
प्रदेश अध्यक्ष
युवा राजद, बिहार।

दिनारा विधानसभा क्षेत्र के दिनारा में श्रीराम नेत्रालय द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर एवं कंबल व...
04/01/2026

दिनारा विधानसभा क्षेत्र के दिनारा में श्रीराम नेत्रालय द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके पश्चात दिनारा विधानसभा के दिनारा, धरकंधा, पिथनी, अकोढा एवं परमडीह सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर जनता के सुख–दुःख में सहभागी बना।
जनता के हर पल के साथ, सेवा और संवेदना ही हमारा संकल्प है।

बिहार प्रदेश युवा राजद के सभी सम्मानित नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद। आपके अथक सहयोग, अटू...
01/01/2026

बिहार प्रदेश युवा राजद के सभी सम्मानित नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद। आपके अथक सहयोग, अटूट विश्वास और निरंतर परिश्रम के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी।
दिनारा विधानसभा की देवतुल्य जनता का विशेष आभार, जिन्होंने वर्ष 2025 में मुझ पर अपार स्नेह, विश्वास और सम्मान बरसाया। आपका प्रेम और भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।
नववर्ष में भी आपके बेटे और भाई के रूप में, हर सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर सदैव आपके साथ खड़ा रहूँगा।
विश्वास है कि वर्ष भले बदल जाए, लेकिन आपका प्यार, अपनापन और भरोसा हमेशा यूँ ही बना रहेगा।

Address

Dinara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Yadav Office posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share