PRO Jansampark Dindori

PRO Jansampark Dindori PRO Jansampark Dindori, Government of Madhya Pradesh

07/08/2026

#प्राथमिक_शिक्षक_चयन_परीक्षा_2025 और नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी भ्रामक समाचारों पर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की वस्तुस्थिति

विभाग द्वारा नियमों का अक्षरक्षः पालन

भ्रमित ना हो अभ्यर्थी

Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh

07/08/2026
*प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान में पौधारोपण, नशामुक्ति एवं शासकीय योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक*      मध्यप्रदेश जन अभि...
07/08/2026

*प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान में पौधारोपण, नशामुक्ति एवं शासकीय योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक*

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मेंहदवानी द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदे मातरम् गान के साथ किया गया। अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।
जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों द्वारा पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य ने किया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राम सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल. धुर्वे ने पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर प्रभारी सुश्री आसमा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की, जबकि एपीओ श्री अशोक कुडापे ने जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में समिति सदस्य श्री चमर सिंह पुशाम ने पौधारोपण पर आधारित प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।
राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता सभी आवश्यक हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण, युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित ग्राम के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में वन विभाग के श्री संदीप नामदेव ने छोटे-छोटे वन विकसित करने तथा नदी तटों पर पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन के साथ सभी प्रतिभागियों ने आईटीआई परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

*तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*  *सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*   ...
07/08/2026

*तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*

*सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*



जिले में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों से यात्रा के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा विभागवार समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाया जाए।

*नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ**105 पहलवान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक प्...
07/08/2026

*नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ*

*105 पहलवान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के निर्देशन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डिंडौरी में विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर 5 एवं 6 अगस्त को दो दिवसीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने ध्वजारोहण कर किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग गुप्ता, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार जाटव, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय श्री राजेश तोमर, सहायक चिकित्सक डॉ. रविंद्र धाकड़ तथा वन क्षेत्रपाल श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, बैज एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं प्रवासी विद्यार्थियों द्वारा असमिया एवं उत्तराखंडी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री रूद्रेश परस्ते ने नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की परिकल्पना से प्रारंभ हुई यह व्यवस्था आज लाखों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दे रही है। उन्होंने स्वयं को नवोदय विद्यालय का पूर्व छात्र बताते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार जाटव, वन क्षेत्रपाल श्री अभिषेक गुप्ता एवं डॉ. रविंद्र धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन जीवनभर प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से कुल 105 पहलवान खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इनमें भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, कटनी, सिवनी, दमोह, बैतूल, झाबुआ एवं डिंडौरी के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में साई कोच श्री हरेंद्र उपाध्याय सहित निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से खेल भावना, अनुशासन एवं विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र कुमार सोनकर एवं श्री के.एल. महोबिया ने किया।

06/08/2026

*वित्तीय अनियमितता के आरोप में नगर परिषद शहपुरा के सहायक ग्रेड-02 निलंबित*

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर परिषद शहपुरा में वित्तीय अनियमितता के मामले में सहायक ग्रेड-02 श्री भूपतराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 5वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के व्यय में अनियमितता पाए जाने के संबंध में की गई है।

जारी आदेश के अनुसार प्रकरण की गंभीरता एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री साहू का मुख्यालय नगर परिषद डिंडौरी निर्धारित किया गया है तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद शहपुरा को निर्देश दिए हैं कि संबंधित प्रकरण में आरोप पत्र तैयार कर आवश्यक अभिलेखों सहित सात दिवस के भीतर कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Address

कक्ष क्रमांक 18 (द्वितीय तल), संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, जिला डिण्डौरी (म. प्र. )
Dindori
481990

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Dindori posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Dindori:

Shortcuts

Share