Panchayat Ki Awaaz

Panchayat Ki Awaaz "पंचायत की आवाज़" एक छोटी सी पहल है जिसक?

06/07/2020

#योजना_विशेष

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
________________________

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत श्री नितीश कुमार के द्वारा राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने तथा प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गयी है ।
इस योजना के अंन्तर्गत लड़कियों को 54100 रूपये की कुल धनराशि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दी जाने वाली 54100 रूपये की धनराशि लड़कियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदान की जायेगी।

उद्देश्य
-------

शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मकसद लड़कियों के बीच शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, लिंग अनुपात में वृद्धि लाना, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इससे बाल विवाह व जनसंख्या में तीव्र वृद्धि जैसी समस्याओं पर भी काबू पाने में मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल उन अविवाहित लड़कियों को मिलेगा जो 12वीं (इंटरमीडिएट) पास करेंगी। इछुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वो मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।

इस योजना के अंतर्गत बिहार की बालिकाओ को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा 10,000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी तथा स्नातक उत्तीर्ण करने पर 25000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी ।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 1.60 करोड लड़कियों को लाभ दिया जायेगा। योजना के तहत उन लड़कियों को लाभ मिलेगा जो अविवाहित होंगी योजना के ज़रिये एक परिवार की दो लड़कियों को ही लाभ दिया जायेगा ।बिहार कन्या उत्थान योजना जुडी सभी जानकारी जेसे पंजीकरण ,आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता दस्तावेज़ आदि आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहे है।

योजना का नाम - बिहार कन्या उत्थान योजना
द्वारा लॉन्च किया गया - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विभाग - महिला कल्याण विभाग
आवेदन करने की तिथि - शुरू करें अब उपलब्ध है
आवेदन करने की अंतिम तिथि - घोषित नहीं किया गया
लक्ष्य - छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए
लाभार्थी - राज्य की लड़कियां
स्कीम का प्रकार - राज्य सरकार योजना
आवेदन का तरीका - Online
सरकारी वेबसाइट - http://edudbt.bih.nic.in

कन्या उत्थान योजना के लिए दस्तावेज :-

कन्याए बिहार राज्ये की स्थायी निवासी होनी चाहिए

इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही मिल सकता है

आधार कार्ड
बैंक खाता पासबुक
इंटर की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज़ फोटो

स्त्रोत:- बिहार सरकार पोर्टल ( शिक्षा विभाग )

18/06/2020


मधुबनी के मधवापुर प्रखंड के पिरोखर पंचायत की मुखिया मंदाकनी चौधरी से खास बातचीत:-सवाल :- आपने फिनांस में MBA किया है , अ...
17/06/2020

मधुबनी के मधवापुर प्रखंड के पिरोखर पंचायत की मुखिया मंदाकनी चौधरी से खास बातचीत:-

सवाल :- आपने फिनांस में MBA किया है , अपना जीवन सुख सुविधाओं के साथ व्यतीत कर सकती थी उसके बावजूद आपने गाँव मे रहकर मुखिया बनने की क्यों सोची?

जवाब:- मैं अभी तक के अपने जीवन मे जो कुछ भी अर्जित कि हूँ उसे मैं समाज के लिए उपयोग में लाना चाहती थी और ग्राम सुधार की इच्छा हमेसा प्रबल रहती थी यही वजह है कि मैंने मुखिया का चुनाव लड़ने का सोचा।

सवाल:- आपने अपने गाँव के विकास के लिए कौन कौन से मुख्य कार्य किए?

जवाब:- जब मैं मुखिया के रूप में इलेक्ट हो गयी तो मुझे सबसे ज्यादा समस्या कनेक्टिविटी को लेकर हुई जिसके लिए मैंने सड़को का निर्माण करवाया, जिसके तहत सर्वप्रथम जो सड़के पहले से मानचित्र मे थी उसकी मरम्मत करवाना , उदाहरण के लिए जँहा पर कामचलाव पूल थे वहाँ पर मजबूत पुल का निर्माण किया गया । साथ ही साथ कुछ ऐसे नए सड़को को मानचित्र में लाया गया जिससे दो गाँव के बीच की दूरी को कम किया जा सके , उदाहरण के लिए पहले एक गाँव से दूसरे गाँव पहुचने में जहाँ 40 मिनट का समय लगता था आज उसी दूरी को तय करने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है।

सवाल :- बाल विवाह को रोकने के लिए आपने कौन - कौन से कार्य किया है ?

जवाब:- बाल विवाह की समस्या मेरे गाँव मे तो नही है , यहाँ पर लड़कियों का विवाह 18 से 19 वर्ष में किया जाता है अर्थात जब लड़किया शारिरिक रूप से सक्षम हो जाती है तब उनका विवाह किया गया । फिर भी हम इन लड़कियों को सशक्त एवं सामाजिकता तौर ओर विकसित करने के लिए एक सिलाई सेन्टर खोलने की हमारी एक परियोजना है जसमे एक स्कीम रखी गयी है कि अगर कोई लड़की 1 साल के सिलाई का ट्रेनिंग पूरा कर लेती है तो उसके विवाह के समय पंचायत के तरफ से 1 सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दिया जाएगा इससे लड़किया और सशक्त होंगी एयर साथ ही साथ यदि उन्हें कभी जरूरत पड़ी तो वो अपनी आजीविका का भी अर्जन कर सकती है।

सवाल :- रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आपने अपने पंचायत में क्या किया ?

जवाब :- हमारे गांव में अधिक्तर महिलाए चूल्हा-चौका , गोइठा बनाना , भैंस चराने आदि कार्यो में संलिप्त रहती है । इसको सशक्त करने के लिए हमने इनको स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जिसके तहत जो महिलाए सिलाई ,बुनाई का कार्य जानती है और सिर्फ प्लेटफॉर्म की कमी की वजह से अन्य कार्यो में शामिल है उन्हें प्रशिक्षक का कार्य दिया गया एवं जो महिलाए सिलाई बुनाई नही जानती है उन्हें दूसरे कार्य जैसे कि वर्मी कम्पोस्ट , डेयरी आदि कार्यो से जोड़ा गया ताकि उनके ऊर्जा का सही इस्तेमाल करवाया जा सके जिससे कि महिलाए कुछ आमदनी अर्जित करने के सक्षम हो सके। ये परियोजना अभी पटल पर आयी नही है करोना के वजह से बाधित हो गया करोनकाल के खत्म होते ही यह परियोजना चालू हो जाएगी

सवाल :- सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना यह एक चुनोतिपूर्ण कार्य है आपने इसपर क्या किया एवं हर घर को सरकार की योजनाओं से कैसे जोड़ा?

जवाब:- नियमित रूप से अपने वार्ड सदस्यों के साथ बैठक करके उनके वार्ड की समस्या क्या है ? उसको जाना , उनके वार्ड का यदि कोई घर किसी योजना से वंचित रह गया है तो वार्ड सदस्य उसे उस योजना से जोड़ने का प्रावधान बताता है साथ ही साथ हर वार्ड को इतनी शक्ति प्रदान की गई है कि वह इस तरह कार्य कर सकता है जैसे एक मुखिया अपने पंचायत के लिए करता है अर्थात वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्य एक मुखिया की भांति कार्य करता है ,जिससे शक्तियों का विकेंद्रीकरण हो सके और छोटे-छोटे भाग में विकास करके सम्पूर्ण पंचायत का विकास हो सके।

सवाल:- पंचायत स्तर पर ही राजनीति करती रहेंगी या भविष्य में मौका मिले तो राज्य या केंद्र स्तर की राजनीति में भी अपनी भागीदारी प्रस्तुत करेंगी?

जवाब:- पंचायत ,राजनीति का सबसे निचला स्तर है और पंचायत के पास अभी भी उतनी स्वन्त्रता नही है कि वो अपने अनुसार जमीनी तौर पर जो जरूरत है उसपर कार्य कर सके। फण्ड को ही देख लीजिये तो इसका दायरा बहुत सीमित है। मैं बिहार विधानसभा 2020 चुनाव में 31हरलाखी विधानसभा सीट मधुबनी से अपनी भावी उम्मीदवारी प्रस्तुत करूँग

Mandakini Chaudhary

16/06/2020

15/06/2020
 #योजना_विशेषबिहार राशन कार्ड योजना-------------------------------बिहार के लोगो को इस बिहार राशन कार्ड योजना के ज़रिये स...
13/06/2020

#योजना_विशेष

बिहार राशन कार्ड योजना
-------------------------------
बिहार के लोगो को इस बिहार राशन कार्ड योजना के ज़रिये सरकार द्वारा राशन की दुकानों पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहू चावल ,केरोसिन ,चीनी आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराये जायेगे ।
राज्य के जो लोग आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर है और वह अपने और पाने परिवार के जीवन यापन के लिए पर्याप्त रूप से खाद्य पदार्थ नहीं खरीद सकते है वह लोग इस राशन कार्ड के ज़रिये सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ खरीद सकते है ।और अच्छे से अपना जीवन यापन कर सकते है ।

राशन कार्ड को 3 वर्गों में बांटा गया है
राज्य के जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते है उन परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा APL Ration Card जारी किया गया है APL राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है।

जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते है और जिनको वार्षिक आय 10000 रूपये से कम है उन परिवारों के लिए सरकार द्वारा BPL Ration Card जारी किया गया है BPL राशन कार्ड का रंग लाल होता है ।

जो बहुत ही ज़्यादा गरीब लोग है उन लोगो के लिए AAY राशन कार्ड जारी किया गया है | AAY राशन कार्ड का रंग पीला होता है । यह राशन कार्ड परिवार की स्थिति और आय के आधार पर जारी किये गए है |

राशन कार्ड 2020 के लाभ
--------------------------------
राशन कार्ड उपयोग लोग पहचान पत्र के रूप में कर सकते है |
वोटर आईडी बनवाने के लिए और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता होती है |
राशन कार्ड के ज़रिये बिहार के लोग सस्ती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहू चावल ,केरोसिन ,चीनी आदि प्राप्त कर सकते है |
जो लोग बिजली कनेक्शन लेना चाहते है वो राशन कार्ड के ज़रिये ले सकते है |
इस योजना के तहत अब आप घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

बिहार राशन कार्ड के लिए दस्तावेज़:-
-------------------------------------------
आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
आधार कार्ड
पत्र व्यवहार का पता
आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
लिंक:-
http://fcp.bih.nic.in/

12/06/2020

सावधानी बरतें , सुरक्षित रहे।

Address

Dipnagar
803216

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panchayat Ki Awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Panchayat Ki Awaaz:

Share

Category