22/04/2026
"नारी शक्ति का सम्मान — भाजपा की पहचान"
आज दुमका सर्किट हाउस मे BJP Dumka द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में BJP Jharkhand के वरिष्ठ नेता धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री ढुलू महतो जी मुख्य रूप से मौजूद रहें.
इस दौरान हाल ही में महिला आरक्षण का विरोध करने वाले कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की नकारात्मक, महिला विरोधी और अवसरवादी मानसिकता के संबंध में अपने विचार पत्रकार बंधुओं से साझा किए।
प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री रूपेश कुमार मण्डल जी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं के द्वारा आदरणीय सांसद जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.
इस दौरान जिला अध्यक्ष रूपेश मण्डल जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री गौरव कांत जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मंडल जी, जिला महामंत्री श्री मृणाल कुमार मिश्रा जी, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री जयसवाल जी, श्रीमती नीतू झा जी, श्री धर्मेंद्र सिंह जी,मीडिया प्रभारी श्री नवल किस्कू जी, श्री नयन मण्डल जी, श्री दीपांशु कोचग्ये जी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.