AJSU PARTY DUMKA

AJSU PARTY DUMKA हमारा प्रयास:
सामाजिक न्याय और विकास

प्रेस विज्ञप्तिहुल दिवस पर आजसू पार्टी ने सिदो-कान्हू को किया नमनदुमका, 30 जून।आजसू पार्टी दुमका जिला समिति द्वारा हूल द...
01/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
हुल दिवस पर आजसू पार्टी ने सिदो-कान्हू को किया नमन

दुमका, 30 जून।

आजसू पार्टी दुमका जिला समिति द्वारा हूल दिवस के अवसर पर संथाल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने की।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने कहा कि संथाल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हुए इस जनआंदोलन ने देशभर में स्वतंत्रता की चेतना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला महासचिव राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला सचिव गणेश शर्मा, जिला संगठन सचिव जयदेव मंडल, संतोष सिंह, मंतोष कापड़ी, जावेद आलम सहित जिला के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी उपस्थित लोगों ने सिदो-कान्हू के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

आज दिनांक 19/06/26 को आजसू पार्टी जिला कार्यालय रिंग रोड स्थित दुमका में जिला अध्यक्ष श्री सुजीत मुर्मू के अध्यक्षता में...
19/06/2026

आज दिनांक 19/06/26 को आजसू पार्टी जिला कार्यालय रिंग रोड स्थित दुमका में जिला अध्यक्ष श्री सुजीत मुर्मू के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। आगामी 22 जून 2026 आजसू पार्टी की 40 वाँ स्थापना दिवस सह जनाक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से चर्चा किया गया ।जिला अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने कहा धनबाद में पार्टी का स्थापना सह जनाक्रोश रैली में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में जिला प्रधान महासचिव राजू गुप्ता, ज़िला संगठन सचिव जयदेव मंडल, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, जिला सचिव गणेश शर्मा, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष उमेश पांडा, मसलिया प्रखण्ड अध्यक्ष पार्थ दत्ता, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, दुमका प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष अतुल चंद्रा सोरेन, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती जोबा हेंब्रम, महिला जिला सचिव सोनी मुर्मू , सदस्य मंगली किस्कु, प्रमिला मुर्मू, बासुकीनाथ नगर वार्ड अध्यक्ष गौरव वर्मा, मनोज कुमार उपस्थित थे ।

18/06/2026

आजसू पार्टी केंद्रीय मीडिया संयोजक आदरणीय श्री Parwaz A Khan जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।

ईश्वर से मंगलकामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें l

18/06/2026
18/06/2026

"खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी"

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

18/06/2026

NDA समर्थित प्रत्याशी श्री Parimal Nathwani जी को झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि श्री नाथवानी जी के व्यापक अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली से झारखंड की आवाज़ संसद में और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी। आपके नेतृत्व एवं योगदान से राज्य के विकास, उद्योग, रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों को नई मजबूती मिलेगी।
आपके सफल, सक्रिय एवं जनोन्मुखी संसदीय कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

दिनांक 19.6.2026 दिन शुक्रवार को समय 10:30 बजे पूर्वाह्न में आजसू पार्टी दुमका जिला रिंग रोड स्थित जिला कार्यालय में 22 ...
17/06/2026

दिनांक 19.6.2026 दिन शुक्रवार को समय 10:30 बजे पूर्वाह्न में आजसू पार्टी दुमका जिला रिंग रोड स्थित जिला कार्यालय में 22 जून 2026 स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च में जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित होकर स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाना तय किया गया है अतः आप सभी की उपस्थिति अति अनिवार्य है ।

आभार,
सुजीत कुमार मुर्मू
जिला अध्यक्ष
आजसू पार्टी दुमका ।

14/04/2026
29/03/2026
29/03/2026

झारखण्ड के वीर सपूत एवं 1857 क्रांति के महानायक अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर जी के शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।🙏

Address

Dumka
814101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJSU PARTY DUMKA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AJSU PARTY DUMKA:

Shortcuts

Share