22/04/2026
आज दुमका परिसदन में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री Dhullu Mahto जी ने "नारी शक्ति वंदन - अधिनियम" पर प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम” केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की करोड़ों बहनों-बेटियों को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक संकल्प है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को पीछे रखा है, जिसे देश अब भली-भांति समझ चुका है। यह विधेयक आदिवासी एवं अनुसूचित जाति की महिलाओं को भी समुचित प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समरसता और समान अवसर को मजबूत करेगा।