01/08/2026
डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के कार्य में हो रही अत्यधिक देरी चिंता का विषय
डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे प्रतीक्षालय सह वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। यह परियोजना यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी, किंतु निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण स्थानीय नागरिकों एवं रेल यात्रियों में भारी निराशा व्याप्त है।
निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित एजेंसी एवं विभाग निर्माण कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले डुमरांव रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त प्रतीक्षालय के अभाव में यात्रियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रेल प्रशासन एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से आग्रह है कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए, ताकि जनता को एक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त प्रतीक्षालय उपलब्ध हो सके।
हम पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक (दानापुर) एवं संबंधित अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। डुमरांव की जनता एवं रेल यात्री अमृत भारत योजना के लाभ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। East Central Railway Ministry of Railways, Government of India Buxar Railway DRM Danapur