26/03/2026
सादगी ऐसी कि हर कोई अपने जैसा समझे,
मेहनत ऐसी कि दिन-रात का अंतर मिट जाए,
इरादे ऐसे कि भौगोलिक दूरियाँ भी छोटी लगने लगें
और लक्ष्य सिर्फ़ एक… कांग्रेस की मजबूती, कांग्रेस की जीत।
केरल में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में Sachin Pilot साहब का समर्पण सिर्फ़ ज़िम्मेदारी निभाने तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और अनुशासन का जीवंत उदाहरण है। पार्टी हित सर्वोपरि- इसी सोच के साथ हाईकमान के एक कमांड पर तुरंत मैदान में उतर जाना, हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना और हर चुनौती को अवसर में बदलना, पायलट साहब की इस कार्यशैली का गवाह केरलम कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बन रहा है।
एक जिले से दूसरे जिले तक लगातार सफ़र…कभी सड़क मार्ग से, कभी ट्रेन से…एक ही दिन में कई जिलों में सभाएँ, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की लगातार कोशिश- ये बताता है कि पायलट साहब जिम्मेदारी को कागजों या सोशल मीडिया की माहौलबाज़ी से अलग जमीन पर निभाते हैं।
आने वाले दिनों में यही रफ़्तार, यही ऊर्जा और यही जनसंपर्क केरलम में कांग्रेस के पक्ष में माहौल को न केवल मज़बूत करेगा, बल्कि हमारे अध्यक्ष खड़गे जी और हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा