26/05/2020
विदेशी बोनसाई पाैधे मे भारी गोल-माल
नगर परिषद डूंगरपुर ने हालिया मे कूछ पोधे आयात किए थे पहले बताया गया था की यह पोधे चाईना से मँगवाए जा रहे हे अब बताया जा रहा हे की यह पोधे वियतनाम से मँगवाए है।
हमारे शहर का प्रिंट मीडिया तो नगर परिषद की जय बोलने मे ही लगा रहता है कुछ समय पहले इन पोधो का प्रदूषण स्तर कम करने का लेख छापा गया था जिसमें बताया था की यह पोधे 45 डिग्री तक की गर्मी को सहने की क्षमता रखते है और दिनांक 26-05-2020 के लेख मे बताया जा रहा है की 40 डिग्री से ज्यादा तापमान नही सह सकते ।
क्या इस पोधे से संबंधित कोई तकनीकी दस्तावेज़ है जो यह सिद्ध कर सके की बोनसाई पोधा हमारे पारिस्तिथिकी तंत्र मे जीवित रह सकता है या नहीं और यह पोधा प्रदूषण के स्तर को कम करने मे कैसे सहायक है ?
क्या कारण रहे की देशी भाँति-भाँति प्रजातियों के होते हुए भी महँगे विदेशी प्रजातियों के पोधे आयात किए गए ?
नगर परिषद मे वर्ष 2019 मे RTI द्वारा बोनसाई पोधो की सूचना चाही गयी जिसका जवाब अब तक लम्बित है प्रार्थी द्वारा आयुक्त महोदय को दिनांक 23-12-2019 को RTI प्रेषित की, अतः 30 दिन के दरम्यान सूचना ना प्राप्त होने पर सभापति महोदय को प्रथम अपील प्रेषित की गयी वहाँ से भी सूचनाए नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयोग जयपुर को अपील प्रेषित की गयी ।
क्या कारण है की पोधो की सूचना (सूचना के अधिकार 2005) मात्र भी नहीं दी जा रही है ?
क्यू नगर परिषद डुंगरपुर पोधो की ख़रीद फ़रोख़्त की सूचना नहीं देना चाहतीं ?
# Dungarpur Ki Awaz