Bharat Adivasi Party

Bharat Adivasi Party The Official Facebook Account of Bharat Adivasi Party

03/06/2026

❄️ भारत आदिवासी पार्टी ❄️

जय जोहार,

अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe = Aadivasi) के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से जीतकर विधानसभा लोकसभा में जाने वाले सवर्णों की पार्टियों के नेता "आदिवासी समाज से तो है" लेकिन "आदिवासी समाज के साथ नहीं है" तो क्या काम के हैं??

🌸 जय आदिवासी 🌸

02/06/2026
🏹भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले आज ब्लॉक सीमलवाड़ा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गृह मंत्री Amit...
01/06/2026

🏹भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले आज ब्लॉक सीमलवाड़ा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ उपखंड कार्यालय, सीमलवाड़ा में ज्ञापन सौंपा गया।
🏹ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि गृह मंत्री द्वारा आदिवासी समाज को "वनवासी" कहे जाने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। आदिवासी समाज अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक पहचान "आदिवासी" के रूप में रखता है, ऐसे में इस पहचान को बदलने या अन्य शब्दों से संबोधित करने का प्रयास समाज को स्वीकार नहीं है।
🏹कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बयान को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से आदिवासी अस्मिता, सम्मान और पहचान का आदर करने की मांग की गई तथा समाज की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता बरतने का आग्रह किया गया।
🏹इस दौरान बड़ी संख्या में भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे

🏹देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को "वनवासी" कहकर संबोधित करना करोड़ों आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान और अस...
29/05/2026

🏹देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को "वनवासी" कहकर संबोधित करना करोड़ों आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान और अस्तित्व का अपमान है। आदिवासी समाज सदियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं, भाषा, जल-जंगल-जमीन और स्वशासन की व्यवस्था के साथ इस देश में निवास करता आया है। हमारी पहचान "आदिवासी" है, जिसे इतिहास, समाज और संविधान में भी स्वीकार किया गया है।

🏹आदिवासी समाज को उसकी वास्तविक पहचान से दूर करने और उसकी ऐतिहासिक अस्मिता को कमजोर करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। लेकिन अब देश का आदिवासी समाज जागरूक है और अपनी पहचान, अधिकारों तथा संविधान प्रदत्त संरक्षण के लिए संगठित होकर आवाज उठा रहा है।

🏹इसी के विरोध में डूंगरपुर जिले के झोंथरी ब्लॉक में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बैनर तले आदिवासी समाज ने विरोध प्रदर्शन कर अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि आदिवासी समाज को "वनवासी" कहकर उसकी मूल पहचान को बदलने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

🏹हम मांग करते हैं कि अमित शाह आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और देश के आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान का सम्मान करें।

आदिवासी समाज अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा।

#आदिवासी_हिंदू_ईसाई_नहीं_हैं

❄️ भारत आदिवासी पार्टी ❄️😈डीलिस्टिंग के विरोध में हरेक विधानसभा में एक कार्यक्रम आयोजित करना है 😈🌸 जो ईसाई नहीं हैं उनको...
25/05/2026

❄️ भारत आदिवासी पार्टी ❄️

😈डीलिस्टिंग के विरोध में हरेक विधानसभा में एक कार्यक्रम आयोजित करना है 😈

🌸 जो ईसाई नहीं हैं उनको भी जानकार बनाना जरुरी है 🌸

1. डीलिस्टिंग के बाद आदिवासियों की संख्या कम होगी उससे क्या क्या नुक़सान होंगे?
2. डीलिस्टिंग बाद संवैधानिक विशेषाधिकार पर क्या असर पड़ेगा?
3. डीलिस्टिंग बाद संवैधानिक पांचवीं और छठवीं अनुसूची खत्म होगी या नहीं?
4. डीलिस्टिंग बाद लोकसभा, विधानसभा, जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच के आदिवासी आरक्षित सीटों पर क्या असर पड़ेगा?
5. आज 47 सांसद और 487 विधायक होने के बावजूद आदिवासियों को रोजाना जमीन से बेदखल किया जा रहा हैं मूसलाधार बारिश में बुलडोजर से घर तोड़े जा रहे हैं, खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं डीलिस्टिंग बाद लोकसभा और विधानसभा में आदिवासियों की संख्या कम होगी तब क्या होगा?
6. वन अधिकार कानून 2006 होने के बावजूद जंगलों के पट्टे नहीं दे रहे हैं जबकि बाहरी उद्योगपति और गैर आदिवासियों को जंगल की जमीन मुफ़्त में दे रहे हैं, डीलिस्टिंग बाद क्या होगा?
7. अनुसूचित क्षेत्र Scheduled Area में आदिवासियों के देवस्थल पर ब्राह्मण पटेल कब्जा कर रहे हैं, डीलिस्टिंग बाद क्या होगा?
8. ईसाई धर्म से जुड़े आदिवासी अपनी मूल संस्कृति धर्म की ओर लौटो अन्यथा आपका भविष्य खतरे में हैं!!!
🌸 जय जोहार 🌸

23/05/2026

❄️ भारत आदिवासी पार्टी ❄️

🌸 पार्टी से जुड़ने और जुड़े रहने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें 🌸
1. आदिवासी गणतांत्रिक लोकतांत्रिक सामाजिक व्यवस्था स्वीकारना होगा, इसी सामाजिक व्यवस्था के आधार पर VCC, BCC, DCC बनाया गया हैं!!!
2. जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली को स्वीकारना होगा, जो लोग सामाजिक व्यवस्था और अनुशासन नियमावली को स्वीकार करते हैं, उनका आवेदन ही जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली के लिए स्वीकार किया जाएगा!!!
3. जनप्रतिनिधि बनने के बाद सामाजिक विंग और राजनीतिक विंग पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुशासनहीनता मानकर आपको निरंतर रिपोर्ट तैयार कर लिखित दी जाएगी, फिर भी नहीं मानने पर आप संगठन विरोधी माने जाएंगे!!!
4. भारत भूमि का सांस्कृतिक इतिहास ही स्वीकार होगा, धार्मिक इतिहास अस्वीकार होगा!!!
5. मानवीय नैतिकता आधारित अस्वीकार आदतें त्यागनी होगी यानि अपने आप में निरंतर सुधार करना होगा!!!
*मोहनलाल रोत*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष*
*भारत आदिवासी पार्टी*

21/05/2026

❄️ भारत आदिवासी पार्टी ❄️

🏹जिस तरह भ्रष्टाचार के मुद्दे को हवा देकर RSS ने अन्ना आंदोलन खड़ा किया और आम आदमी पार्टी (AAP) को खड़ा कर एंटी BJP वोटों को बिखेर दिया इसी तर्ज पर "कॉकरोच जनता पार्टी" खड़ी की जा रही हैं
👉 कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में EVM से चुनाव बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का सबसे बड़ा मुद्दा क्यों नहीं उठाया हैं??
🏹 देश भर के आदिवासी सावधान रहे 🏹

18/05/2026

🌷 हिंदू धर्म का इतिहास क्या है?🌷

👉 हिंदू कोई धर्म नहीं है आजादी के आसपास "जो मुस्लिम नहीं है जो ईसाई नहीं हैं उसे हिंदू" कह दिया गया था और आज भी कह रहे हैं
👉 आज से 3500 साल पहले यूरेशिया में "हित्ती साम्राज्य" था, हित्ती साम्राज्य और मितानी साम्राज्य के बीच 3400 साल पहले एक संधि हुई थी
👉 यह संधि "हित्ती भाषा" में बोगाजकोई शिलालेख पर लिखी हुई आज के तुर्की देश (हत्तूसा, अनातोलिया) में मिली हैं जिसमें इंद्र, मित्र (सूर्य), वरुण, नासत्य आदि देवताओं को साक्षी माना गया हैं
👉 इसी बोगाजकोई शिलालेख के आधार पर "वैदिक ब्राह्मण धर्म" का मूलाधार ऋग्वेद को 3500 साल पुराना ब्राह्मण कहते हैं, मौखिक रूप में ऋग्वेद आज के तुर्की और सीरिया देश में 3500 साल पहले था भारत में नहीं था, भारत में ये लोग बहुत बाद में आए हैं, इस तरह यह भी विदेशी धर्म हैं
👉 हित्ती भाषा से "हिंदी भाषा" का नामकरण हुआ
👉 हित्ती साम्राज्य की राजधानी "हत्तूसा" से "हिंदुस्तान" नामकरण हुआ
👉2500 साल पहले हित्ती लोगों के वंशज ईरान के राजा साइरस और डेरियस महान के जमाने में सिंध, गांधार, अफगानिस्तान में बस गए थे, इन्हीं हित्ती लोगों के वंशजों को ही असल में "हिन्दू" कहते हैं, डेरियस महान के बेहिस्तून शिलालेख और DNA नक्शे रूस्तम पर्सीपोलिस शिलालेख पढ़ सकते हो
👉 भारत में हित्ती लोगों और मितानी लोगों का धर्म हुरियन धर्म, यहूदी धर्म, सामरी धर्म, पारसी धर्म (जोराष्ट्रीयन) के लोग 2500 साल से 1500 साल तक आते रहे, भारत के "बौद्ध धर्म" में विलीन होकर नया "महायान बौद्ध धर्म" खड़ा किया, इसी महायान बौद्ध धर्म को 500 साल पहले मुगल साम्राज्य काल में "हिंदू धर्म" नामकरण किया गया
👉 भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मतलब है विदेशी हुरियन धर्म, यहूदी धर्म, सामरी धर्म, पारसी (जोराष्ट्रीयन) धर्म के लोगों का 100% राज कायम करना अर्थात इजरायल में यहूदी धर्म की तर्ज पर एकाधिकार करना है
👉 हिंदू राष्ट्र में आदिवासी समाज के तमाम विशेषाधिकार शून्य हो जाएंगे क्योंकि कोई आदिवासी नहीं होगा केवल वनवासी और जनजाति होंगे, ब्राह्मणों की दया पर जिंदा रहना होगा
😈 सच बताना, बोलना और लिखना हमारा कर्तव्य है मानो या ना मानो आपकी मर्जी है 😈

Address

27-A, Gamadi House Complex, Shastri Colony
Dungarpur
314001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Adivasi Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat Adivasi Party:

Share