Sw. Dau Ramchandra Sahu Government College, Ranitarai,Durg ,C.G

  • Home
  • India
  • Durg
  • Sw. Dau Ramchandra Sahu Government College, Ranitarai,Durg ,C.G

Sw. Dau Ramchandra Sahu Government College, Ranitarai,Durg ,C.G ELEVATE, EDUCATE, EMPOWER, ENGAGE, EXCEL.

*"भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न आयाम"  विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यान माला कार्यक्रम*रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शा...
04/04/2026

*"भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न आयाम" विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यान माला कार्यक्रम*
रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में तीन दिवसीय व्याख्यान माला का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) के संयुक्त तत्वावधान में तथा RUSA 2.0 के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक श्री चंदन गोस्वामी,आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) कार्यक्रम सह- समन्वयक श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) के सफल संचालन में हुआ। ‌इस व्याख्यान माला का मुख्य विषय "भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न आयाम" रहा, जिसका आयोजन दिनांक 17 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक किया गया।
*

स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के करियर गाइडेंस  एवं प्लेसमेंट सेल तथा बैंक ऑफ़ बड़ोदा स्वरोजगार प्रश...
28/02/2026

स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल तथा बैंक ऑफ़ बड़ोदा स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र दुर्ग के द्वारा महाविद्यालय में दिनांक 23 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक 6 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइन करना सीखा। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई जिला दुर्ग  में  शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक पारितोष...
28/02/2026

स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई जिला दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2026 को किया गया।

स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में पुरस्कार वितरण समारोह रेड रिबत क्लब के अंतर्गत प्राचार्य डॉ अरुण क...
23/02/2026

स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में पुरस्कार वितरण समारोह रेड रिबत क्लब के अंतर्गत प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया ।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया । पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर अपार खुशी और गर्व झलक रहा था ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा। दिनांक 17/02/2026

दिनांक 12/01/2026 को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेड रिबन क्लब के अंतर्गत प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा जी के मार्ग...
23/02/2026

दिनांक 12/01/2026 को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेड रिबन क्लब के अंतर्गत प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा जी के मार्गदर्शन में 'डोर टू डोर' एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाया।

आज दिनांक 26-01-2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ पर द्वितीय चरण में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रग...
28/01/2026

आज दिनांक 26-01-2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ पर द्वितीय चरण में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान “जन गण मन” और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि वासनिकर सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चंदन गोस्वामी सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा किया गया।इस समारोह में समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

27/01/2026

दिनांक 24 जनवरी 2026 को स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम किया गया

दिनांक 24 जनवरी 2026 को स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम किया...
27/01/2026

दिनांक 24 जनवरी 2026 को स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम किया गया

स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय  रानीतराई में दिनांक 20.01.2026 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
27/01/2026

स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में दिनांक 20.01.2026 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

दिनांक 15 /01/ 26 को स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जुड...
27/01/2026

दिनांक 15 /01/ 26 को स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु शिविर का आयोजन

दिनांक 23-01-26को स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के विद्यार्थियों द्वारा ,प्राचार्य डॉ .अरुण कुमार म...
24/01/2026

दिनांक 23-01-26को स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के विद्यार्थियों द्वारा ,प्राचार्य डॉ .अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रानीतराय ग्राम में घर-घर जाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पम्पलेट वितरित कर फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी। साथ ही मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाओं को नियमित रूप से लेने की अपील की गई।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य बीमारी है, जिसके उन्मूलन में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एनएसएस सदस्यों व रेड क्रॉस सोसायटी के प्रभारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अभियान के दौरान समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी,सुश्री भारती गायकवाड़,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन,सुश्री रेणुका वर्मा,श्री टिकेश्वर पाटिल,सुश्री शिखा मढरिया,श्री वेणु कुमार साहू, डॉ. सुनील कश्यप, डॉ देबीलाल आदि उपस्थित थे ।

आज दिनांक 12- 01- 2026 को स्व .दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में  राष्ट्रीय ...
12/01/2026

आज दिनांक 12- 01- 2026 को स्व .दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण मिश्रा के मार्गदर्शन में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त समाज में युवाओं की जिम्मेदारी” जैसे विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष से तेजस्वी प्रथम स्थान , बीकॉम तृतीय वर्ष से मीनाक्षी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के विचार और आज के युवा विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर से मुस्कान साहू प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर से अनिशा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने युवाओं की भूमिका, शिक्षा का महत्व तथा सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग ही देश का भविष्य है और स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ,डॉ. रेशमी महिश्वर,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन ,सुश्री रेणुका वर्मा एवं अतिथि प्राध्यापक श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मढरिया, श्री सुनील कश्यप ,श्री वेणु कुमार साहू एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Address

Near Ranitarai Bus Stop
Durg
491223

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm

Telephone

+919685456654

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sw. Dau Ramchandra Sahu Government College, Ranitarai,Durg ,C.G posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sw. Dau Ramchandra Sahu Government College, Ranitarai,Durg ,C.G:

Share