Durg District

Durg District Official account of Chhattisgarh's Durg District. Follow for updates, news and information It is a symbol of status , prestige and glory of Chhattisgarh.

Situated on the east bank of river Shivnath, District Durg is herald of Chhattisgarh’s Industrial Development, Cultural competence, Social harmony and Meaningful use of resources. History of Durg is like conducive inspiration which is unique mixture of oldness and modernity, culture-rite and entrepreneurship. Bhilai known as “Mini India” for Industrial development, social harmony and cultural dive

rsity is a twin city of Durg. Establishment of Bhilai steel plant in Durg district had created vast opportunities for industrial progress on one hand and on the other hand durg district become centre of many other productive activities.

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर 8 सितंबर को दुर्ग में परिचयात्मक बैठक।छत्तीसगढ़ में UCC लागू किए जाने एवं प्रारूप तैयार...
04/09/2026

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर 8 सितंबर को दुर्ग में परिचयात्मक बैठक।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू किए जाने एवं प्रारूप तैयार करने को लेकर उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित होगी।

संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के संगठन प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

📅 8 सितंबर 2026 | ⏰ दोपहर 12 बजे
📍 लोक निर्माण विभाग, दुर्ग
👤 नोडल अधिकारी: श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर दुर्ग

धर्म, सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाने वाले भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' की समस्त प्रदेशवासियों क...
04/09/2026

धर्म, सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाने वाले भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नया उत्साह, उमंग और खुशहाली लेकर आए। 🚩🙏

हर आंगनबाड़ी बनेगी बचपन की मजबूत नींवछत्तीसगढ़ में 11,490 आंगनबाड़ी केंद्रों का सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन, 2,264...
03/09/2026

हर आंगनबाड़ी बनेगी बचपन की मजबूत नींव

छत्तीसगढ़ में 11,490 आंगनबाड़ी केंद्रों का सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन, 2,264 नए केंद्रों की स्थापना और 6,548 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में उन्नयन किया जा रहा है। ₹1,685 करोड़ के प्रावधान और 1.83 लाख+ बच्चों को ‘न्योता भोज’ का लाभ देकर पोषण व बाल विकास को मजबूत किया जा रहा है।

सुशासन सरकार स्वस्थ बच्चों और सशक्त छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही है।

तेंदुपत्ता बना समृद्धि का आधारमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के जीवन में स...
03/09/2026

तेंदुपत्ता बना समृद्धि का आधार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का नया अध्याय जुड़ रहा है।

वनोपजों पर निर्भर परिवारों को अब प्रति मानक बोरा ₹5,500 का पारिश्रमिक मिल रहा है।

सुशासन सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ श्रम का सम्मान करते हुए संग्राहक परिवारों के जीवन में समृद्धि और आत्मसम्मान सुनिश्चित कर रही है।

जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी 3.0’ में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किय...
03/09/2026

जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी 3.0’ में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का प्रयास जनभागीदारी के साथ महाभियान बन गया है। 28 लाख से अधिक जल संरचनाएं और 5 जिले टॉप-10 में शामिल होना, जनभागीदारी से किए जा रहे जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों का सफल परिणाम है।

कोरिया जिले का ‘5 प्रतिशत मॉडल’ किसानों की स्वैच्छिक भागीदारी से जल संरक्षण की मिसाल पूरे देश में प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के माध्यम से बच्चों और मात...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के माध्यम से बच्चों और माताओं को पोषण का संबल प्रदान कर रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को भी पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत धमधा क्षेत्र में 3 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को ...
03/09/2026

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत धमधा क्षेत्र में 3 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को ₹35.07 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे ने बताया कि पंचदेवरी, सांकरा और मुडपार में एक-एक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होगा। प्रत्येक भवन के लिए ₹11.69 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
👧 बच्चों को मिलेगी सुरक्षित एवं बेहतर सुविधा
👷 ग्रामीणों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार
🏗️ गांवों में सामुदायिक अधोसंरचना को मिलेगी गति
रोजगार के साथ ग्रामीण विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

जनदर्शन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएंकल जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री ...
03/09/2026

जनदर्शन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं

कल जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने अनेक प्रकरणों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए।

प्रमुख आवेदनों में—
🔹 ग्राम रवेली के किसानों ने विद्युत पोल लगने के बाद भी ट्रांसफार्मर एवं बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या रखी।
🔹 खुर्सीपार निवासी ने पट्टे की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने की मांग की।
🔹 रसमड़ा धान उपार्जन केंद्र की भूमि के समतलीकरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आवेदन दिया गया।

जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण और आम नागरिकों को राहत दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

मंगलवार को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं नाकोर्ड समन्वय समिति की बैठक संप...
03/09/2026

मंगलवार को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं नाकोर्ड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में एसएसपी श्री विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभागीय दायित्वों की समीक्षा की गई।

सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Address

Durg
491001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm

Telephone

0788-2322655

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Durg District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Durg District:

Shortcuts

Share