23/07/2018
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद इटावा के तत्त्वाधान में कल दिनांक 22/07/2018 को ध्रुव वाटिका रामलीला रोड इटावा पर वाद-विवाद प्रतियोग्यता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता एवं अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता उर्फ लालजी ने की आयोजन का प्रारम्भ महात्मा गांधी ,देवी सरस्वती एवं भामाशाह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं क्षमा पोरवाल के मधुर स्वर में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ ।
तत्पश्चात वरिष्ठ अतिथि के रूप में पधारे परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल पूर्व चेयर मेंन भर्थना, राष्ट्रीय महामंत्री राम शरण गुप्ता ,राष्ट्रीय सचिव अमरनाथ गुप्ता जसवंत नगर,प्रदेश अध्यक्ष मनोज पोरवाल दिवियापुर,राजीव गुप्ता उर्फ बॉबी पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड एवं परिषद की जिलाध्यक्ष मधु अग्रवाल (महिला मंडल) को मंचासीन कराया गया,
कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री विवेक रंजन गुप्ता ने किया
इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोग्यता का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें कई बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया
सर्व प्रथम कनिष्ठ वर्ग के बच्चों से शुरूआत हुई जिसमें फास्ट फूड मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है ? के पक्ष विपक्ष पर अपने विचार व्यक्त किये जिसमे पक्ष में प्रथम स्थान ओजस्वी गुप्ता,द्वितीय ज्ञानवी गुप्ता,तृतीय कुशाग्रा गुप्ता प्राप्त किया
जबकि विपक्ष में प्रथम नरिति गुप्ता द्वितीय आशुतोष पोरवाल एवं तृतीय स्थान जय गुप्ता ने प्राप्त किया ।
दूसरे क्रम में वरिष्ठ वर्ग में सोशल मीडिया समाज के लिये हितकर है? पर बच्चों ने अपने विचार प्रकट पर लोगो को आश्चय में डाल दिया जिसमें पक्ष में प्रथम स्थान सिद्दार्थ गुप्ता द्वितीय प्रिया महेश्वरी एवं तृतीय स्थान कशिश गुप्ता ने प्राप्त किया
विपक्ष में माँशी सिंघल द्वितीय अर्पिता गुप्ता एवं तृतीय स्थान अंजलि महेश्वरी ने प्राप्त किया इन बच्चों को सम्मान पत्र ,मेडल एवं सील्ड देकर एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मान किया
इसके बाद हाईस्कूल यू. पी. बोर्ड के 10 बच्चों को सम्मान पत्र ,मेडल, एवं सील्ड देकर सम्मानित किया जिसमें प्रथम स्थान निकिता गर्ग द्वितीय यशी विश्नोई एवं तृतीय स्नेहा गुप्ता का रहा ।
तत्पश्चात सी.वी.एस. सी.10 क्लास के 10 बच्चों में प्रथम स्थान पुलकित गुप्ता द्वितीय आंशिक गुप्ता एवं तृतीय स्थान माँशी सिंघल ने प्राप्त किया
इसी के साथ यूपी बोर्ड के 12 क्लास के 10 बच्चों में प्रथम स्थान प्रगति गुप्ता द्वितीय वैष्णवी गुप्ता एवं तृतीय स्थान अर्पित गुप्ता ने प्राप्त किया
सी.बी.एस. सी. के 12 क्लास में प्रथम शाष्वत गर्ग द्वितीय श्रेया पुरवार तृतीय अंतरा गुप्ता ने प्राप्त किया सभी 40 बच्चों को मेडल, सील्ड एवं सम्मान पत्र एवं एवं जिन बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया सभी को मेडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इसके साथ जिन बच्चों ने किसी भी क्षेत्र में कुशलता एवं गोल्ड मैडल प्राप्त किया उनको भी परिषद ने सम्मानित किया
महिलाये अपनी रक्षा कैसे करें इस पर विदुषी गुप्ता ने अपने एक कार्यक्रम किया जिसके लिए उनको भी सील्ड देकर सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम में जज के रूप में पधारे डॉ विपिन गुप्ता, आंनद मित्तल ,सतीश चंद्र गुप्ता भर्थना,पदमा अग्रवाल,सोनियां पुरवार ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इसके बाद बाहर से आये अतिथियों ने उपस्तिथ लोगो को वैश्य एकता बनाये रखने का भी आवाहन किया ।
मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि हमारे इटावा का वैश्य समाज हमेसा एकजुटता में रहा है
और समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्य करता रहा उन्होंने बताया कि इटावा ,मैनपुरी ,एटा में जो आरक्षण प्रमाण पत्र नही बन रहे है उनको जल्द चालू किया जाए इसके लिये मुख्यमंत्री जी से बात हो चुकी है और जल्द की चालू किये जायेंगे ।
कल के आयोजन में समस्त इटावा जिले के सर्व वैश्य समाज से सैकड़ो की संख्या में भाग लिए
कार्यक्रम के आयोजक मुकेश गुप्ता मीडिया प्रभारी ,देव शक्ति अग्रवाल ,जय कुमार गुप्ता ,जिला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ,रवि पोरवाल भर्थना,प्रिंस गुप्ता जिलाध्यक्ष युवा,राहुल गुप्ता जिलाध्यक्ष वैश्य सेना,
एवं सम्मानित परिषद के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता एल आई सी ,अजय गुप्ता एडवोकेट ,अर्पित पोरवाल लखना,अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,
पोरवाल सभा के सर्वेश पोरवाल,
कौशल समाज के जिलाध्यक्ष संतोष कौशल ,प्रधान अनिल पोरवाल ,शशि प्रकाश केशवानी,संतोष बंसल, जितेंद्र पुरवार,सचिन पुरवार ,रविन्द्र गुप्ता,मनु गुप्ता,हरि ओम गुप्ता,विवेक पोरवाल, कनैया गुप्ता,ब्रहम कुमार गुप्ता,जय प्रकाश जैन,अंकुर गुप्ता,राजीव गुप्ता,आशुतोष पोरवाल, ओम जी पोरवाल के साथ रुचि गुप्ता ,प्रयांका गुप्ता,प्रीति गुप्ता, सीता गुप्ता ,निशा गुप्ता ,सभासद नीलम गुप्ता के साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया