07/02/2026
🌸 श्री गणेशाय नमः 🌸
🌼 श्री गुरवे नमः 🌼
🌺 श्री राधे कृष्णाय नमः 🌺
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभ आयोजन
सकल सुखों की दाता, मोक्ष की मार्गदर्शिका, भक्तों के हृदय में आनन्द की अनुभूति कराने वाली
श्रीमद् भागवत कथा का पावन आयोजन हमारे गाँव में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अमृत रस प्रवाहित होगा।
कथा के रसिक वक्ता — पूज्य श्री सौरभ कृष्ण शास्त्री जी महाराज (अयोध्या धाम)
कथा का स्थान — ____ (ग्राम कुल देवी माता -काली माता मंदिर / उधुई,मिल्कीपुर,अयोध्या)
कथा का समय — दिनांक -24 फ़रवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक, सायं 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक
भव्य शोभा यात्रा — दिनांक 23 फ़रवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से
आप सपरिवार, स्नेही, मित्रगण सहित पधारकर भगवान की लीलाओं का श्रवण करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।
आपकी उपस्थिति ही हमारी सेवा का सार्थक फल होगी।
निवेदक
समस्त ग्राम वासि उधूई
जय श्री राधे कृष्णा! 🙏