18/01/2023
आज हमारे सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिकरोना में शिक्षा संस्थान प्रतियोगिता में डिस्टिक लेवल पर टॉप करने वाला बच्चा सुशांत सिंह को हमारे आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ तेजपाल शर्मा जी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की और जीवन में इसी तरह आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। हमारी मुख्य अध्यापिका प्रमिला N.P कौशिक ने भी द्वितीय श्रेणी पर आने वाली छात्रा मोनिका शर्मा तथा तृतीय श्रेणी पर आने वाले दो छात्र, कुलदीप सिंह, जय सिंह को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा जीवन में इसी तरह मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा तथा आशीर्वाद भी दिया और सरस्वती स्कूल के सभी स्टाफ गण ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम रोशन करने वाले इन सभी बच्चो को शुभकामनाये तथा आशीर्वाद दिया।