Vipul Goel

Call Directions Contact the organization

Vipul Goel Official Page of Vipul Goel | Cabinet Minister, Govt. of Haryana | Revenue & Disaster Management, Urban Local Bodies, and Civil Aviation। MLA, Faridabad 89

Cabinet Minister, Government of Haryana

आज से दो वर्ष पूर्व हरियाणा की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देकर लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय जोड...
08/10/2026

आज से दो वर्ष पूर्व हरियाणा की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देकर लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

इस जनविश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हरियाणा के सभी परिवारजनों का हृदय से आभार।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

यह दो वर्ष केवल सरकार के नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहयोग के हैं। हरियाणा की सेवा का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।



Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

08/10/2026

जनसेवा का संकल्प, समाधान के लिए निरंतर प्रयास।

आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

जनसेवा का संकल्प, हर समस्या के समाधान का प्रयास।आज पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोज...
08/10/2026

जनसेवा का संकल्प, हर समस्या के समाधान का प्रयास।

आज पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं का समाधान और प्रत्येक नागरिक की बात सुनना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पंचकमल में प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई होती है, ताकि आमजन अपनी समस्याओं को सीधे हमारे समक्ष रख सकें।

जनसेवा केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि निरंतर निभाया जाने वाला संकल्प है।



Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अप...
08/10/2026

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने सशक्त अभिनय और समाजसेवा से उन्होंने करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

#श्रद्धांजलि

अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।देश की सीमाओं और आ...
08/10/2026

अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देश की सीमाओं और आसमान की रक्षा में सदैव तत्पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर जवानों के अद्वितीय साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना को कोटि-कोटि नमन।

जय हिंद 🇮🇳

#भारतीयवायुसेना

07/10/2026

आप लोगों के आशीर्वाद से आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना और मैंने भारत कॉलोनी में विकास को चुना।

आज भारत कॉलोनी के अंदर पानी भी है, सीवरेज की सुविधा भी है और पूरे क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जो समस्याएं अभी शेष हैं, उनके समाधान के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।



Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

"विकास का संकल्प, सुविधाओं का विस्तार"आज नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 33 में ₹3 करोड़ 16 लाख की लागत से सड़क, पेयजल, ...
07/10/2026

"विकास का संकल्प, सुविधाओं का विस्तार"

आज नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 33 में ₹3 करोड़ 16 लाख की लागत से सड़क, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट एवं पार्क से जुड़े 6 विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इन विकास कार्यों से न्यू हरि नगर, हनुमान नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। खेड़ी पुल चौक से चांदीवाला बाग चौक तक करीब ₹99 लाख की लागत से नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। वहीं हरि नगर में ₹1.12 करोड़ से सड़क, पानी और सीवर तथा हनुमान नगर व पूजा डेयरी वाली गली में करीब ₹82 लाख की लागत से मजबूत RMC सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

मेरा संकल्प है पुराने फरीदाबाद की हर गली पक्की हो, हर घर तक साफ पानी पहुंचे और हर रास्ता रोशन हो। इसी लक्ष्य के साथ विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। वार्ड नंबर 33 के सभी नागरिकों को इन विकास कार्यों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#हरियाणा #फरीदाबाद

Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा ध्येय।आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्व...
07/10/2026

सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा ध्येय।

आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेक्टर-16, सागर सिनेमा स्थित भाजपा कार्यालय, फरीदाबाद में नगर निगम (MCF) के कर्मचारियों को रिक्शे वितरित किए।

इस दौरान कार्यालय पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को सुना तथा संबंधित समस्याओं के यथासंभव समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में हमारे नगर निगम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके दैनिक कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाना भी सेवा के इसी संकल्प का हिस्सा है।

जनसंवाद, जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान, इसी संकल्प के साथ फरीदाबाद के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

#सेवा_संकल्प #जनसेवा #जनसंवाद

Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

सेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष… सेवा की ज्योति जन-जन के नाम। 🪔🇮🇳आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में आयोजित “सेवा ज्योति यात्रा”...
07/10/2026

सेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष… सेवा की ज्योति जन-जन के नाम। 🪔🇮🇳

आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में आयोजित “सेवा ज्योति यात्रा” में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी संबोधन सुना।

जनसेवा के 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण की यात्रा है। इन 25 वर्षों में मिला जनविश्वास और अनुभव केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य पूंजी है।

सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सेवा ज्योति पदयात्रा में शामिल होकर सेवा की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

हमारा प्रयास है कि सेवा की यह ज्योति प्रत्येक बूथ, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे तथा पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में हम अपनी भूमिका निभाएं।

140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति से विकसित भारत 2047 का संकल्प अवश्य साकार होगा।

आइए, सेवा को संकल्प बनाकर और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Narendra Modi Nayab Saini Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana

Address

Faridabad

Telephone

+919718424242

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipul Goel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vipul Goel:

Shortcuts

Share