Youth Congress Faridabad

Youth Congress Faridabad Youth Congress Faridabad

गाँव मुजेरी में पहुंचकर सरदारी से लिया आशीर्वादआज श्रीमती लता शील गुर्जर (पत्नी श्री शील महेन्द्र गुर्जर जी) गाँव मुजेरी...
21/02/2025

गाँव मुजेरी में पहुंचकर सरदारी से लिया आशीर्वाद

आज श्रीमती लता शील गुर्जर (पत्नी श्री शील महेन्द्र गुर्जर जी) गाँव मुजेरी पहुंचीं, जहाँ उन्होंने सरदारी (ग्राम के वरिष्ठ जनों) से आशीर्वाद लिया और सभी का स्नेह एवं समर्थन प्राप्त किया। गाँव के बुजुर्गों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए और श्रीमती लता शील गुर्जर को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गाँव का सर्वांगीण विकास होगा और जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

गाँव के युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर समर्थन जताया और आगामी चुनाव में एकजुट होकर उनका साथ देने का संकल्प लिया। गाँव मुजेरी में मिले अपार जनसमर्थन से यह स्पष्ट हो गया कि जनता विकास और प्रगति के लिए दृढ़ संकल्पित है|

भाजपा के झूठ और लूट से निजात पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान: उदयभानप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक...
18/02/2025

भाजपा के झूठ और लूट से निजात पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान: उदयभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया जीत का मंत्र

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने फरीदाबाद में कांग्रेस की बडी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की लूट, झूठ व भ्रष्टाचार का जवाब कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके देगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम से बनी भाजपा सरकार को निगम चुनावों में यहां की जनता चलता करने का कार्य करेगी बस जरूरत है तो कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी मजबूत पकड बनाने की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि वह एकजुट हो अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत कर भाजपा की दोगली नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपाईयों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है क्योंकि भाजपा की सरकार में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया जिससे इस औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद की छवि विश्व स्तर पर धूमिल हुई है। क्योंकि नगर निगम में 200 करोड के घोटाले की गूंज न केवल हरियाणा बल्कि समूचे देश में गूंजी है। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मंगलवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में बुलाई गई कांग्रेस पार्टी के घोषित नगर निगम क्षेत्र के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों तथा कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं विधायक आफताब अहमद, पृथला के विधायक रघुवीर तेवतिया, नीरज शर्मा पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह, कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी गुर्जर पत्नी रिंकू चंदीला, सुभाष चौधरी, फरीदाबाद से विधानसभा प्रत्याशी रहे लखन कुमार सिंगला, कांग्रेस के पलवल जिला सह-प्रभारी सुमित गौड, रोहित नागर, पराग शर्मा, वेनुका प्रताप, बलजीत कौशिक, एसएल शर्मा, पूर्व पार्षद जगन डागर, मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, अब्दुल गफफार कुरेशी, अनीश पाल, विनोद कौशिक, अशोक रावल, संजय सोलंकी, फिरे पोसवाल, कृष्ण अत्री, वैभव शर्मा,श्रेय शर्मा जी, अनिल नेताजी, राजकुमार शर्मा, श्रेय शर्मा, कृष्ण पप्पी आर्य, मुकेश डागर, इशांत कथूरिया, प्रियंका अग्रवाल, सोनू चौधरी, गजना लांबा के अलावा युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, जिले के सभी कांग्रेस पार्षद उम्मीदवार, वरिष्ठ कांगसी, पूर्व में चुनाव लड़ चुके सभी नेता, पूर्व विधायक, कांग्रेस सेवा दल, महिला व युवा कांग्रेस सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो एक स्वर से अबकी बार लता गुर्जर के नारों के साथ वातावरण को पूरी तरह से कांग्रेसमय बनाकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को विश्वास दिलाया कि इस बार फरीदाबाद में मेयर सहित सभी पार्षद उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा देश-प्रदेश में लूट मचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज जाति व धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों का कर्तव्य है कि फरीदाबाद निगम क्षेत्र में मचाई जा रही लूट पर रोक लगाने के लिए वह ईमानदार कांग्रेसी प्रत्याशी श्रीमती लता रानी गुर्जर सहित सभी कांग्रेस पार्षदों को भारी मतों से जिताने का कार्य करें ताकि फरीदाबाद नगर निगम में लूट व भ्रष्टाचार के खेल को खत्म किया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों को वचन दिया कि नगर निकाय में कांग्रेस के सत्तासीन होते ही आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि भाजपा ने आम गरीब लोगों को उजाडने का कार्य किया है। आज गरीब झुगगीवासियों को यह डर सता रहा है कि कब भाजपा का बुलडोजर उनके आशियाने को तोडेगा। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, इसलिए कांग्रेस को छोटी सरकार में सत्तासीन करना बहुत जरूरी है।

आज श्रीमती लता रानी जी (पत्नी श्री शील रिंकू चंदिला जी) ने समस्त साथियों के साथ मिलकर नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख...
17/02/2025

आज श्रीमती लता रानी जी (पत्नी श्री शील रिंकू चंदिला जी) ने समस्त साथियों के साथ मिलकर नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उदय भान जी, फरीदाबाद प्रभारी विधायक आफताब अहमद जी, फरीदाबाद सह प्रभारी रोहताश बेदी जी, विजय प्रताप जी, अनीश पाल जी, लखन सिंगला जी, पूर्व उपमहापौर मुकेश शर्मा जी, योगेश गौड़ जी, बलजीत कौशिक जी, सुमित गौड जी ,रोहित नागर जी, पराग शर्मा जी, फिरे पोसवाल जी, वेदपाल दायमा जी, गजना लांबा जी, विनोद कौशिक जी, अनिल नेता जी, नितिन सिंगला जी, डॉ सौरभ शर्मा जी, वैभव शर्मा जी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और एकता का परिचय दिया। यह संगठित प्रयास कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा को और सशक्त बनाएगा।

जय कांग्रेस! जय भारत!

बुद्धि, समृद्धि एवं सौभाग्य के देवता, संपूर्ण सृष्टि के विघ्नों का नाश करने वाले, विशालकाय शरीर के स्वामी, माया के अधिपत...
19/09/2023

बुद्धि, समृद्धि एवं सौभाग्य के देवता, संपूर्ण सृष्टि के विघ्नों का नाश करने वाले, विशालकाय शरीर के स्वामी, माया के अधिपति, बुद्धि एवं सिद्धि के विशेषज्ञ, त्रिभुवनपालक, विश्वव्यापी गणपति महाराज को समर्पित गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आदरणीय बलजीत कौशिक जी  को जन्मदिवस की शुभकामनाए 🎂🎂🎂🎈🎈🎈🎊🎊💐💐🎉🎉🎉🎁🎁🎁🎁Baljeet Kaushik Jayant Kaushik Vikas Kaushik Vinod Kaus...
15/09/2023

आदरणीय बलजीत कौशिक जी को जन्मदिवस की शुभकामनाए 🎂🎂🎂🎈🎈🎈🎊🎊💐💐🎉🎉🎉🎁🎁🎁🎁
Baljeet Kaushik
Jayant Kaushik
Vikas Kaushik
Vinod Kaushik

भगवान शिव की उपासना के पवित्र माह सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।हर हर महादेव 🚩🚩
10/07/2023

भगवान शिव की उपासना के पवित्र माह सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हर हर महादेव 🚩🚩

03/01/2023

फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिंकू चंदीला जी ने और श्री राहुल गांधी जी ने एकसाथ दिल्ली में मरघट वाले बाबा के दर्शन करे और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की।
Rahul Gandhi
Haryana Youth Congress
Congress Haryana It Cell
Youth Congress Faridabad
Congress Party Online Sena
Congress Party 🇮🇳

नेताओं की प्राथमिकता बताती है कि शहर इतने बुरे हालात में क्यों हैं.... जहां मंत्री जी को बैठक इस बात पर लेनी थी कि शहर क...
10/10/2022

नेताओं की प्राथमिकता बताती है कि शहर इतने बुरे हालात में क्यों हैं.... जहां मंत्री जी को बैठक इस बात पर लेनी थी कि शहर के गड्डे कैसे भरे जाये.... लोगों को जाम से कैसे बचाया जाए वहां मिटिंग इस बात पर हो रही है कि रैली को सफल कैसे बनाया जाये.... धन्य हैं इस देश का लोकतंत्र

14/08/2022

संघ ने शर्माते हुए 75 साल बाद
तिरंगा को स्वीकार कर लिया!
देश को बधाई!

निजी अस्पताल का उद्घाटन करने फरीदाबाद आ रहे हैं पीएम मोदी। प्रशासन सड़क पर खर्च न करके हैलीपेड पर ही 24 लाख खर्च कर रहा ह...
14/08/2022

निजी अस्पताल का उद्घाटन करने फरीदाबाद आ रहे हैं पीएम मोदी। प्रशासन सड़क पर खर्च न करके हैलीपेड पर ही 24 लाख खर्च कर रहा है।
फरिदाबदवासियों को इसका विरोध करना चाहिए। अंधभक्ति मैं इतना लीन होना ठीक नहीं की अपने अच्छे बुरे का भी नापतोल ना कर सके।

07/08/2022

जिस परिवार के मुखिया ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने की कसम ली हो तो फरीदाबाद वासी कैसे उस परिवार या उस परिवार के नुमाइंदों को चुन सकती है। चुनोगे तो यही हाल होगा जो आज है शहर का

Address

Faridabad
121004

Telephone

9717097982

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Congress Faridabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Youth Congress Faridabad:

Share