Kavita Mahender Ayalki

Kavita Mahender Ayalki सरपंच, गाँव अयाल्की

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।  शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। जगतजननी आदि स्वरुपा माँ जगदम्बा की ...
19/03/2026

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

जगतजननी आदि स्वरुपा माँ जगदम्बा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

आज बिश्नोई चौक में गांव की मूलभूत आवश्यकता—पीने के शुद्ध पानी—को ध्यान में रखते हुए पंचायती सबमर्सिबल बोर के कार्य का वि...
13/02/2026

आज बिश्नोई चौक में गांव की मूलभूत आवश्यकता—पीने के शुद्ध पानी—को ध्यान में रखते हुए पंचायती सबमर्सिबल बोर के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। मशीन बुलाकर कार्य शुरू करवाया गया, ताकि गाँव वासियों को स्वच्छ और पर्याप्त जल की सुविधा मिल सके।

यह केवल एक बोरवेल नहीं, बल्कि गाँव के विकास और जनसेवा की दिशा में एक और मजबूत कदम है। हमारा संकल्प है कि हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचे और किसी भी नागरिक को पानी जैसी आवश्यक जरूरत के लिए परेशान न होना पड़े।

सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ऐसे कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। आप सभी का साथ और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 💧🙏

प्रतिभा का सम्मान – गाँव का अभिमान 🇮🇳🚴‍♂️आज हमारे गाँव अयाल्की के गौरव, इंटरनेशनल साइकिलिस्ट  #नीरज_रैबारी को 38वें राष्...
11/02/2026

प्रतिभा का सम्मान – गाँव का अभिमान 🇮🇳🚴‍♂️

आज हमारे गाँव अयाल्की के गौरव, इंटरनेशनल साइकिलिस्ट #नीरज_रैबारी को 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड-2025 की साइक्लिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत अयाल्की एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से सम्मानित किया गया।

नीरज ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

आप युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं — आपके जज़्बे को सलाम।
पूरा गाँव आप पर गर्व करता है और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 🌟

Lakshman Napa MLA Cycling Federation of India Nayab Saini Sunita Duggal M.P. Sirsa Fatehabad City हलचल

प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्...
26/01/2026

प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता है।

आइए, अपने अमर सेनानियों को स्मरण करने के साथ, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक 'सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

जय हिंद!

प्रदेश एवं देशवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा से सभी...
23/01/2026

प्रदेश एवं देशवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा से सभी का जीवन ज्ञान, सृजनशीलता, सुख व समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।

#बसंत_पंचमी

समस्त देश व प्रदेश वासियों को उमंग तथा उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!ईश्वर की अनुकम्पा से यह...
13/01/2026

समस्त देश व प्रदेश वासियों को उमंग तथा उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

ईश्वर की अनुकम्पा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आये, यही कामना है।

  💐🎉🎂आज मेरे जीवनसाथी श्री महेंद्र सिंह लखेरा जी का जन्मदिन है, आप सिर्फ़ मेरे जीवनसाथी नहीं, बल्कि मेरी ताक़त, मेरा विश...
14/11/2025

💐🎉🎂
आज मेरे जीवनसाथी श्री महेंद्र सिंह लखेरा जी का जन्मदिन है, आप सिर्फ़ मेरे जीवनसाथी नहीं, बल्कि मेरी ताक़त, मेरा विश्वास और मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हो।
आपका साथ मेरी ऊर्जा का परम स्रोत है। आपकी अटल निष्ठा और सेवा का संकल्प मेरे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।
मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर आपको दीर्घायु, सफलता और अपार आनंद का आशीर्वाद प्रदान करें।
पुनः जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं, मेरे प्रिय जीवनसाथी !

आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। यह शुभ अवसर आपके सभी विघ्न-बाधाओं को दूर कर, सुख, शांति और सम...
27/08/2025

आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

यह शुभ अवसर आपके सभी विघ्न-बाधाओं को दूर कर, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌!सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टम...
16/08/2025

कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌!

सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!

मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।

बिश्नोई समाज के संस्थापक,परम पूज्य संत श्री गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आओ आज ह...
16/08/2025

बिश्नोई समाज के संस्थापक,परम पूज्य संत श्री गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आओ आज हम सभी मिलकर उनके जन्मोत्सव पर उनके उपदेशों और उनके बताये रास्ते पर चलकर पर्यावरण एवं मानव कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाये।

्भेश्वर

Address

VPO Ayalki
Fatehabad
125051

Telephone

+919728200111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kavita Mahender Ayalki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category