Dist. Congress Fatehabad Official

Dist. Congress Fatehabad Official Official page of district Congress Fatehabad, authorized by district congress president
Sh. Arvind Sharma

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें यह तय करना होगा कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को हम कैसी विरासत देना चाहते हैं।मैं, श्री Rahu...
05/06/2026

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें यह तय करना होगा कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को हम कैसी विरासत देना चाहते हैं।

मैं, श्री Rahul Gandhi जी द्वारा शुरू की गई "Green Over Greed" पहल का समर्थन करता हूँ और इस अभियान के पक्ष में अपनी भागीदारी दर्ज कर चुका हूँ।

आइए, आप भी Rahul Gandhi जी की इस पहल से जुड़िए। हम सब मिलकर अपनी प्राकृतिक

धरोहरों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।

नीचे दिए लिंक के माद्यम से हस्ताक्षर कर प्रकृति की अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनें।

rahulgandhi.in/nicobar-matters

 Kumari Selja Jitendra Baghel Prafulla Gudadhe Rao Narender Singh Indian National Congress - Haryana
01/06/2026



Kumari Selja Jitendra Baghel Prafulla Gudadhe Rao Narender Singh Indian National Congress - Haryana

पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिवाच बने कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष Arvind Sharma  व विधायक Balwan Si...
30/05/2026

पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिवाच बने कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष Arvind Sharma व विधायक Balwan Singh Doulatpuria ने दी बधाई

कांग्रेस हाई कमान द्वारा गांव गोरखपुर के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिन्द्र सिवाच को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर आज जोगिन्द्र सिवाच कांग्रेस के जिला कार्यालय में पहुंचे। जोगिन्द्र सिवाच ने अपनी नियुक्ति के उपलक्ष्य में यहां उपस्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द्र शर्मा व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को मिठाई खिलाकर उनके माध्यम से कांग्रेस हाई कमान का आभार प्रकट किया। वहीं अरविन्द्र शर्मा व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी जोगिन्द्र सिवाच को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने एक पंचायती व्यक्ति को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती देने की दिशा में काम किया है। पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस का महत्वपूर्ण अंग हैं। अनुभवशील जोगिन्द्र सिवाच के नेतृत्व में कांग्रेस का पंचायती राज प्रकोष्ठ जिले में मजबूती के साथ उभरेगा और कांग्रेस पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत देने का काम करेगा। इस अवसर पर जिला पार्षद जगमेर सिवाच, कौर सिंह सिरढ़ान, सोनू दहमन, महावीर सिंह सचिव शेखुपुर सोतर, विक्की कम्बोज कोषाध्यक्ष, निरंजन शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोगिन्द्र सिवाच को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

आज आदरणीय बहन Kumari Selja  जी पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात ...
21/05/2026

आज आदरणीय बहन Kumari Selja जी पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात करने पहुंचीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष Arvind Sharma , समस्त जिला #कार्यकारिणी, वरिष्ठ #कांग्रेस नेताओं एवं #कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बहन कुमारी सैलजा जी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों का समाधान करवाया।

वहीं कुछ समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत उनकी अध्यक्षता में “जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जिला फतेहाबाद” की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला फतेहाबाद में चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#जनसुनवाई #जनसुनवाई

आज जिला  #कांग्रेस कमेटी  #फतेहाबाद द्वारा पुराने  बस स्टैंड के नजदीक स्थित रेस्ट हाउस में आदरणीय बहन Kumari Selja जी की...
21/05/2026

आज जिला #कांग्रेस कमेटी #फतेहाबाद द्वारा पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित रेस्ट हाउस में आदरणीय बहन Kumari Selja जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi जी की पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के देश निर्माण, आधुनिक भारत की नींव रखने तथा युवाओं को नई दिशा देने में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष Arvind Sharma सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

Indian National Congress Rahul Gandhi
Jitendra Baghel Rao Narender Singh Rao Narender Singh Prafulla Gudadhe
K.C. Venugopal B K Hariprasad
Indian National Congress - Haryana

भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता एवं सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोट...
21/05/2026

भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता एवं सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश के विकास, युवाओं को नई दिशा देने और पंचायती राज को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳

#कांग्रेस #राजीव_गांधी #श्रद्धांजलि #भारत_रत्न

 #रतिया रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई  #कार्यक्रम के दौरान आदरणीय Kumari Selja   जी की उपस्थिति में पांच बार पार्षद रहे...
20/05/2026

#रतिया रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई #कार्यक्रम के दौरान आदरणीय Kumari Selja जी की उपस्थिति में पांच बार पार्षद रहे एवं नगर पालिका के पूर्व उप-प्रधान कामरेड अजमेर सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष Arvind Sharma ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

कामरेड अजमेर सिंह चौहान के कांग्रेस में शामिल होने से रतिया क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की जनहित नीतियों को नई ताकत मिलेगी।
इस अवसर पर फतेहाबाद जिला के भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Indian National Congress Rahul Gandhi
Jitendra Baghel Rao Narender Singh Prafulla Gudadhe
K.C. Venugopal B K Hariprasad
Indian National Congress - Haryana

 Indian National Congress  Rahul Gandhi Jitendra Baghel  Rao Narender Singh  Narender Singh  Prafulla Gudadhe  Kumari Se...
20/05/2026



Indian National Congress Rahul Gandhi
Jitendra Baghel Rao Narender Singh Narender Singh Prafulla Gudadhe Kumari Selja
K.C. Venugopal B K Hariprasad
Indian National Congress - Haryana

19/05/2026

नीट पेपर लीक व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस फतेहाबाद का विशाल धरना प्रदर्शन

#महंगाई_के_खिलाफ #महंगाई_हटाओ #फतेहाबाद #हरियाणा_कांग्रेस #जनता_की_आवाज़ #महंगाई_चरम_पर .

Address

Fatehabad
125050

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dist. Congress Fatehabad Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share