Fatehpur Youth Congress

Fatehpur Youth Congress Jaibhawani

 #विरासत विकास की थी, संकल्प उसे आगे बढ़ाने का है,हम सभी जानते हैं कि स्वर्गीय श्री सुजान सिंह पठानिया जी का कार्यकाल फत...
02/08/2026

#विरासत विकास की थी, संकल्प उसे आगे बढ़ाने का है,
हम सभी जानते हैं कि स्वर्गीय श्री सुजान सिंह पठानिया जी का कार्यकाल फतेहपुर विधानसभा के विकास का स्वर्णिम काल रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित की सोच ने क्षेत्र की प्रगति की मजबूत नींव रखी तथा जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण सौगात फतेहपुर को दिलाकर विकास का नया अध्याय लिखा।
आज उसी विकासवादी सोच और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए माननीय विधायक भवानी सिंह पठानिया जी ने जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) कार्यालय को पुनः फतेहपुर लाकर क्षेत्र के सम्मान, अधिकार और विकास को नई मजबूती प्रदान की है। यह केवल एक कार्यालय की वापसी नहीं, बल्कि फतेहपुर के स्वाभिमान और अधिकार की पुनर्स्थापना है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए माननीय विधायक जी का हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई। हमें पूर्ण विश्वास है कि स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया जी के सपनों का समृद्ध, सशक्त और विकसित फतेहपुर आपके नेतृत्व में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। Jagu PathaniaJacs SinghBhawani Singh Pathania

24/07/2026

#प्रभु

24/07/2026


Jagu Pathania Jacs Singh

22/07/2026

मंदिरों में दीप जलते रहे,
यह हमारी संस्कृति है।
पर विद्यालयों की लौ बुझ जाए,
तो यह कैसी प्रगति है?
आस्था का सम्मान रहे,
इसमें किसे ऐतराज़ होगा?
पर शिक्षा की आवाज़ दबाकर
किस भविष्य का आगाज़ होगा? Jagu Pathania Jacs Singh

22/07/2026

काश किसी नेता ने भी दी होती कोई परीक्षा।
कोई परीक्षा, जिसमें उनसे पूछे जाते
ज़मीन पर बहती नदियों से लेकर
अंतरिक्ष में बसी आकाशगंगाओं तक के सवाल।
तो उन्हें पता होता, परीक्षा की तैयारी कैसे होती है।
काश कभी हुए होते कोई वोट रद्द,
और उन्हें इंतज़ार करना पड़ता पाँच साल,
फिर से अपनी किस्मत आजमाने का।
तो उन्हें पता चलता,
परीक्षाओं का रद्द होना क्या होता है।
पर नेताओं ने की बातें,
बड़ी बातें,
और सिर्फ बातें।
और भूल गए, वो सुनना।
इसलिए अब उन्हें
नहीं सुनाई देती जंतर मंतर से निकलती कोई भी आवाज़।

21/07/2026

खैर तुम नहीं समझोगे ।
जो लड़के, लड़कियां किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठे ही नहीं वो क्या समझेंगे इन छात्रों का दर्द ।
उन्हें क्या पता कितनी मेहनत और शिद्दत लगती है ।
कितनो बच्चों का आखिरी अटेम्प्ट होता है
कितनो का जीवन दांव पे होता है ।
और जब पेपर लीक हो जाता कुछ चंद
रईसजादे सिस्टम का मजाक बना देते है ।
तब क्या महसूस होता है ।
तुम नहीं समझोगे ।
टूट जाते हैं सपने ।
टूट जाता है वो इंसान ।
कितनो की टूट जाती है उम्मीद ।

शायद वो बच्चे जो मर गए
होंगे अपने घर इकलौती संतान ।
खैर तुम नहीं समझोगे ।

🚨 गुमशुदा सूचना | कृपया अधिक से अधिक शेयर करें 🚨प्रदीप कुमार (उर्फ लक्की) निवासी ग्राम होरी देवी, तहसील फतेहपुर, जिला का...
13/07/2026

🚨 गुमशुदा सूचना | कृपया अधिक से अधिक शेयर करें 🚨
प्रदीप कुमार (उर्फ लक्की) निवासी ग्राम होरी देवी, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) लापता हैं।
यदि किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो कृपया पोस्टर पर दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचना दें।
🙏 आपकी एक छोटी-सी शेयर किसी परिवार को उनके अपने से मिलवा सकती है।
#जयहिंद

बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया में बढ़ाई गईं तिथियां, अब 13 जुलाई तक होगी आवेदन जांचशिमला, 10 जुलाई।ग्रामीण विकास ए...
10/07/2026

बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया में बढ़ाई गईं तिथियां, अब 13 जुलाई तक होगी आवेदन जांच

शिमला, 10 जुलाई।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया के तहत आवेदन जांच एवं अनुशंसा की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीपीएल सूची अब 20 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। पहले यह सूची 15 जुलाई 2026 को जारी होनी थी।

सरकार का कहना है कि तिथियां बढ़ाने का उद्देश्य पात्र परिवारों को न्यायपूर्ण अवसर देना और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र परिवार बीपीएल सूची से वंचित न रहे।

विभाग ने सभी आवेदकों से अपील की है कि यदि उन्होंने बीपीएल सूची के लिए आवेदन किया है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें और संबंधित पंचायत के साथ संपर्क बनाए रखें।

आदरणीय विधायक श्री भवानी सिंह पठानिया जी एवं उनकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐💍ईश्वर से प्र...
10/07/2026

आदरणीय विधायक श्री भवानी सिंह पठानिया जी एवं उनकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐💍

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दांपत्य जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। आप दोनों का साथ यूँ ही जीवनभर बना रहे तथा परिवार पर माँ भगवती की कृपा सदैव बनी रहे।

Address

Raja Ka Talab
Fatehpur
176022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fatehpur Youth Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Fatehpur Youth Congress:

Shortcuts

Share