Khajuriyapur

Khajuriyapur stay home stay safe

06/10/2025
06/10/2025

मैंने पिछले 90 दिनों में 2,046 फ़ॉलोअर प्राप्त किए और 2 पोस्ट किए! मुझे समर्थन करते रहने के लिए आपका धन्यवाद. आप सभी के बिना यह नहीं हो पाता। 🙏🤗🎉

30/09/2025



30/09/2025

मैंने पिछले 90 दिनों में 2,047 फ़ॉलोअर मिले! मुझे सपोर्ट करते रहने के लिए आपका धन्यवाद. आप सभी के बिना यह नहीं हो पाता. 🙏🤗🎉

24/04/2021

हम कितनें मासूम हैं !

लॉक डाउन की खबर सुनते ही शराब की दुकानों पर टूट पड़ते हैं, 2 रुपये का नींबू 10 रुपये में बेचने लगते हैं।

30 रुपए का प्याज 100 रुपये में बेचने लगते हैं। 25 का परवल 80 में बेचने लगते हैं।

मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी सुनते हैं तो ऑक्सीजन की कालाबाजारी शुरू कर देते हैं,

हम मरीज को हजारीबाग से राँच पहुंचाने की बात देखते हैं तो 10 से 15 हजार किराया मांगने लगते हैं।
बनारस से गाजीपुर के लिए 10 हज़ार मांगते हैं ।
मिर्ज़ापुर से बनारस के लिए पांच से 10 हज़ार मांगते हैं ।
नोयडा से दिल्ली के लिए 5 हज़ार मांगते हैं ।

दम तोड़ते मरीजों की दुर्दशा देखते हैं तो रेमडेसिविर इंजेक्शन में पैरासिटामोल मिलाकर बेचने लगते हैं।

हम जब मरीजों पर जान की आफत देखते हैं तो लाखों का बिल बनाकर चूसना शुरू कर देते हैं। हम मरीजों के लिए जरूरी दवाओं के नाम जानते हैं फिर उनको स्टोर करना शुरू कर देते हैं।

वास्तव में हम बहुत मासूम हैं ....या लाशों का मांस नोचने वाले गिद्ध .......😢

15/04/2020

श्रीमान प्रधानमंत्री जी
महोदय ,
आपको पता होगा कि आपके कल के संबोधन से पहले ही महाराष्ट्र 30 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित कर चुका था लेकिन तब कोई मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर नहीं आया. फिर महज तीन दिन एक्स्ट्रा होने से इतनी भगदड़ क्यूँ मच गयी? दो कारण समझने होंगे.. पहला मानवीय सहज बुद्धि और घर का महत्व. 22-23 को लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही हर महानगर से श्रमिकों का रेला अपने घर जाने निकल पड़ा था. कुछ तो 1000 KM जाने पैदल ही निकल पड़े थे.अचानक हुए लॉक डाउन में हर कोई अपने घर, अपने परिजनों के बीच जाना चाहता था लेकिन सात दिन गुजरते गुजरते इनमें से कईयों ने स्वयं को समझा लिया कि 7 दिन बीत गए हैं, 15 और बीत जायेंगे..और इस तरह पलायन तात्कालिक रूप से रुक गया. अब कल की घोषणा के बाद श्रमिकों की सहज वृत्ति और घर पहुँचने की उत्कंठा उन्हें फिर प्रेरित कर रही है क्यूँ कि अब वे जानते हैं कि शायद 3 मई भी असफल हो इस महामारी के सामने. इस उत्कंठा को हवा दी भारतीय रेलवे ने जिसने मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर के और वायरस की गंभीरता पर विचार न कर के टिकट बेचे. कतिपय क्षेत्रीय मीडिया ने इस आग में यह कहकर घी डाला कि 14 से श्रमिकों को घर ले जाने के लिए विशेष ट्रेन्स चलने वाली हैं.
इस पलायन का दूसरा कारण और भी अधिक स्वाभाविक है. आपकी-मेरी तरह ये श्रमिक अपने गाँवों में छुट्टियाँ मनाने नहीं जाते. हमारी तरह ये मॉल से या स्टोर्स से राशन खरीद कर संग्रह नहीं करते. 80% श्रमिक सीमान्त और अत्यंत छोटे किसान होते हैं जो बरसात के ठीक पहले घर जा कर अपना छोटा सा खेत संवारते हैं, उसमें मक्का धान आदि फसल लगाते हैं जिससे उनके परिवार का साल भर भरण-पोषण होता है. उनकी चिंता एक सप्ताह या एक महीना नहीं अपितु परिवार के लिए पूरे एक वर्ष के अनाज की होती है. विपत्ति काल में हर जीव अपने घर पहुँचना चाहता है. मौत सामने हो तो भी परिजनों के सामने मरने और अपनी ज़मीन में दफ़न होने की इच्छा भला किस में न होगी?
दु:खद पहलू यह है कि 15 लाख मध्यम और उच्च मध्यम वर्गीय विदेश से यात्रा कर के 15 फरवरी के बाद लौटे जिनके कारण से मुख्यत: संक्रमण फैला लेकिन यही लोग मज़दूरों के पलायन को देशद्रोह और साज़िश निरुपित कर रहे हैं. और वो लोग भी FB और व्हाट्स एप्प पर इस पलायन को मूर्खतापूर्ण व्यवहार बता रहे हैं.
हमारा पेट भरा है. हमारी चिंता एटीएम से पैसे निकाल कर दूध सब्ज़ी लाने भर की है लेकिन जिनके पेट और एटीएम खाली हैं, जो स्वयं उगा कर खाते हैं और खिलाते हैं; सरकार से निवेदन है कि उन की सुध ले..इस श्रम शक्ति को स्क्रीनिंग कर के अपने अपने घर जाने दिया जाए क्यूँ कि न जाने देने की ज़िद से इनके अकेले परिवार और ये लाखों लोग टूट जाएँगे, बिखर जाएँगे.
आदरणीय मोदी जी! असली भारत गाँवों में बसता है. उसे गाँवों तक पहुँचने दे. शहर के लोग इनका लालन पालन कर भी लें तो भी इनके परिवार भूखे हैं, चिंतित हैं, व्यग्र हैं. मानवीय दृष्टिकोण अपनाइए और एक उच्च स्तरीय अधिकारियों की कमेटी बनाकर इन श्रमिको को उनके घर भेजने के उपाय और उसके बाद गाव में उनको कवारांटीन करने की व्यवस्था करने की कृपा करें।

Stay home stay safe
13/04/2020

Stay home stay safe

Khajuriyapur ka dangal
16/09/2018

Khajuriyapur ka dangal

22/02/2016

Address

Khajuriyapur
Fatehpur
FATEHPUR

Telephone

8953834037

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khajuriyapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Khajuriyapur:

Share