12/07/2026
*गंदगी से परेशान श्री सेवक सभा शिवपुरी प्रबंधक कमेटी*
*मृतक के गंदे गीले बिस्तर और कपड़े फैंक जाते है लोग* - कहा से ये नियम बन गया की लोग अपने पारिवारिक सदस्य के अंतिम समय के इस्तेमाल हुए बिस्तर और कपड़े शिवपुरी आंगन में फैंक देते है। अगर एक परिवार अपने ही परिवार के सदस्य का बिस्तर और कपड़ा घर पर नहीं रख सकता तो शिवपुरी भी आपकी अपनी संस्था है यहाँ इसकी गंदगी क्यों फैलाई जाती है।
*दाना डालने के नाम पर भी फलाई जाती है गंदगी:* शिवपुरी कई बार सेवादारो के रोकने पर भी कुछ लोग नहीं मानते उल्टा सेवादारो पर रोष जताया जाता हैं। सेवा वही लगेगी जो दूसरो को परेशान ना करे और जिसमे अनाज का अनादर भी ना हो।
*दान में दवाई के साथ साथ गंदगी भी रख जाते है लोग*:
दवाई के साथ खुली हुई या खाली दवाई की शीशी, खाली पन्ने, देसी नुक़्से वाली दवाई, तेल, यहाँ तक के मृतक का टूथ बुरुश, कंघा, ऐनक, नक़ली वाले दाँत, कड़ा, मृतक के रूमाल, पेन,डायरी, बीड़ी-सीग्रेट, माचिस और भी काफ़ी निजी समान यहाँ तक के दवाई के लिफ़ाफ़े में ही कुछ दवाई की शीशिया बिना ढकन के डाली होती है जिससे सही दवाइयां भी ख़राब हो जाती है।
*क्या ध्यान रखें*: —-
*मृतक के बिस्तर कपड़ो का सही इस्तेमाल करे इन्हें साफ़ करवा / धुलवा कर किसी जरूरतमंद को दान में दे दे या फिर अगर साफ़ होने लायक नहीं है तो इससे शिवपुरी प्रांगण में गंदगी डालने की बजाए डंप एरिया में फेंक आए।
*पक्षियों को दाना उनके निर्धारित स्थान पर ही डाले। सेवा वही लगेगी जो दूसरो को परेशान ना करे और जिसमे अनाज का अनादर भी ना हो। सो कृपया दानी सज्जन पक्षियों और चींटियो को दाना पानी उनके निर्धारित स्थान पर ही डाले।*
*कृपया डिब्बे में मृतक की बची सही और जिनकी expiry date बची हुई हो केवल ऐसी दवाईयां ही डाले खाली या खुली हुई शीशी वाली दवाई, दवाई के खाली पत्ते, खुली हुई पीने वाली दवाई और मृतक का निजी इस्तेमाल किया हुआ सामान ना डाले।*