Adarsh Vikas Sansthan

Adarsh Vikas Sansthan “समाज के समग्र विकास हेतु समर्पित एक सामाजिक संस्था।” जो शिक्षा, स्वास्थ्य संस्कृति एवं स्वरोजगार के प्रति समर्पित है।

31/07/2026
**संयुक्त परिवार–सुखी परिवार के प्रवक्ता श्री विनोद दीक्षित जी का जन्मोत्सव****छिकाऊ (टूंडला)** स्थित उनके निज निवास पर ...
28/07/2026

**संयुक्त परिवार–सुखी परिवार के प्रवक्ता श्री विनोद दीक्षित जी का जन्मोत्सव**

**छिकाऊ (टूंडला)** स्थित उनके निज निवास पर **संयुक्त परिवार–सुखी परिवार** की टीम ने संगठन के प्रवक्ता **श्री विनोद दीक्षित जी** का जन्मोत्सव सनातन संस्कृति की परंपराओं के अनुरूप श्रद्धा, आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

यह आयोजन **कुल गुरु श्री विनोद पचौरी जी** के सानिध्य, **दीक्षित परिवार के मुखिया श्री हरिशंकर दीक्षित जी** के निर्देशन तथा **बड़े भाई श्री कौशल किशोर उपाध्याय जी** के संचालन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर **वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि श्री विष्णु उपाध्याय जी, श्री मोहित गर्ग, श्री राजेश दुबे, श्री नीरज दीक्षित, श्री संदीप दीक्षित** एवं दीक्षित परिवार के पुत्र-पुत्रियों के सहयोग से सनातन संस्कृति के अनुरूप **रोली-चावल से तिलक**, **माल्यार्पण** एवं शुभकामनाओं के साथ जन्मोत्सव गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

उपस्थित सभी जनों ने श्री विनोद दीक्षित जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।

**एक राष्ट्र – एक परिवार**
**संयुक्त परिवार – सुखी परिवार**

**वरिष्ठ अभिभावक श्री उमाकांत पचौरी जी का जन्मदिन समारोह****संयुक्त परिवार–सुखी परिवार** परिवार द्वारा **अशोक सिंघल वात्...
28/07/2026

**वरिष्ठ अभिभावक श्री उमाकांत पचौरी जी का जन्मदिन समारोह**

**संयुक्त परिवार–सुखी परिवार** परिवार द्वारा **अशोक सिंघल वात्सल्य पीठ, कोटला** के विद्यार्थियों के साथ अत्यंत आत्मीय एवं सनातन परंपरा के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह आयोजन **गुरु श्री विनोद पचौरी जी** के सानिध्य एवं **बड़े भाई श्री रमाकांत पचौरी जी** के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ **गुरुकुल के विद्यार्थियों** द्वारा संगीतमय **श्री हनुमान चालीसा** के सामूहिक पाठ से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर **संयुक्त परिवार** की टीम के **श्री राजेश दुबे, श्री मोहित गर्ग, श्री विवेक अग्रवाल, श्री मनमोहन पराशर, श्री मनीष अग्रवाल, श्री आशीष मिश्रा एवं श्री दीपक कुशवाह** सहित **गुरुकुल के आचार्यों** के सहयोग से सनातन संस्कृति एवं भारतीय पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के उपरांत **समाजसेवी श्री उमाकांत पचौरी जी** द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए स्नेहपूर्ण भोज की व्यवस्था की गई। सभी ने **भोजन मंत्र** का सामूहिक उच्चारण कर प्रसाद ग्रहण किया तथा एक साथ बैठकर सामूहिक भोजन का आनंद लिया, जिससे भारतीय संस्कृति में निहित समानता, आत्मीयता और पारिवारिक एकता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।

**संयुक्त परिवार–सुखी परिवार** का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, सेवा, स्नेह और सामाजिक समरसता के मूल्यों को समाज में सशक्त बनाना है।

**एक राष्ट्र – एक परिवार | संयुक्त परिवार – सुखी परिवार**

Birthday Celebration
16/07/2026

Birthday Celebration

🙏🌹धरती के देवता चिकित्सकों का सम्मान डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में IMA के चिकित्सकों का संयुक्त परिवार द्वारा सम्मानअखिल भार...
14/07/2026

🙏🌹धरती के देवता चिकित्सकों का सम्मान
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में IMA के चिकित्सकों का संयुक्त परिवार द्वारा सम्मान
अखिल भारतीय देववाणी परिषद, संस्कृत भारती परिवार एवं "संयुक्त परिवार सुखी परिवार" के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में एम.जी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गणेश शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ *IMA अध्यक्ष डॉ. जलज गुप्ता, सचिव डॉ. विनोद अग्रवाल* व अन्य चिकित्सकों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। संचालन जिला प्रवक्ता *डॉ. मयंक भटनागर* ने किया।
*कार्यक्रम की प्रमुख बातें:*
- *अनुप चंद्र जैन एडवो.* ने चिकित्सकों को "धरती का देवता" बताते हुए कहा कि "सिम्पथी" से बड़ी कोई दवा नहीं होती।
- *डॉ. देवेंद्र शास्त्री* ने कहा कि आज समाज को संयुक्त परिवार की विशेष आवश्यकता है।
- *कुलगुरु देवब्रत पांडेय* ने बताया कि एकल परिवार से संयुक्त परिवार की यात्रा ही एक राष्ट्र को एक परिवार बनाने की भावना जागृत करेगी।
अनिल उपाध्याय ने कहा कि संयुक्त परिवार का विचार भले ही राजेश दुबे के मन में आया हो, पर यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे जनपद की मुहिम है। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नारा दिया:
"सुहाग नगरी फिरोजाबाद की आवाज - हम बनाएं एक राष्ट्र-एक परिवार, संयुक्त परिवार-सुखी परिवार"
*डॉ. विनोद अग्रवाल* ने संयुक्त परिवार द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान किए जाने तथा "परिवार जोड़ो अभियान" की विशेष प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. अशोक द्विवेदी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. मनीष जैन, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. भरत गुप्ता, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. कविता द्विवेदी, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. मिली जैन, डॉ. आयुषी गुप्ता, सहित अनेक चिकित्सकों ने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की।
सभी चिकित्सकों का,,भानु उपाध्याय, डॉ. विवेक अग्रवाल, विवेक पचौरी, मोहित गर्ग, मनीष शर्मा, उमेश शर्मा, गौरव शर्मा, मनु शर्मा, विष्णु दुबे एवं खुशी दुबे, द्वारा चंदन तिलक, पीत-पट्टिका एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे S.N. मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा कि "एकल परिवार से संयुक्त परिवार की यात्रा करते हुए बिना भेदभाव, धर्म-जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र को अपना परिवार मानने का यह प्रयास निश्चित ही राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करेगा। आज इस परिवार का हिस्सा बनकर विशेष आत्मीय सम्मान पाकर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।"
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. गणेश शर्मा ने कहा कि "IMA परिवार के डॉक्टर्स का इतने हर्षोल्लास के साथ सम्मान का यह पहला अवसर है। हम सभी डॉक्टर्स संयुक्त परिवार की विचारधारा से खुश हैं और जहां भी सहयोग चाहिए हम आपके साथ हैं।"
अंत में डॉ. मयंक भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजेश दुबे, आदर्श
094100 09555

08/07/2026
🌹🌹🌹🌹🌹🌹आज आपकी एनिवर्सरी है 🌹🌹आपके लिए विशेष दिन है,, हमारा संयुक्त परिवार सभी का सुखी परिवार होने की कामना करता है,, साथ...
08/07/2026

🌹🌹🌹🌹🌹🌹आज आपकी एनिवर्सरी है 🌹🌹आपके लिए विशेष दिन है,, हमारा संयुक्त परिवार सभी का सुखी परिवार होने की कामना करता है,, साथ ही आपके विशेष दिन के लिए शुभकामनायें भी देता है कि आप हमेशा राष्ट्र धर्म, परिवार धर्म को निभाते हुए
स्वयं को और सशक्त, समृद्ध, स्वस्थ बनाये रखने में प्रयासरत रहें,,, और ईश्वर भी आपको सफल बनायें।
भवदीय
राजेश दुबे, आदर्श
संयुक्त परि. सुखी परि.
9410009555
8194009555

🙏🙏🙏🙏🙏🙏आज आपका जन्मदिन है 🌹🌹आपके लिए विशेष दिन है,, हमारा संयुक्त परिवार सभी का सुखी परिवार होने की कामना करता है,, साथ ह...
08/07/2026

🙏🙏🙏🙏🙏🙏आज आपका जन्मदिन है 🌹🌹आपके लिए विशेष दिन है,, हमारा संयुक्त परिवार सभी का सुखी परिवार होने की कामना करता है,, साथ ही आपके विशेष दिन के लिए शुभकामनायें भी देता है कि आप हमेशा राष्ट्र धर्म, परिवार धर्म को निभाते हुए
स्वयं को और सशक्त, समृद्ध, स्वस्थ बनाये रखने में प्रयासरत रहें,,, और ईश्वर भी आपको सफल बनायें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
भवदीय
राजेश दुबे, आदर्श
संयुक्त परि. सुखी परि.
9410009555
8194009555

Address

Suhag Nagar
Firozabad
283203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adarsh Vikas Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category