IPEC - Forbesganj

IPEC - Forbesganj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IPEC - Forbesganj, Forbesganj.

22/11/2024
फ़ारबिसगंज की धरती से उड़ान भरकर आज देश के अलग अलग हिस्से के लोगों के लिए प्रेरणा बनी मधु। क्या करती है, कैसे करती है और...
14/03/2022

फ़ारबिसगंज की धरती से उड़ान भरकर आज देश के अलग अलग हिस्से के लोगों के लिए प्रेरणा बनी मधु। क्या करती है, कैसे करती है और कब करती है यह हमें जानना बहुत ज़रूरी है। मर्यादाओं का यथा ध्यान रखते हुए संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ी और आज संघर्ष का रास्ता सफलता प्रदान कर रहा है।

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि


यह वीडियो आपको और हमको इसलिए भी देखना जरुरी है कि एक छोटे से शहर से निकलकर अपने पैरों पर खड़े होकर आज मधु लोगों के लिए ...

फ़ारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर पाँच के सदर रोड में जलजमाव की समस्या को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी के सा...
05/03/2022

फ़ारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर पाँच के सदर रोड में जलजमाव की समस्या को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर उसके समाधान के लिए कई सुझाव दिए गए। नप के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया कि होली से पहले या फिर होली के दो दिन बाद से पूरे नाली की अंदर से सफ़ाई एवं पोस्ट ऑफ़िस चौक से दिन दयाल चौक तक के नालों के अंदर फँसे कचड़े को पूर्ण रूप से निकलवाया जाएगा।

समय रहते कार्य करना ही वर्तमान समय की माँग है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के पासवान टोला में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमा...
25/02/2022

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के पासवान टोला में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार जी से मिलकर टोला वासियों की तरफ़ से आईपीईसी ने ज्ञापन सौंपा एवं उचित कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया।

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

क्या आप इस जगह को पहचान पा रहे हैं ? फ़ारबिसगंज के पवित्र जगहों में से एक है यह जगह जहाँ होना चाहिए कुछ तो है कुछ और। कह...
25/02/2022

क्या आप इस जगह को पहचान पा रहे हैं ? फ़ारबिसगंज के पवित्र जगहों में से एक है यह जगह जहाँ होना चाहिए कुछ तो है कुछ और। कहने के लिए शब्द नहीं हैं परंतु जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने शहर का हाल बेहाल कर दिया है।

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

जनप्रतिनिधियों का दायित्व विकास के साथ साथ समाज में प्रेरणा देना भी होता है। समाज में नए नेता/सेवक अपने पुराने नेताओं/से...
24/02/2022

जनप्रतिनिधियों का दायित्व विकास के साथ साथ समाज में प्रेरणा देना भी होता है। समाज में नए नेता/सेवक अपने पुराने नेताओं/सेवकों को देखकर ही आगे बढ़ते हैं। राष्ट्रवाद से जुड़ी बातें भी लोगों के अंदर पिरोना भी एक जनप्रतिनिधि का धर्म है। इसके लिए हम क्या कर रहे ?

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

बच्चों के भविष्य को लेकर स्थानीय नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा कितना कार्य किया गया यह किसी से छुपा नहीं। गर बच्चे ...
23/02/2022

बच्चों के भविष्य को लेकर स्थानीय नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा कितना कार्य किया गया यह किसी से छुपा नहीं। गर बच्चे शिक्षित होंगे तो फिर सवाल करेंगे।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

सच को झूठ की तरह घर घर घूमना नहीं पड़ता।  सच अपनी जगह बनाकर बैठ जाता है, लोग अपने आप उसकी तरफ धीरे धीरे आने लगते हैं। हाल...
21/02/2022

सच को झूठ की तरह घर घर घूमना नहीं पड़ता। सच अपनी जगह बनाकर बैठ जाता है, लोग अपने आप उसकी तरफ धीरे धीरे आने लगते हैं। हाल क्या रहा है नगरपालिका का यह किसी से छुपा नहीं परन्तु अगर अब भी कहने में गुरेज करेंगे तो शायद आने वाली पीढ़ी हम सभी को एक सवाल के घेरे में खड़ा जरूर करेगी !

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

गति होगी तभी प्रगति होगी लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि फ़ारबिसगंज शहर जैसा दस साल पहले था वैसा ही आज है। अगर यह परिस्थ...
21/02/2022

गति होगी तभी प्रगति होगी लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि फ़ारबिसगंज शहर जैसा दस साल पहले था वैसा ही आज है। अगर यह परिस्थिति संस्कृति की होती तो अच्छा भी होता परंतु तस्वीर एकदम उलट है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

ज़रूरी नहीं कि हर चीज़ के लिए माननीय पार्षद को घर से निकलना पड़ें। समाज इतना मज़बूत है कि एक अनुरोध पर माननीय पार्षदों क...
20/02/2022

ज़रूरी नहीं कि हर चीज़ के लिए माननीय पार्षद को घर से निकलना पड़ें। समाज इतना मज़बूत है कि एक अनुरोध पर माननीय पार्षदों की मदद के लिए सभी खड़े हो जाते हैं। फिर भी हमारे फ़ारबिसगंज की तस्वीर अगर ऐसी है तो फिर जवाब तो माननीय पार्षदों को देना ही चाहिए। बाध्यता नहीं है परंतु आत्ममंथन ज़रूर करनी चाहिए।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

सिर्फ पैसे मंजूर करने से सड़कों की मरम्मत नहीं की जा सकती। सड़कें तभी खूबसूरत होंगी जब पैसा सही सेक्टर में खर्च किया जाए...
18/02/2022

सिर्फ पैसे मंजूर करने से सड़कों की मरम्मत नहीं की जा सकती। सड़कें तभी खूबसूरत होंगी जब पैसा सही सेक्टर में खर्च किया जाएगा। अपने द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे को मिल रही सुविधाओं के तराज़ू पर रखकर देखने की ज़रूरत है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

पाँच साल के कार्यकाल में फ़ारबिसगंज नगर परिषद में तीन बार मुख्य पार्षद बदल गए। सियासत गद्दी और पैसे से यूँ रंग गया है कि...
18/02/2022

पाँच साल के कार्यकाल में फ़ारबिसगंज नगर परिषद में तीन बार मुख्य पार्षद बदल गए। सियासत गद्दी और पैसे से यूँ रंग गया है कि इसे समझने में भी अब पैसे लगने लग गये हैं।

#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि

Address

Forbesganj
854318

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPEC - Forbesganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPEC - Forbesganj:

Share