05/07/2024
जनगणना कार्य निदेशालय, गुजरात में ORGI के तत्वावधान एवं निदेशक के मार्गदर्शन में नवनियुक्त सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-।। के लिए एक सप्ताह का Orientation प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दि.5/7/2024 को संपन्न हुआ। जिसमें सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-।। के साथ-साथ नवनियुक्त भूगोलवेत्ता एवं हिन्दी अनुवादक को भी प्रशिक्षण दिया गया।
समापन सत्र में सुश्री नेहा टक्कर, उप निदेशक, ORGI से उपस्थिति रहीं, जिन्होंने Jurisdictional Changes से संबंधित प्रशिक्षण दिया तथा उनके द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों से फीडबैक भी लिया गया।
अन्य सत्रों का संचालन श्री राजेश एन. मालविया, उप महारजिस्ट्रार, श्री जय शहदादपुरी, संयुक्त निदेशक और डाॅ. संचिता सरकार, उप निदेशक द्वारा किया गया।
सत्र काफी संवादात्मक और उद्देश्यपूर्ण थे। इस अनूठे अवसर से सभी संबंधितों को बहुत लाभ हुआ। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम से संबंधित पाँँचों दिवस की कुछ अविस्मरणीय झलकियां ........