06/08/2026
पुलिस थाना सदर थाना गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर -
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना गंगापुर सिटी, पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो ट्रैक्टर व 4 ट्रॉली को जब्त किया गया,
पुलिस थाना सदर थाना गंगापुर सिटी, आमजन से अपील करता है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा कानून का पालन करें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।