06/12/2022
लालू जी आपकी नौ संतान है ? ..... किसी पत्रकार ने पूछा था कभी CM लालू जी से।
तब लालू जी ने कहा था कि....... नही!
"मेरी सिर्फ 'दो संतान' है सात बेटियां हैं।
क्योंकि, संतान का अर्थ वंश होता है। कुल को आगे बढ़ाने वाला जो हो उसे संतान कहते हैं।"
इसलिए मेरी दो ही संतान है आपलोग नौ नौ क्यों बोलते रहते हैं !!
राजनीतिक विरासत सहित तमाम सम्पति पर संतान का ही हक होता है........ फिर बेटियां??
वो तो एक अच्छा सा वर देखकर विदा होने के लिए पैदा होती है।
एक बार विदा हो गई तो कुल गोत्र सब बदल जाते हैं।
है ना!
फिर किडनी कैसे मैच हो गया पिता से?
पिता ने तो दुसरे कुल की जान कर उसे संतान की भी संज्ञा नही दी थी।
दान होने के बाद भी बेटी अपने साथ पिता का एक अंश ले ही जाती है।
रोहिणी और रोहिणी जैसी बेटियां कभी विदा नही होती है क्योंकि बेटियां तो चिम्मर होती है जिद्दी होती हैं।
इतनी जल्दी और आसानी से अपना कुल नही छोड़ती और दूसरे कुल की 'संतान' को जन्म देने के लिए भी तैयार हो जाती है।
है कोई मुकाबला इन पापा की परियों का !!😊