VSK Sikkim

VSK Sikkim VISHWA SAMVAD KENDRA is a Media Organization with a difference - a difference defined by its motto : Samvadat Souhardam, ’Amity through Interaction’.

The mighty national resurgence through which the country is currently passing makes it necessary.

09/05/2024
09/05/2024
भारत वैभव संपन्न होकर विश्व को मार्ग दिखाएंसरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने दिया संदेशपुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्व...
19/09/2023

भारत वैभव संपन्न होकर विश्व को मार्ग दिखाएं

सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने दिया संदेश

पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न

पुणे, 19 सितंबर
विश्व मे सौमनस्य प्रस्थापित हो और भारत देश वैभव संपन्न होकर सारे विश्वको शांति का मार्ग दिखाए यह संकल्प श्री गणेश जी के सामने किया गया है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना होगा, यह संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन जी भागवत ने मंगलवार को दिया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुणे के सुप्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के सार्वजनिक गणपति की प्राणप्रतिष्ठा पू. सरसंघचालक जी के हाथों की गई। इस अवसर पर गणेश भक्तों के लिए संदेश देते हुए उन्होंने यह वक्तव्य किया।
पू. सरसंघचालक जी ने कहा कि संपूर्ण विश्व पीड़ा से मुक्त हो, विश्व में मंगलता हो और सौमनस्य प्रस्थापित हो यह संकल्प श्री गणेश जी के समक्ष किया गया है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे क्योंकि संकल्प को पूर्ण करने की शक्ति भगवान की है लेकिन हमें भी उसमें अपना योगदान देना होगा। इसलिए हम सभी को यह प्रयास करने चाहिए।
कर्तव्य है कि श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति पुणे के ऐतिहासिक मंदिर है। मंदिर की ओर से सुवर्णयुग मंडल ट्रस्ट द्वारा सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष मंडल ने अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है।
पुणे में सार्वजनिक गणेश उत्सव की आज पारंपरिक उत्साह के साथ शुरुआत हुई। पुणे के प्रथम पांच गणपति यानी कसबा गणपति, तांबड़ी जोगेश्वरी गणपति, गुरुजी तालिम मंडल गणपति,तुलसीबाग गणपति तथा केसरीवाड़ा गणपति की भव्य शोभायात्राएं निकालकर गणेश मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर ढोल ताशे और पारंपरिक लेजीम का वादन किया गया। विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाई गई।

डॉ रोनाल्ड रॉस (13 मई 1857 - 16 सितंबर 1932) एक ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे। उनका जन्म भारत के उत्तराखण्ड राज्य के ...
16/09/2023

डॉ रोनाल्ड रॉस (13 मई 1857 - 16 सितंबर 1932) एक ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे। उनका जन्म भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमांऊँ के अल्मोड़ा जिले के एक गॉंव में हुआ था। उन्होंने मलेरिया के रोगाणु का पता लगाकर यह तथ्य स्थापित किया था कि मच्छर मलेरिया का वाहक है और मच्छरों पर काबू पाकर इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।सन् 1902 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

16/09/2023
 #प्रकाश_पर्व_की_शुभकामनाएँ    गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँश्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रका...
16/09/2023

#प्रकाश_पर्व_की_शुभकामनाएँ
गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव, भादों के 15 वें दिन (अमावस्या) को होता है, जो पंजाबी कैलेंडर का छठा महीना होता है, जो पश्चिमी कैलेंडर में अगस्त या सितंबर में होता है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी दुनिया के महान ग्रंथों में अद्वितीय है। इसे किसी भी जीवित व्यक्ति के बजाय सर्वोच्च आध्यात्मिक अधिकार और सिख धर्म का प्रमुख माना जाता है।

• गुरु ग्रंथ साहिब जी की शुरुआत एक बानी से होती है जिसे जपजी के नाम से जाना जाता है।
• इन सभी रागों के भीतर, बानी को गुरु के कालानुक्रमिक क्रम में प्रस्तुत किया जाता है, उसके बाद भगतों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
• 32 रागों के बाद, राग माला के रूप में जाना जाने वाला एक खंड गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरा करता है।

  श्री के एस सुदर्शन (श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन) - पुण्य तिथि 15 सितंबर 2012श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन ...
16/09/2023

श्री के एस सुदर्शन (श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन) - पुण्य तिथि 15 सितंबर 2012

श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक थे। मार्च 2009 में श्री मोहन भागवत को छठवाँ सरसंघचालक नियुक्त कर स्वेच्छा से पदमुक्त हो गये। 15 सितम्बर 2012 को अपने जन्मस्थान रायपुर में 81 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया।

हिंदू स्वयंसेवक संघ, वैंकूवर (कनाडा) मे चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के कुछ दृश्य।
14/09/2023

हिंदू स्वयंसेवक संघ, वैंकूवर (कनाडा) मे चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के कुछ दृश्य।

14/09/2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज प्रातः 9 बजे पुणे में प्रारम्भ हुई।

बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख 267 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 30 बहनें भी शामिल हैं।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सामाजिक परिवर्तन के पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी आचरण तथा नागरिक कर्तव्य के विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

बैठक का समापन 16 सितम्बर शाम को होगा।

#आरएसएस #राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ

Address

Gangtok
737101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VSK Sikkim posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category