Shilpi Abhishek Bhargava

Shilpi Abhishek Bhargava Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shilpi Abhishek Bhargava, Social service, Garhakota.
(1)

05/05/2026

कुछ व्यक्तित्व केवल अभिनय से नहीं, अपने विचारों, संस्कारों और ओजस्वी वाणी से भी लोगों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ते हैं।
अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व, दमदार अभिनय और प्रेरणादायी विचारों से विशेष पहचान बनाने वाले Ashutosh Rana जी का हमारे राम में आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और उत्साह का विषय है। ✨🙏🏻यह केवल एक शो नहीं, बल्कि प्रेरणा, संस्कृति और विचारों से जुड़ने का एक विशेष अवसर है।
आइए, इस अविस्मरणीय अनुभव का हिस्सा बनें और अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ इस शानदार आयोजन का आनंद लें।

🎟️ आप सभी भी अपनी टिकट अभी बुक करें और इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें।
📅 16 मई 2026
⏰ दोपहर 2:00 बजे एवं शाम 7:00 बजे🙏🏻. ✨

03/05/2026

माँ की दुआएँ और बच्चों की मेहनत... जब ये दोनों मिलते हैं, तभी असली सफलता की कहानी शुरू होती है! 💖 रहली विधानसभा में आयोजित ‘मातृ वंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ की कुछ खास झलकियाँ। #🧿 #🧿

जहां मातृ शक्ति का सम्मान हो, वहीं से प्रेरणा का आरंभ होता है। 🌸आज आयोजित मातृ वंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्मान, सं...
29/04/2026

जहां मातृ शक्ति का सम्मान हो, वहीं से प्रेरणा का आरंभ होता है। 🌸

आज आयोजित मातृ वंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्मान, संस्कार और प्रेरणा से भरा एक सुंदर एवं यादगार आयोजन रहा।

सम्मानित माताओं के आशीर्वाद, प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों और आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सम्माननीय जनों का वेदिका फाउंडेशन हृदय से आभार एवं धन्यवाद करता है ।🙏

आपका स्नेह, विश्वास और सहयोग हमें समाजहित में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

22/04/2026

आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है ❤️
ज़िंदगी के इस खूबसूरत सफर में साथ चलते-चलते एक और साल पूरा हो गया…

Happy Anniversary Abhishek ji 💕
आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है,
आपकी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।💕

21/04/2026

आज का दिन सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा एक ऐसा पल है जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं…

जब उम्मीदें टूटने लगती हैं, जब हर रास्ता मुश्किल नजर आता है, तब कहीं न कहीं इंसानियत और दुआएं मिलकर चमत्कार कर देती हैं… और आज वही चमत्कार हमने देखा।

वेदिका फाउंडेशन के लिए यह एक बेहद भावुक क्षण है। तीखी चौका के श्री संजय पटेल जी के मात्र 8 माह के नन्हे से बेटे प्रियांश पटेल की जिंदगी एक नाजुक मोड़ पर थी। हर धड़कन के साथ चिंता बढ़ रही थी, हर पल एक परीक्षा जैसा था…

इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल से लेकर मुंबई के एस.आर.सी.सी. नारायणा तक का यह सफर आसान नहीं था—यह सफर था विश्वास, संघर्ष और उम्मीद का।

आज जब हमारे वालंटियर श्री अमित तिवारी जी ने वहां जाकर नन्हे प्रियांश को देखा, उसके परिजनों से मिले… और डॉक्टरों से यह सुना कि सर्जरी सफल रही है, और पेसमेकर भी सफलतापूर्वक लगाया गया है—तो जैसे सबकी आंखें नम हो गईं… पर इस बार ये आंसू डर के नहीं, राहत और खुशी के थे।

एक मां-बाप के चेहरे पर लौटी मुस्कान, एक नन्ही सी जान की बची हुई हर धड़कन… यही हमारी सबसे बड़ी जीत है।

यह सिर्फ एक बच्चे का इलाज नहीं, यह हर उस दिल की जीत है जिसने दुआ की, हर उस हाथ की जीत है जिसने मदद की, और हर उस उम्मीद की जीत है जो कभी टूटी नहीं।

ईश्वर से बस यही प्रार्थना है कि प्रियांश हमेशा स्वस्थ रहे, मुस्कुराता रहे… और उसकी हर धड़कन खुशियों से भरी रहे।🌸

🙏 आप सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है… दिल से धन्यवाद 🙏

आज  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के लाइव संबोधन को सुना।प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति वं...
18/04/2026

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के लाइव संबोधन को सुना।

प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके महत्व को स्पष्ट किया और विरोधी दलों के दृष्टिकोण को भी सामने रखा।

उनकी संवेदनशीलता, स्पष्टता और दृढ़ नेतृत्व ने यह संदेश दिया कि आज देश की माताएं, बहनें और बेटियां अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं।

निश्चित ही नारी शक्ति देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।🙏

क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।🙏
17/04/2026

क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।🙏

क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सभी से आत्मीय मुलाकात की..🙏
16/04/2026

क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सभी से आत्मीय मुलाकात की..🙏

10/04/2026

#🧿 #🫰🏻🫶🏻❣️

Address

Garhakota

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shilpi Abhishek Bhargava posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category